दीपावली पर्व को लेकर जिला कलक्टर ने की विभिन्न विभागों के साथ बैठक
शहर में साफ-सफाई, चौराहों पर रोशनी, पर्यटकों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश उदयपुर, 30 सितम्बर। रोशनी के पर्व दीपावली पर शहर में आमजन और पर्यटकों की सुविधाएं सुचारू रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरु कर दी गई है। जिला कलक्टर नमित मेहता ने महत्वपूर्ण विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने नगर निगम, यूडीए और पीडब्लूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षाकाल में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत का कार्य 15 अक्टूबर तक पूर्ण कर लिया जाए। शहर में…
