Day: December 6, 2025

घने जंगलों में छिपा बैठा था 5 दिन से फरार हत्यारा, गिरफ्तार

घने जंगलों में छिपा बैठा था 5 दिन से फरार हत्यारा, गिरफ्तार

गोगुंदा, 6 दिसंबर : जिले की बेकरिया पुलिस ने पांच दिन पहले हुई एक सनसनीखेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को उखलियात के घने जंगलों से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। थानाधिकारी उत्तम सिंह मेड़तिया के अनुसार घटना सोमवार को उस समय हुई थी जब ठंड में लकड़ी जलाने को लेकर जेसीबी चालक और मजदूरों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर जेसीबी चालक जीवन सिंह (21) निवासी रिचा बावलवाड़ा ने तीन मजदूरों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में मध्य प्रदेश निवासी 23 वर्षीय वीर सिंह की मौके पर ही मौत…
Read More
पुलिस का ऑपरेशन क्लीनस्वीप: 100 टीमों की एक साथ रेड: 725 स्थानों पर दबिश, 318 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस का ऑपरेशन क्लीनस्वीप: 100 टीमों की एक साथ रेड: 725 स्थानों पर दबिश, 318 आरोपी गिरफ्तार

—56 हिस्ट्रीशीटरों से पूछताछ, हत्या व लूट के 13 वांछित गिरफ्तार उदयपुर, 6 दिसंबर : उदयपुर पुलिस ने शनिवार तड़के जिले में बड़े स्तर पर एरिया डोमिनेंस और वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान चलाया। सुबह-सुबह की गई इस आकस्मिक कार्रवाई में पुलिस की 100 से अधिक टीमों ने 725 स्थानों पर दबिश देकर कुल 318 अपराधियों को गिरफ्तार किया। यह अभियान महानिरीक्षक पुलिस गौरव श्रीवास्तव और जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर संचालित किया गया। अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा, मुख्यालय एएसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, खेरवाड़ा एएसपी अंजना सुखवाल सहित सभी वृत अधिकारियों की…
Read More
अंबेडकर जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा पुष्पांजलि

अंबेडकर जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा पुष्पांजलि

उदयपुर। भारतीय संविधान के शिल्पकार समानता और सामाजिक न्याय के प्रणेता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर आज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुष्पांजलि कोर्ट चौराहा स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि कार्यक्रम में उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, महामंत्री देवीलाल सालवी, पंकज बौराणा, जिला मंत्री सपना कुरड़िया, प्रवक्ता ओम पारीख, मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान, मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण मोची, महामंत्री गोपाल सालवी, रोशन वसीटा, अध्यक्ष…
Read More
ऑपरेशन सिंदूर के योद्धारू उदयपुर के इंस्पेक्टर महेश नागदा का ओल्ड सिटी ने किया भव्य अभिनंदन

ऑपरेशन सिंदूर के योद्धारू उदयपुर के इंस्पेक्टर महेश नागदा का ओल्ड सिटी ने किया भव्य अभिनंदन

उदयपुर। मेवाड़ की माटी को गौरवान्वित करने वाले बीएसएफ इंस्पेक्टर महेश नागदा के शनिवार को गृह जिले उदयपुर पहुंचते ही ओल्ड सिटी देशभक्ति के रंग में रंग गई। ओल्ड सिटी वेलफेयर कमेटी की ओर से आयोजित भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह में शहर के प्रबुद्धजनों, भट्टियाणी चौहट्टा और जगदीश चौक क्षेत्र के दर्जनों शुभचिंतकों सहित श्री नागदा के बचपन के मित्र बड़ी संख्या में मौजूद रहे। भट्टियाणी चौहट्टा निवासी एवं सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में कार्यरत इंस्पेक्टर महेश नागदा को शीघ्र ही भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा प्रतिष्ठित डायरेक्टर जनरल डिस्क एवं कमेंडेशन रोल से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें…
Read More
जिला कलक्टर एवं निगम आयुक्त ने किया डंपिंग यार्ड का निरीक्षण

जिला कलक्टर एवं निगम आयुक्त ने किया डंपिंग यार्ड का निरीक्षण

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा डंपिंग यार्ड, तकनीकी उपकरणों से होगी चौकस निगरानी उदयपुर,6 दिसंबर। बलीचा स्थित नगर निगम कचरा डंपिंग यार्ड का शनिवार को जिला कलक्टर नमित मेहता एवं निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं से अवगत होकर आवश्यक सुधार हेतु निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर एवं आयुक्त ने यार्ड में कचरा निस्तारण की वर्तमान प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी लेकर, मशीनरी, सुरक्षा व्यवस्था एवं भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उपस्थित अधिकारियों से चर्चा कर यार्ड में चरणबद्ध तरीके से अत्याधुनिक तकनीकी सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आश्वस्त किया। बनेगा वॉच…
Read More
आरके पुरम में चल रही भागवत कथा में धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

