Month: November 2025

एकलिंग नाथ सेवा संगठन ने शुरु किया सिलाई व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का तीसरा बैच

एकलिंग नाथ सेवा संगठन ने शुरु किया सिलाई व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का तीसरा बैच

-ग्रामीण क्षेत्रों में और सेंटर खोलेगा एकलिंगनाथ सेवा संगठन: आकाश बागडी उदयपुर। श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन उदयपुर की ओर से संगठन के नए सेंटर पर महिलाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर के तीसरे बैच का शुभारंभ शनिवार 1 नवंबर से हो गया। संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश बागड़ी ने बताया कि तीसरे बैच में करीब ढाई सौ महिलाओं व युवतियों को सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर श्री बागडी ने कहा कि संगठन महिलाओं को अब कंप्यूटर कोर्स के साथ ही जीएनएम एवं लेब टेक्निशियन का भी निशुल्क कोर्स करवाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली…
Read More
अंग्रेजी शासन एवं ईसाई मिशनरी के विरूद्ध हुंकार भरने वाले बिरसा मुंडा आज भी आदर्श: सांसद डॉ रावत

अंग्रेजी शासन एवं ईसाई मिशनरी के विरूद्ध हुंकार भरने वाले बिरसा मुंडा आज भी आदर्श: सांसद डॉ रावत

उदयपुर। सांसद डॉक्टर मन्नालाल रावत ने कहा कि चर्च की सत्ता यानि अंग्रेजी शासन एवं ईसाई मिशनरी के विरूद्ध हुंकार भरने वाले भगवान बिरसा मुंडा आज भी आदिवासी समाज के लिए आदर्श और प्रेरणा के स्त्रोत है। सांसद डॉ रावत ने केवड़िया, गुजरात में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा विषयक राष्ट्रीय परिसंवाद में यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा भारतीय स्वाधीनता के महानायक है जिनको आमजन में भगवान कहा जाता है। वे जनजाति समाज की पहचान व अस्मिता के प्रतीक है। उन्होंने चर्च की सत्ता यानि अंग्रेजी शासन एवं ईसाई मिशनरी के विरूद्ध हूंकार भरी थी और…
Read More
राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, चावड़ा बने मीडिया प्रभारी

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, चावड़ा बने मीडिया प्रभारी

फतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मावली 'अ' की मासिक बैठक शुक्रवार को मावली में उपशाखा अध्यक्ष शंकरलाल जाट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य सुधीर कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष (मा) चंद्रशेखर चौधरी का सानिध्य मिला। बैठक में टीएसपी से नॉन टीएसपी में समायोजित शिक्षकों का गृह जिलों में समायोजन करने, तृतीय श्रेणी सहित अन्य संवर्ग के स्थानांतरण करने, तृतीय श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति करने, क्रमोन्नत विद्यालयों में पद स्वीकृत करने, सभी बजट हेड के यात्रा भत्ता बिल पारित करने, CBEO एवं PEEO कार्यालयों में यात्रा भत्ता बिलों का वरीयता रजिस्टर संधारित…
Read More
हरित कल के लिए आज का खनन थीम के साथ मनाया भारतीय खनन दिवस

हरित कल के लिए आज का खनन थीम के साथ मनाया भारतीय खनन दिवस

संगोष्ठी एवं प्रतियोगिताएं आयोजित उदयपुर, 1 नवम्बर। माईनिंग इंजिनियर्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया चेप्टर राजस्थान, उदयपुर के तत्वावधान में शनिवार को भारतीय खनन दिवस इस वर्ष की थीम हरित कल के लिए आज का खनन (माईनिंग टुडे फॉरए ग्रीनर टुमारो) के साथ जे के लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड, श्रीपति नगर, डबोक, उदयपुर की माईन्स पर मनाया गया। इसमें खनन उधोग से संबधित वर्तमान परिदृष्य, तकनीकी उन्नति, पर्यावरण सरंक्षण के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई एवं माईन्स में फ्लोटिंग सोलर प्लान्ट व सीमेन्ट प्लान्ट की विजिट की गई। कार्यक्रम में लगभग 160 खनि अभियंताओं तथा भूवैज्ञानिकों ने भाग लिया। विजिट के दौरान…
Read More
बैंकों का अस्तित्व ग्राहकों से, इसलिए ग्राहक हित को रखें सर्वापरि – संजय मल्होत्रा

