हनुमानगढ़ के युवाओं ने जाना उदयपुर का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक वैभव
उदयपुर। नेहरू युवा केंद्र उदयपुर ,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के दूसरे दिन हनुमानगढ़ से आए 27 युवा प्रतिभागियों ने उदयपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों का भ्रमण किया। कार्यक्रम के तहत युवाओं ने सिटी पैलेस का दौरा किया, जहां उन्हें मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास, महाराणा प्रताप की वीरगाथाओं और महल की स्थापत्य कला के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद प्रतिभागी उदयपुर के सबसे प्राचीन मंदिर, जगदीश मंदिर पहुंचे और वहां की भव्य वास्तुकला को देखा। युवाओं ने गणगौर घाट और अमराई घाट का भ्रमण कर पिछोला झील की…
