साहित्यकार डॉ. विमला भंडारी का सम्मान
उदयपुर 29 जनवरी। साहित्य के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली डॉ. विमला भंडारी को सलूम्बर जिले में प्रथम जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पर मुख्य अतिथि विधायक शांता देवी मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजलक्ष्मी गहलोत ने सम्मानित किया। समारोह में पुलिस अधीक्षक राजेश यादव सहित अन्य गणमान्य जन भी उपस्थित रहे। डॉ. भण्डारी ने विभिन्न विधाओं में साहित्य लेखन किया है। बाल कहानियां, बाल उपन्यास, चिल्ड्रन पिक्चर बुक्स, बाल पुस्तक संपादन, किशोर उपन्यास, कहानी संग्रह, कविता संग्रह, नाटक और इतिहास आदि का लेखन कर साहित्य के क्षेत्र में सलूंबर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उल्लेखनीय है कि…
