जिला कलक्टर नमित मेहता ने ली अधिकारियों की बैठक
आपसी समन्वय से करें कार्य, आमजन को पहुंचाएं राहत फार्मर रजिस्ट्री अभियान को बनाएं सफल उदयपुर, 3 फरवरी। जिला कलक्टर नमित मेहता ने सोमवार शाम जिला परिषद सभागार में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में श्री मेहता ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने कहा कि उदयपुर पर्यटन सहित कई मामलों में अग्रणी है। टीम उदयपुर आपसी समन्वय से काम करते हुए उदयपुर को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर…
