Year: 2025

दो दिवसीय दहलीज एग्जीबिशन का शुभारंभ

दो दिवसीय दहलीज एग्जीबिशन का शुभारंभ

उदयपुर। अशोका ग्रीन में आज दो दिवसीय दहलीज एग्जीबिशन का भव्य शुभारंभ किया गया। इस एग्जीबिशन में वेडिंग, विंटर कलेक्शन एवं लाइफ़स्टाइल से जुड़े आकर्षक उत्पादों की बिक्री के लिए स्टॉल लगाए गए हैं, जिन्हें लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। एग्जीबिशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत संगिनी प्रेसिडेंट रश्मि पगारिया एवं कैट उदयपुर प्रेसिडेंट विजयलक्ष्मी गलूंडिया द्वारा किया गया। अतिथियों ने विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन किया और आयोजकों को इस पहल के लिए शुभकामनाएं दीं। दहलीज एग्जीबिशन का लाइव कवरेज दहलीज ग्रुप की डायरेक्टर सुशीला अग्रवाल द्वारा किया गया, जिसे दहलीज यूट्यूब…
Read More
मच्छर नियंत्रण एवं स्वच्छता जागरूकता में रोटरी क्लब की पहल : रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर अशोक ने ज्योति स्कूल में कराया मच्छर रोधी स्प्रे व स्वास्थ्य शिक्षण कार्यक्रम

मच्छर नियंत्रण एवं स्वच्छता जागरूकता में रोटरी क्लब की पहल : रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर अशोक ने ज्योति स्कूल में कराया मच्छर रोधी स्प्रे व स्वास्थ्य शिक्षण कार्यक्रम

उदयपुर, 20 दिसंबर।  रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर अशोका द्वारा रोग निवारण एवं उपचार सेवा परियोजना के अंतर्गत ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर में मच्छर नियंत्रण एवं जन-स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डी प्लस शानदार के सहयोग से स्कूल परिसर में मच्छर रोधी स्प्रे का छिड़काव किया गया, जिससे विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ को डेंगू, मलेरिया एवं चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों से बचाव मिले। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर अशोका के चार्टर प्रेसिडेंट मुकेश माधवानी ने बताया कि डी प्लस शानदार की श्रीमती रुखसाना जी, रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर अशोका के अध्यक्ष रोटेरियन…
Read More
वरिष्ठ सुरसाधकों का सांगीतिक कार्यक्रम को 21 को

वरिष्ठ सुरसाधकों का सांगीतिक कार्यक्रम को 21 को

उदयपुर, 20 दिसंबर। वरिष्ठ सुरों की मंडली के 21 सुरसाधक एक शाम आशाधाम बहनों के नाम शीर्षक से एक विशेष सांगीतिक कार्यक्रम का आयोजन रविवार 21 दिसंबर दोपहर 3 बजे से आशाधाम आश्रम, उदयपुर में करेंगी। यह कार्यक्रम आश्रम में निवासरत बहनों के मनोरंजन और उत्साहवर्धन के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। संस्थापक मुकेश जी माधवानी ने बताया कि कार्यक्रम में भजनों और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रस्तुति देने वालों में सी.पी. जैन, श्रीमती हेमा जोशी, श्रीमती क्वीना मैरी, एच. काज़ी, प्रो. विमल शर्मा, अंबालाल साहू, दिलीप सुराणा, भोपाल सिंह हाडा, राजकुमार बापना, दिलीप वर्मा, श्रीमती…
Read More
सुरों की मंडली का म्यूजिकल हाऊजी धमाका आज  

सुरों की मंडली का म्यूजिकल हाऊजी धमाका आज  

उदयपुर। शहर की प्रमुख संगीत संस्था सुरों की मंडली की ओर से आज रविवार को महिला विंग की ओर से म्यूजिकल हाऊजी धमाका का रंगारंग आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 21 दिसंबर, शाम 4 से 7 बजे तक अशोका पैलेस, शोभागपुरा में आयोजित होगा। संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य संगीत प्रेमियों को मनोरंजन और सहभागिता का अनूठा अनुभव देना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मंच संचालन मधु केवलिया और नियति कंठालिया करेंगी, जो अपने जोश और ऊर्जा से माहौल को जीवंत बनाएंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए…
Read More
नेक्सनोस निर्माण मेले में लघु उद्योग भारती की समुत्कर्ष संध्या, स्वदेशी और औद्योगिक विकास पर मंथन

नेक्सनोस निर्माण मेले में लघु उद्योग भारती की समुत्कर्ष संध्या, स्वदेशी और औद्योगिक विकास पर मंथन

स्थानीय उद्योगों को सशक्त बनाने, इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम के निर्माण और सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का दिया गया संदेश उदयपुर। शुभकेसर गार्डन में आयोजित नेक्सनोस निर्माण मेले के दौरान लघु उद्योग भारती के लिए ’’समुत्कर्ष संध्या’’ का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय उद्योगों, उद्यमियों और निर्माण क्षेत्र से जुड़े हितधारकों के बीच आपसी संवाद, सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देना रहा। आयोजन में लघु उद्योग भारती से जुड़े बड़ी संख्या में उद्यमी, उद्योग प्रतिनिधि एवं अतिथि उपस्थित रहे। नेक्सनोस के आयोजक कमलेश शर्मा एवं कंचन शर्मा ने लघु उद्योग भारती के सदस्यों का स्वागत करते हुए मेले की…
Read More
सांसद खेल महोत्सव केवल खेल आयोजन नहीं, समरसता का भाव जगाने का अभियानरू सांसद डॉ रावत

