ग्राम पंचायत, सेवा मन्दिर व समुदाय के आपसी सहयोग से पौध रोपण
(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, ग्राम पंचायत, सेवा मन्दिर व समुदाय के ग्राम समुह काकरा डूंगरा तथा घाटी में सेवा मन्दिर व ग्राम पंचायत समुदाय के सहयोग से पौध रोपण कार्य का आगाज किया गया जिसमें सेवा मन्दिर के प्राकृतिक संसाधन विकास कार्यक्रम प्रभारी मांगीलाल कसोटा ने चारागाह विकास में सेवा मन्दिर, ग्राम पंचायत व ग्राम समुह के सामुहिक प्रयासों व वित्तीय योगदान से पौध रोपण, मृदा व सरक्षण का कार्य कर विकसित करने तथा भविष्य की प्रबंधन व्यवस्था पर संवाद किया। ग्राम पंचायत प्रशासक इंद्रा मीणा ने ग्राम पंचायत व सेवा मन्दिर मिलकर ग्राम के विकास में भागीदारी सहयोग देने के…
