एमपीयूएटी में 76 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया
उदयपुर, 26 जनवरी। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर स्थित खेल मैदान पर देश का 76 वां गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक ने ध्वजारोहण किया एवं एन.सी.सी., एन.एस.एस कैडेट स्काउड गाइड परेड की सलामी ली। इस अवसर पर डाॅ. कर्नाटक ने कहा कि गणतंत्र दिवस स्वतंत्र और एकीकृत भारत की मूल भावना का प्रतीक है। 26 जनवरी 1950 वह गौरवशाली दिन था, जब हमने भारत के संविधान को लागू किया। आज देश के लिए अनगिनत नायकों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करने का दिन है। गणतंत्र का यह पर्व हमें स्मरण करवाता है…
