Month: September 2025

भीलवाड़ा : स्वामी विवेकानंद तरणताल के तैराकों ने जीते 44 पदक

भीलवाड़ा : स्वामी विवेकानंद तरणताल के तैराकों ने जीते 44 पदक

ऊर्जा प्रसाद अवंतिका ओझा एवं आलिया कायमखानी रहे व्यक्तिगत चैंपियन भीलवाड़ाL स्वामी विवेकानंद तरणताल पर नियमित अभ्यासरत तैराकों ने जिला स्तरीय 14 वर्ष एवं 17 वर्ष स्कूली तैराकी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए 44 पदक जीते। जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र भीलवाड़ा द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद तरणताल वर्तमान में तैराकी प्रशिक्षण का जिले का महत्वपूर्ण केंद्र बन कर उभर रहा है। यहां 5-6 साल के बच्चों से लेकर बड़े बच्चों तक सभी प्रकार के तैराक नियमित अभ्यास कर रहे हैं। यहां के बच्चों ने अभी हाल ही में शाहपुरा में संपन्न…
Read More
मायड़ भाषा राजस्थानी में किष्किन्धाकाण्ड एवं सुंदरकाण्ड के संगीतमय पारायण का श्रीगणेश

मायड़ भाषा राजस्थानी में किष्किन्धाकाण्ड एवं सुंदरकाण्ड के संगीतमय पारायण का श्रीगणेश

उदयपुर, 27 सितंबर। श्रीनादब्रह्म संस्था के तत्वावधान में श्रीरामचरितमानस : राजस्थानी काव्य अनुवाद ग्रंथ के किष्किंधाकाण्ड एवं सुंदरकाण्ड के संगीतमय पारायण का श्रीगणेश आयड़ स्थित सोनीजी की बाड़ी में बाल स्वरूप महावीर हनुमानजी के मंदिर में रविवार अपराह्न तीन बजे से किया जाएगा। श्रीरामचरितमानस : राजस्थानी काव्य अनुवाद ग्रंथ के अनुवादक, कवि, लेखक एवं श्रीनादब्रह्म संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पुष्कर गुप्तेश्वर ने बताया कि संत गोस्वामी तुलसीदासजी विरचित अवधी भाषा के श्रीरामचरितमानस ग्रंथ की भांति ही इस राजस्थानी काव्य अनुवाद ग्रंथ में भी तदनुरूप समश्लोकी दोहा, सोरठा, चौपाई, हरिगीतिका आदि गेय व लयात्मक छंद हैं, जिनका मूल तर्ज़ या नई संगीतबद्ध धुनों में भी सस्वर पारायण…
Read More
काव्य रश्मिका की काव्य गोष्ठी संपन्न

काव्य रश्मिका की काव्य गोष्ठी संपन्न

उदयपुर, 27 सितम्बर। काव्य रश्मिका की काव्य गोष्ठी रवीन्द्र फाईन आर्टस् अकादमी - सहेली नगर के तत्वावधान में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि जयपुर से आए श्री निशांत मिश्रा थे। विशिष्ट अतिथि  श्रीमती पूनम भू एवं अध्यक्षता श्री अरुण त्रिपाठी जी ने की। अतिथियों का सम्मान स्मृति चिन्ह एवं उपरणा पहनाकर किया गया। काव्य गोष्ठी  का शुभारंभ  सरस्वती वंदना "रौशनी के गीत गाऊं चांदनी के गांव में, शारदे तुझको बुलाऊं रागिनी के गांव में" डॉ. शकुंतला सरुपरिया के मधुर स्वर से हुआ। मुख्य अतिथि  श्री निशांत मिश्रा जी ने गीत" लिखा दिल पर नहीं, रेत पर नाम तेरा" और कोविड में लिखी कविता…
Read More
डॉ. नितिन मेनारिया की तृतीय कृति ’’एक सफ़र ऐसा भी’’ (यात्रा वृतांत) पुस्तक का विमोचन

डॉ. नितिन मेनारिया की तृतीय कृति ’’एक सफ़र ऐसा भी’’ (यात्रा वृतांत) पुस्तक का विमोचन

उदयपुर, 27 सितम्बर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद्, उदयपुर इकाई एवं बाल विनय मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, उदयपुर के संयुक्त तत्त्वावधान में डॉ. नितिन मेनारिया की तृतीय कृति ’’एक सफ़र ऐसा भी’’ (यात्रा वृतांत) पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मलय पानेरी ने की। मुख्य अतिथि राजस्थान विद्यापीठ विवि के कुलपति कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. सरोज गर्ग, बसंत सिंह सोलंकी, श्रीमती आशा पाण्डेय ओझा ’आशा’ थे। शंकरलाल मेनारिया का विशिष्ट सानिध्य रहा। पुस्तक की समीक्षा डॉ. बाल गोपाल शर्मा, डॉ. निर्मला शर्मा एवं श्री विजय मारू ने की। मंच संचालन श्रीमती दीपिका…
Read More
स्वर कोकिला लता मंगेशकर को समर्पित संगीतमय संध्या कल : मुकेश माधवानी

स्वर कोकिला लता मंगेशकर को समर्पित संगीतमय संध्या कल : मुकेश माधवानी

उदयपुर। सुर कोकिला, भारत रत्न लता मंगेशकर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उनके अमर गीतों को समर्पित एक विशेष संगीतमय शाम का आयोजन किया जा रहा है। 'सुरों की मंडली' की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम 28 सितंबर को अशोका पैलेस, मधुश्री हॉल, शोभागपुरा में शाम 4 बजे से शुरू होगा। सुरों की मंडली के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि लता मंगेशकर की कोयल सी आवाज़ और उनके अमर गीतों से प्रेरित होकर मंडली के कलाकार उनकी स्मृति में सुरीले नग़मे पेश करेंगे। मंडली के संयोजक कैलाश केवल्या ने कहा कि सभी गायक अपनी मधुर और बेहतरीन प्रस्तुतियों से…
Read More
सांसद डॉ मन्नालाल रावत श्री इडाणा माताजी शक्तिपीठ तीर्थक्षेत्र विकास समिति के अध्यक्ष मनोनीत