सांसद खेल महोत्सव केवल खेल आयोजन नहीं, समरसता का भाव जगाने का अभियानरू सांसद डॉ रावत

सांसद खेल महोत्सव संशोधित समाचार -सांसद खेल महोत्सव का तीसरा चरण आज से, शारीरिक शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव केवल खेल आयोजन नहीं है, बल्कि आपस में समरसता का भाव जगाने का एक अभियान है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में हजारों की संख्या में लोग जुडे और खेल भावना को बढावा दिया। सांसद डॉ रावत शनिवार को 21 दिसंबर से हो रहे सांसद खेल महोत्सव के तीसरे चरण से पूर्व शिक्षा विभाग द्वारा इस अभियान में नियुक्त शारीरिक शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे। पंचायत समिति गिर्वा सभागार में…
Read More
अग्रवाल समाज करेगा प्रतिभाओं व वरिष्ठजनों का सम्मान

अग्रवाल समाज करेगा प्रतिभाओं व वरिष्ठजनों का सम्मान

उदयपुर। हिरणमगरी अग्रवाल समाज समिति की कार्यकारिणी की वैठक विपिन गोयल के निवास पर आयोजित हुई जिसमें आगामी 4 जनवरी को मेघावी छात्र छात्राओं व 75 वर्ष से ऊपर की आयु के वरिष्ठजनों को सम्मानित करने का निर्णय हुआ। समाज के अध्यक्ष रविन्द्र अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन लश्करी पंचायत भवन  हिरणमगरी सेक्टर 5 में आयोजित होगा जिसके संयोजक शिवप्रकाश अग्रवाल व राजेश अग्रवाल को बनाया गया है। सचिव उमेश अग्रवाल की देखरेख में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गीत संगीत व नृत्य की सुरमई शाम के साथ नए नए नवाचारों के रूप में गेम्स आदि भी होंगे।…
Read More
आज राजस्थान के राज्यपाल नगाड़ा बजाकर करेंगे उद्घाटन

आज राजस्थान के राज्यपाल नगाड़ा बजाकर करेंगे उद्घाटन

शिल्पग्राम उत्सव का आगाज 21 से...  -केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी रहेंगे मौजूद - दाे कलाकारों को प्रदान किया जाएगा कोमल कोठारी -लोक कला पुरस्कार -पहले दिन दोपहर 3.00 बजे से प्रवेश निशुल्क -मन मोहेंगी लोक नृत्य के साथ लावणी-कथक सिंफनी की प्रस्तुतियां उदयपुर, 20 दिसंबर। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत  पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर की आेर से लोक  कलाओं को समर्पित शिल्पग्राम उत्सव की शुरुआत रविवार शाम को होगी। राजस्थान  के राज्यपाल एवं पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के अध्यक्ष हरिभाऊ किसनराव बागडे नगाड़ा बजाकर उत्सव का उद्घाटन की घोषणा…
Read More
ग्रामीण विकास एवं समाज सेवा के तहत स्वेटर एवं कंबल वितरण

ग्रामीण विकास एवं समाज सेवा के तहत स्वेटर एवं कंबल वितरण

उदयपुर। महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा संचालित महावीर जैन विद्यालय संस्थान द्वारा गणेशपुरा गांव में ग्रामीण विकास एंव समाज सेवा के तहत आज स्वेटर एंव कंबल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम से पूर्व ग्रामीण विकास एवं  सांस्कृतिक प्रभारी नीलम मोदी व डाॅ. भैरूदास वैष्णव एवं महाविद्यालय छात्र समूह द्वारा ग्राम गणेशपुरा में निवासरत विभिन्न परिवारों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर  उनके पारिवारिक, आर्थिक एवं सामाजिक समस्याओं का सर्वेक्षण का उद्देश्य जरूरतमंद एवं असहाय परिवारों की पहचान कर उन्हें आवश्यक  सहायता प्रदान करना था। गांव की आवश्यकताओं का ध्यान में रखते हुए समाज सेवा की भावना से प्रेरित हो कर…
Read More
उदयपुर: विश्वविख्यात शिल्पग्राम उत्सव 21 दिसंबर से

उदयपुर: विश्वविख्यात शिल्पग्राम उत्सव 21 दिसंबर से

- लोककला-संस्कृति का होगा भव्य संगम, राज्यपाल श्री बागड़े करेंगे उद्घाटन -केंद्रीय संस्कृति मंत्री श्री शेखावत और पंजाब के राज्यपाल श्री कटारिया भी रहेंगे मौजूद -गुजरात के डॉ. निरंजन वल्लभभाई राज्यगुरु और राजस्थान के रामनाथ चौधरी को नवाजा जाएगा कोमल कोठारी पुरस्कार से -पहले दिन दोपहर 3 बजे से प्रवेश निःशुल्क उदयपुर, 19 दिसंबर। लेकसिटी में आयोजित होने वाले और दुनिया भर में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके लोककलाओं के महासंगम शिल्पग्राम उत्सव की शुरुआत रविवार 21 दिसंबर को होगी। राजस्थान के राज्यपाल एवं पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के अध्यक्ष श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े नगाड़ा बजाकर उत्सव के उद्घाटन की…
Read More
error: Content is protected !!