उद्योग एवं खादी मेला प्रारम्भ
उदयपुर 25 सितंबर। सेवा पखवाडा 2025 के अंतर्गत जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के तत्वावधान में आठ दिवसीय उद्योग एवं खादी मेला गुरूवार से ग्रामीण हाट रेती स्टेण्ड के पास, सबसिटी सेन्टर पर प्रारंभ हुआ। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि मेले में मांगरोल से खादी के ड्रेस मेटेरियल, रेडीमेड, शर्ट, पजामें, पेंट शर्ट कपडा, बेडशीट व कुखन कवर बिक्री हेतु उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त महिलाओं के लिए एम्ब्रोयडरी वर्क की लहंगा, चुन्नी, साडी, सलवार सूट, कुर्ती, टॉप, लैगी सहित लकडी के खिलौने, मार्बल व मेटल के सामान, मार्बल व वुडन हैण्डीकाफ्ट के पोर्टेबल मंदिर, जूट…
