केंद्रीय बजट 2025-26 पर चर्चा: सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने बजट को बताया ‘विकसित भारत @2047’ की नींव
उदयपुर,12 फरवरी। लोकसभा में बुधवार को केंद्रीय बजट 2025-26 पर चर्चा के दौरान उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने इसे एक "विजनरी बजट" करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में ये एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा उपेक्षित रखे गए क्षेत्रों के पुराने अनुभव व विगत 10 वर्षों में किए गए उत्कृष्ट कार्यो की प्रेरणाओं को साथ लेकर वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने तेजी से बदलते वैश्विक परिदृश्य में हमारी मौलिक रणनीति बजट में प्रस्तुत की है जो भारत की अपनी सुविचारित रणनीति…