सांसद डॉ मन्नालाल रावत श्री इडाणा माताजी शक्तिपीठ तीर्थक्षेत्र विकास समिति के अध्यक्ष मनोनीत

उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत को श्री इडाणा माताजी शक्तिपीठ तीर्थक्षेत्र विकास समिति अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। श्री ईडाणा माताजी ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपाल सिंह राठौड ने बताया कि श्री इडाणा माताजी मेवाड के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से एक है। यह काफी प्राचीन एवं प्राकृतिक तीर्थक्षेत्र है। यहां पर मेवाड ही नहीं अपितु गुजरात व मध्यप्रदेश से भी हजारों भक्त आते हैं। सामान्य दिनों में सैकडों एवं रविवार को हजारों भक्त माताजी के दर्शन के लिए आते है। विश्व का एकमात्र प्रसिद्ध शक्तिपीठ जहां माताजी अग्नि स्नान करती है। यह स्थान उदयपुर से 65 किलोमीटर व सलूम्बर…
Read More
विनायक कॉलोनी मित्र मण्डल गरबे में देर रात तक खनके डांडिए

विनायक कॉलोनी मित्र मण्डल गरबे में देर रात तक खनके डांडिए

उदयपुर। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित विनायक कॉलोनी मित्र मण्डल की ओर से आयोजित नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि महोत्सव की धूम जारी है। विनायक कॉलोनी मित्र मण्डल के राजकुमार जैन ने बताया कि नौ दिनों तक माताजी की पूर्ण भक्तिभाव से आराधना की जा रही है। साथ ही सभी कॉलोनीवासियों की ओर से डांडिय़ों की खनक के साथ देर रात तक गरबा खेला जा रहा है। इस अवसर पर जगदीश चौबीसा, कमलकांत मेनारिया, कालूलाल  वेद, गणेश लाल औदिच्य, गोपाल औदिच्य, पुष्कर मेनारिया, मुकेश मूदंड़ा, सुरेश टेलर, रोहित मेघवाल, अनिल मेघवाल, मनद तेली, हेमेन्द्र कुमावत, पुष्कर सुथार, मेहन्द्र सिंह, भावेश टेलर,…
Read More
निमंत्रण पत्र पर ईसाइयत के प्रतीक होने पर सांसद डॉ रावत ने संत टेरेसा स्कूल के निमंत्रण को अस्वीकारा

निमंत्रण पत्र पर ईसाइयत के प्रतीक होने पर सांसद डॉ रावत ने संत टेरेसा स्कूल के निमंत्रण को अस्वीकारा

-कहा- यह भारत माता के महान देश का प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष अपमान -मेवाड में पहली बार किसी नेता ने उठाया ऐसा सख्त कदम उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने उदयपुर के संत टेरेसा उच्च माध्यमिक विद्यालय पुष्पागिरी में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है। सांसद डॉ रावत ने स्कूल प्रबंधन को पत्र में मुख्य अतिथि के आमंत्रण को अस्वीकार करते हुए लिखा है कि विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम के संबंध में प्रकाशित निमंत्रण पत्र पर ईसाइयत के प्रतीक अंकित किये गये है एवं बाइबिल से लिए गये शब्दों का भी उल्लेख किया गया है। सांसद…
Read More
कैट विमेन विंग का रास-डांडिया महोत्सव : डॉ. उर्मिला जैन बनी कैट डांडिया क्वीन

कैट विमेन विंग का रास-डांडिया महोत्सव : डॉ. उर्मिला जैन बनी कैट डांडिया क्वीन

- कन्या पूजन में कन्याओं का हुआ पद प्रक्षालन -  डांडियों की खनक एवं माता रानी की भक्ति में झूमे भक्तजन उदयपुर, 27 सितम्बर। कैट वूमेन विंग उदयपुर की ओर से स्वागत वाटिका में भव्य रास-डांडिया महोत्सव 2025 का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन एवं मां दुर्गा की आरती से हुआ, जिसमें कन्याओं का पदपक्षालन एवं पूजन हुआ। कैट विमेन विंग उदयपुर अध्यक्ष एवं मेवाड़ रीजन इंचार्ज विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि यूसीसीआई अध्यक्ष एवं कैट नेशनल गवर्निंग काउंसिल मेंबर मनीष गलूंडिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता कैट उदयपुर चैप्टर अध्यक्ष दिनेश…
Read More
मेवाड़ जनशक्ति दल के सदस्यों ने किया 450 कन्याओं पूजन, लिया आशीर्वाद

मेवाड़ जनशक्ति दल के सदस्यों ने किया 450 कन्याओं पूजन, लिया आशीर्वाद

- मेवाड़ जनशक्ति दल का सातवां कन्या पूजन कार्यक्रम सम्पन्न - बेटियों के प्रति सम्मान और प्रेम का प्रतीक उदयपुर, 27 सितम्बर। नवरात्रि के पावन अवसर पर मेवाड़ जनशक्ति दल ने अपने सातवें कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन पलोदाड़ा के स्कूल प्रांगण में किया, जहां 450 कन्याओं का पूजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल पालीवाल ने अध्यक्षता की, जबकि आर के प्रॉपर्टी के संस्थापक कृष्ण कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संगठन के संस्थापक नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के संस्थापक ब्रजमीत सिंह छाबड़ा का संगठन के रवि वशिष्ठ…
Read More
error: Content is protected !!