विद्यापीठ – फ्रेशर कम फेयरवेल समारोह का हुआ आयोजन
विद्यार्थियों ने राजस्थानी, पंजाबी , रिमिक्स गानों पर जमकर दी प्रस्तुतियॉ रिंजल जैन मिस फ्रेशर, शिफ्तेन खान मिस्टर फ्रेशर बने उदयपुर 22 दिसम्बर / राजस्थान विद्यापीठ के संघटक डिपार्टमेंट ऑफ ट्रैवल टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट एवं बीबीएम के विद्यार्थियों की ओर से जर्नी ऑफ बॉलीवुड थीम पर आयोजित फ्रेशर कम फेयरवेल समारोह का आगाज कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, कुल प्रमुख कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर, निदेशक डॉ. मधु मुर्डिया ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्जवलित कर किया। समारोह का आगाज गणपति व्ंादना से हुआ। विद्यार्थियों ने राजस्थानी, पंजाबी एवं रिमिक्स गानों पर जमकर प्रस्तुति दे उपस्थित अतिथियों…