बैंकों का अस्तित्व ग्राहकों से, इसलिए ग्राहक हित को रखें सर्वापरि – संजय मल्होत्रा

आरबीआई गर्वनर ने बैंकर्स को दी सीख वित्तीय क्षेत्र में अदावाकृत संपत्ति के निपटान के लिए विशेष शिविर शिविर स्थल पर ही 3.47 करोड़ की अदावाकृत संपत्ति का निपटारा उदयपुर, 1 नवम्बर। भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर श्री संजय मल्होत्रा ने कहा कि ग्राहकों से ही बैंक का अस्तित्व है। इसलिए बैंकर्स को चाहिए कि वे ग्राहक हित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करें और अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक वित्तीय समावेशन का लाभ पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में योगदान दें। श्री मल्होत्रा अपने उदयपुर प्रवास के तहत शनिवार को…
Read More
विवाह आमंत्रण के नाम पर साइबर जाल – आमंत्रण.apk से हो सकता है मोबाइल हैक

विवाह आमंत्रण के नाम पर साइबर जाल – आमंत्रण.apk से हो सकता है मोबाइल हैक

 शादियों के सीजन में साइबर ठग भेज रहे हैं नकली ई-निमंत्रण लिंक, क्लिक करते ही चोरी हो सकती है आपकी निजी जानकारी व बैंकिंग डिटेल्स जयपुर 01 नवम्बर। साइबर अपराधों को रोकने के लिए पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आमजन को एक गंभीर साइबर खतरे के प्रति आगाह किया है। विवाह-शादी के इस सीज़न में साइबर ठग सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और ईमेल के माध्यम से ई-निमंत्रण और गिफ्ट लिंक के बहाने एक खतरनाक जाल बिछा रहे हैं। इस चेतावनी का उद्देश्य साइबर अपराधों पर अंकुश लगाना है।      उप…
Read More
जनजाति कृषकों के हितार्थ कार्यक्रम चलाए एमपीयूएटी: डॉ. सारस्वत

जनजाति कृषकों के हितार्थ कार्यक्रम चलाए एमपीयूएटी: डॉ. सारस्वत

शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास पर रहेगा पूरा फोकस: डॉ. प्रताप सिंह भव्यता से मना एमपीयूएटी का 26 वां स्थापना दिवस समारोह’ उदयपुर, 1 नवम्बर। जनजाति बहुल विशाल भौगोलिक भू-भाग, मृदा संरचना, जलवायु एवं छोटी-छोटी जोत के चलते दक्षिणी राजस्थान की शेष प्रदेश से अपनी अलग पहचान है। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को इन बातों को दृष्टिगत रखकर कार्यक्रम चलाने होंगे ताकि लघु-सीमांत आदिवासी कृषकों का उद्धार हो तथा उनके आर्थिक स्तर को सुधारा जा सके। कोटा कृषि विश्वविद्यालय एवं मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलगुरू डॉ. भगवती प्रसाद सारस्वत ने शनिवार को यह उद्गार व्यक्त किए। डॉ.…
Read More
डीजीपी राजीव शर्मा खुद दौड़े पुलिसकर्मियों के साथ — जयपुर में गूंजा एकता का संदेश

डीजीपी राजीव शर्मा खुद दौड़े पुलिसकर्मियों के साथ — जयपुर में गूंजा एकता का संदेश

एक भारत, श्रेष्ठ भारत का आह्वान: जयपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के साथ आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ (राष्ट्रीय एकता दौड़) में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री राजीव शर्मा स्वयं पुलिसकर्मियों और नागरिकों के साथ कदम से कदम मिलाकर दौड़े। उनके साथ वरिष्ठ अधिकारी, पुलिसकर्मी, विद्यार्थी और आमजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। दौड़ के दौरान हर ओर देशभक्ति और एकता का उत्साह नजर आया। गांधी सर्किल से प्रारंभ होकर बिड़ला मंदिर, रामबाग और अंबेडकर…
Read More
error: Content is protected !!