आरके पुरम में चल रही भागवत कथा में धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

- नन्द के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भजन पर पंडाल झूम उठा - बाल कृष्ण की सुंदर झांकी ने सभी भक्तों का मन मोह लिया उदयपुर, 6 दिसम्बर। शहर के आरके पुरम, गिरिजा व्यास पेट्रोल पंप के पीछे, श्री नाथ नगर, साईं अपार्टमेंट के पास में चल रही संगीतमय भागवत कथा में चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। शनिवार को व्यासपीठ से कथावाचक पुष्कर दास महाराज ने कहा कि ईश्वर का नाम सहज, सरल है कोई भी व्यक्ति कभी भी ले सकता है। नाम जप करने से व्यक्ति का जीवन बदलता है कई बीमारियां भी…
Read More
वॉल सिटी में बिना वेंटीलेशन पाइप के खतरनाक हो सकती है सीवरेज लाइन

वॉल सिटी में बिना वेंटीलेशन पाइप के खतरनाक हो सकती है सीवरेज लाइन

-स्मार्ट सिटी के 17 वार्डों में कभी भी बड़े हादसे की आशंका -राजेश वर्मा उदयपुर, 6 दिसम्बर। शहर के वॉल सिटी में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत गली गली बिछाई गई सीवरेज लाइन भविष्य में कभी भी बड़े हादसे का रूप ले सकती है। इंजीनियरों की अनदेखी का नतीजा रहा कि पूरी सीवरेज लाइन में कहीं भी वेंटीलेशन पाइप नहीं लगाई गई। इससे सीवरेज लाइन में तापमान बढ़ने से रसायनिक क्रिया के चलते बनने वाली जहरीली गैस बाहर निकलने के लिए कभी भी विस्फोट कर सकती है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत केंद्र सरकार द्वारा उदयपुर शहर को मिले करीब…
Read More
गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र का 63वां स्थापना दिवस हर्षाल्लास से मनाया

गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र का 63वां स्थापना दिवस हर्षाल्लास से मनाया

उदयपुर, 06 दिसम्बर। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र में शनिवार को 63वां गृह रक्षा स्थापना दिवस पूरे उत्साह, गरिमा एवं हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कमाण्डेन्ट गृह रक्षा उदयपुर श्री प्रणय जसोरिया के निर्देशन में किया गया। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्लाटून कमाण्डर श्री मंगलाराम के नेतृत्व में दिनांक 01 दिसम्बर से 06 दिसम्बर तक साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें श्रमदान, जागरूकता रैली, रक्तदान शिविर सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियाँ शामिल रहीं। इस दौरान गृह रक्षा स्वयंसेवकों ने वॉलीबॉल, रस्साकसी सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। शनिवार को स्थापना दिवस के अवसर पर विभागीय…
Read More
’मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 में राजस्थान की ऐतिहासिक उपलब्धि’

’मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 में राजस्थान की ऐतिहासिक उपलब्धि’

’100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कर देश का पहला राज्य बना राजस्थान’ ’केवल 3 प्रतिशत मतदाताओं के लिए दस्तावेजों की आवश्यकता’ ’ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 16 दिसंबर को’ जयपुर-उदयपुर दिसंबर। लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और सहभागी बनाने की दिशा में राजस्थान ने एक ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित किया है। विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर-2026) कार्यक्रम के तहत राज्य में मतदाता सूची का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन सफलतापूर्वक पूरा किया गया है, जिससे राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन महाजन ने इस उपलब्धि को ’“टीम राजस्थान की सामूहिक विजय”’ बताते हुए कहा कि गांवों…
Read More
आईसीडीएस में प्री-स्कूल शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में अहम पहल

आईसीडीएस में प्री-स्कूल शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में अहम पहल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए पाठ्यक्रम को बनाया जाएगा अधिक रोचक व गतिविधि आधारित उदयपुर, 6 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक श्री वासुदेव मालावत (आईएएस) ने शनिवार को उदयपुर प्रवास के दौरान आईसीडीएस के अंतर्गत संचालित प्री-स्कूल शिक्षा को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं बाल-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (आरएससीईआरटी) की निदेशक श्रीमती श्वेता फगेड़िया के साथ बैठक में भाग लिया। बैठक में नवीन शिक्षा नीति (एनईपी 2020) के प्रावधानों के अनुरूप 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए पाठ्यक्रम को…
Read More
error: Content is protected !!