सीए प्रीतम गोस्वामी और पंकज लड्डा ने दिए सफलता और विकास के सूत्र : मुकेश माधवानी
उदयपुर में आयोजित हुआ भव्य बिजनेस ट्रांसफॉर्मेटिव प्रोग्राम उदयपुर :बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया की उद्यमशीलता और व्यापार विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से शी-सर्कल इंडिया और बिजनेस सर्कल इंडिया (बीसीआई )के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार, 20 सितंबर को अशोका ग्रीन, शोभागपुरा, उदयपुर में बिजनेस ट्रांसफॉर्मेटिव प्रोग्राम का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर शहर और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों उद्यमी, व्यापारी, युवा स्टार्टअप संस्थापक और व्यवसायिक विशेषज्ञ एकत्रित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन…
