Year: 2025

अरावली पर्वतमाला पर सिर्फ खनन माफियाओं की ही नहीं बल्कि बड़े उद्योगपतियों की भी नजर – रघुवीर सिंह मीणा

अरावली पर्वतमाला पर सिर्फ खनन माफियाओं की ही नहीं बल्कि बड़े उद्योगपतियों की भी नजर – रघुवीर सिंह मीणा

अरावली को सुरक्षित रख कर ग्रीन कॉरिडोर बनाने का वादा करने वाले आज इसे अवैध खनन कॉरिडोर बनाना चाह रहे है - डॉ संजीव राजपुरोहित अरावली पर्वतमाला संरक्षण पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी का वक्तव्य। उदयपुर। 23 दिसंबर। देश भर में माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अरावली पर्वतमाला संरक्षण पर हो रहे आंदोलन पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने अपना वक्तव्य जारी किया है। रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि अरावली का अधिकांश भाग राजस्थान में आता है और राजस्थान में भी मेवाड़ इस फैसले से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है।…
Read More
लोक मंगल और जगत कल्याण के लिए सर्वस्व समर्पण भाव से जुटें – पद्मश्री निवेदिता दीदी

लोक मंगल और जगत कल्याण के लिए सर्वस्व समर्पण भाव से जुटें – पद्मश्री निवेदिता दीदी

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी की अखिल भारतीय उपाध्यक्ष ने किया आह्वान, बांसवाड़ा जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में दिया प्रेरक उद्बोधन, केन्द्र की गतिविधियों से जुड़कर सहभागिता निभाने का आह्वान बाँसवाड़ा, 23 दिसम्बर/विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की अखिल भारतीय उपाध्यक्ष, सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक चिन्तक एवं पद्मश्री से अलंकृत विभूति सुश्री निवेदिता भिडे ने जनजाति क्षेत्रों में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और सीधा संवाद कायम करते हुए सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकारों के निर्वाह में पूरी जागरुकता एवं सर्वस्व समर्पण भाव से जुटने का आह्वान किया। घोटिया आम्बा में धर्म जागरण और जनजाति उत्थान पर चर्चा : पद्मश्री सुश्री निवेदिता भिडे आदिवासियों के प्रमुख तीर्थ घोटिया आम्बा धाम…
Read More
प्रवासी अग्रवाल समाज समिति के बहुरंगीय कैलेंडर का विमोचन

प्रवासी अग्रवाल समाज समिति के बहुरंगीय कैलेंडर का विमोचन

उदयपुर। प्रवासी अग्रवाल समाज समिति के वर्ष 2026 के बहुरंगीय कैलेंडर का विमोचन मंगलवार को होटल आमंत्रा में किया गया। समाज के अध्यक्ष एस  के. खेतान ने बताया कि नवीन कैलेंडर में समाज के जरूरत के हिसाब से सभी तीज तिथियां एवं त्यौहार का संपूर्ण उल्लेख किया गया है। समाज के सभी लोगों तक यह कैलेंडर पहुंचाने का प्रयास रहेगा। मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि कैलेंडर का प्रकाशन कैलाश चंद्र गोयल एवं ओम प्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया। इस मौके पर समाज के विकास और उत्थान को लेकर भी चर्चा की गई। समाज के प्रस्तावित भवन को लेकर समाजजनों…
Read More
कटारिया करेंगे फतहसागर पाल पर पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन

कटारिया करेंगे फतहसागर पाल पर पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन

24 दिसंबर से 4 जनवरी तक लगेगा रंग-बिरंगे फूलों का मेला उदयपुर, 22 दिसंबर। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला प्रशासन एवं उदयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से शिल्पग्राम उत्सव के साथ 24 दिसंबर से 4 जनवरी तक फतहसागर झील की पाल पर भव्य पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि इस पुष्प प्रदर्शनी का शुभारम्भ 24 दिसंबर को अपराह्न 4 बजे पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक श्री गुलाबचन्द कटारिया गणमान्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में करेंगे। उदयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि पुष्प प्रदर्शनी में उदयपुर के बड़े औद्योगिक संस्थानों हिन्दुस्तान जिंक लि., वण्डर सीमेण्ट, मिराज ग्रुप, जी. बी. एच. अमेरिकन…
Read More
विक्रम भट्ट दंपती की जमानत पर फिर विराम

विक्रम भट्ट दंपती की जमानत पर फिर विराम

उदयपुर, 22 दिसंबर (पंजाब केसरी): फिल्म निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में फंसे प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी को सोमवार को भी राहत नहीं मिल सकी। अब एडीजे-3 न्यायालय में इस मामले की सुनवाई मंगलवार को प्रस्तावित है। भट्ट दंपती पर आरोप है कि उन्होंने एक फिल्म प्रोजेक्ट के लिए निवेश के नाम पर करीब 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। इससे पहले एसीजेएम कोर्ट-4 ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने सत्र न्यायालय का रुख किया। हालांकि, लगातार न्यायिक कारणों से सुनवाई टलने से उन्हें…
Read More
22वें नागदा क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण

22वें नागदा क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण

उदयपुर, 22 दिसम्बर।  नागदा ब्राम्हण समाज की 22वीं 6 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता 25 दिसम्बर से गीतांजली मेडिकल कॉलेज ग्राउंड पर आरंभ होगी। आयोजन समिति के कविश नागदा ने बताया कि प्रतियोगिता ट्रॉफी एवं टी-शर्ट का अनावरण नागदा वाटिका में वरिष्ठ पत्रकार विष्णु शर्मा हितैषी की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि नारायण लाल खरका थे। विशिष्ट अतिथि छगनलाल अमीन, नवनीत मेहता, मांगीलाल नागदा, देवीलाल, के. के. शर्मा, प्रेम शंकर थे। उप संयोजक हरीश नागदा के अनुसार प्रतियोगिता में चारों चौखलों से 11 व मुंबई की एक टीम भाग लेगी।
Read More
ब्रह्माकुमारीज केंद्र का स्वर्ण जयंती समारोह सम्पन्न

ब्रह्माकुमारीज केंद्र का स्वर्ण जयंती समारोह सम्पन्न

कटारिया के मुख्य आतिथ्य हुए समारोह में दिया स्व परिवर्तन से विश्व परिवर्तन का सूत्र उदयपुर, 22 दिसंबर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के उदयपुर केंद्र के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर टाउनहॉल सुखाड़िया रंगमंच में स्वर्ण जयंती समारोह बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ प्रशासक श्री गुलाबचंद कटारिया उपस्थित रहे। कटारिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के अशांत और भागदौड़ भरे युग में, जब मानव बाहरी साधनों में सुख खोज रहा है, ब्रह्माकुमारीज़ हमें अंतरात्मा की शांति और स्व-परिवर्तन द्वारा विश्व परिवर्तन का अमूल्य संदेश देती है। यही…
Read More
बजरी माफिया से सांठगांठ और लापरवाही पर बड़ा कार्रवाई: प्रदेश में 5 थानाधिकारी निलंबित, 6 लाइन हाजिर

बजरी माफिया से सांठगांठ और लापरवाही पर बड़ा कार्रवाई: प्रदेश में 5 थानाधिकारी निलंबित, 6 लाइन हाजिर

• सतर्कता शाखा का डिकॉय ऑपरेशन; अवैध खनन के खिलाफ पीएचक्यू की अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई जयपुर 22 दिसम्बर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय की सतर्कता शाखा ने राज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए एक बड़ा अभियान छेड़ा है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सतर्कता एस सेंगाथिर के निर्देशन में प्रदेश भर में चलाए गए डिकॉय ऑपरेशन के बाद कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही और अवैध बजरी खनन में संलिप्तता पाए जाने पर गाज गिरी है। इस कार्रवाई में 5 पुलिस निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि 6 अन्य…
Read More
उदयपुर में बीसीआई मास्टर क्लास का ऐतिहासिक आयोजन: वैश्विक व्यापार के केंद्र के रूप में उभरेगा झीलों का शहर

उदयपुर में बीसीआई मास्टर क्लास का ऐतिहासिक आयोजन: वैश्विक व्यापार के केंद्र के रूप में उभरेगा झीलों का शहर

रिटेल एक्सीलेंस अवार्ड्स के जरिए श्रेष्ठ उद्यमियों को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान, मुकेश माधवानी ने साझा किया उदयपुर को 'करोड़पतियों का शहर' बनाने का विजन उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) द्वारा आयोजित मास्टर क्लास ने शहर के व्यापारिक इतिहास में एक नया और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ा। अशोका ग्रीन के प्रांगण में सोमवार शाम 6.30 बजे प्रारंभ हुए इस विशेष आयोजन ने उदयपुर को वैश्विक व्यापार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में मजबूत संदेश दिया। लगभग तीन घंटे तक चले इस कार्यक्रम में 300 से अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स, उद्यमी, रिटेलर्स, रियल एस्टेट प्रोफेशनल्स…
Read More
’कम समय में सटीक निदान देगा उपचार में तेज़ी – 500 से अधिक रेडियोलॉजिस्ट्स का उदयपुर में सम्मेलन संपन्न’

’कम समय में सटीक निदान देगा उपचार में तेज़ी – 500 से अधिक रेडियोलॉजिस्ट्स का उदयपुर में सम्मेलन संपन्न’

उदयपुर, 22 दिसम्बर। इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) राजस्थान चौप्टर का 32वां वार्षिक सम्मेलन 20 एवं 21 दिसंबर को उदयपुर में आयोजित किया गया। सम्मेलन में देशभर से लगभग 500 रेडियोलॉजिस्ट एवं रेजिडेंट्स ने भाग लेकर रोग निदान में रेडियोलॉजी की बदलती और महत्वपूर्ण भूमिका पर गहन मंथन किया। सम्मेलन के आयोजन अध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन के प्रथम दिन विभिन्न वैज्ञानिक सत्रों का आयोजन किया गया। पहले सत्र में चेस्ट से संबंधित बीमारियों में रेडियोलॉजी की भूमिका पर डॉ. प्रदीप कुलकर्णी, डॉ. प्रज्ञा, डॉ. रविंद्र कुंडू, डॉ. निशा अरोड़ा एवं डॉ. सुमन सिंघल ने व्याख्यान…
Read More
error: Content is protected !!