मार्बल एवं ग्रेनाइट स्लैब पर जीएसटी कम नहीं होने से निराशा व आक्रोश ,कम करने का आग्रह
उदयपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित हुई जीएसटी काउन्सिल की बैठक में मार्बल एवं ग्रनाईट पर जीएसटी दर कम नहीं होने से व्यापारियों में निराशा है। उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज गंगावत ने बताया कि देश में जीएसटी लगने के पश्यात पिछले काफी वर्षाे से भारतीय मार्बल एंड ग्रेनाइट स्लैब पर जीएसटी दर कम करवाने हेतु उदयपुर मार्बल एसोसिएशन द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा था। वर्तमान में भारतीय मार्बल उद्योग की हालत बहुत खराब हैं क्योकि उपभोक्ता पर 18 प्रतिशत जीएसटी से अत्यधिक कर भार पड़ रहा हैं। एसोसिएशन ने वित्तमंत्री एवं प्रधानमंत्री से…
