गणतन्त्र दिवस पर सुरों की मण्डली ने फैलाई सुरों के सतरंगी छटा-माधवानी
उदयपुर। 76वें गणतंत्र दिवस पर जन-गण-मन कार्यक्रम आयोजित कर सुरों की मंडली के 76 सुर साधकों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया। संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि लगभग 5 घंटे के कार्यक्रम में हर आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने देशभक्ति से सराबोर गीतों को प्रस्तुत कर नई ऊर्जा का संचार किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात सितारवादक पंडित नरेश कुमार वेयर थे । संगीत सेवा हेतु सुरों की मण्डली द्वारा पंडित नरेश कुमार वेयर का सम्मान किया गया। कार्यक्रम संयोजक श्रीमती वीनू वैष्णव ने बताया की मधुश्री आडिटोरियम में सरस्वती जी चित्र पर…
