जीतने के लिए हौसला बुलंद रखिएं, किसी भी परेशानी में दुखी मत होयेंः ज्ञानचंद्र महाराज
उदयपुर। श्री अरिहंतमार्गी जैन महासंघ शाखा उदयपुर के तत्वावधान में ओरबिट रिसोर्ट स्थित अरिहंत भवन में आयोजित धर्मसभा में आचार्य ज्ञानचंद्र महाराज ने कहा कि ठान लो तो हर काम बनता है, संकल्प मजबूत होना जरूरी है। जीतने के लिए हौसला बुलंद रखिए। किसी भी परेशानी में दुखी मत होइए, परेशान मत होइए। उन्होंने कहा कि गजसुकुमाल मुनि ने ठान लिया था तो जिस दिन दीक्षा ली, उसी दिन मोक्ष चले गए। उन्होंने महाकाल प्रतिमा धारण की। उनके ससुर ने उनके सिर पर अंगारे रख दिए, फिर भी साधन से डीगे नहीं। हम जरा से कष्ट से हिल उठते हैं।…
