Month: May 2025

पहलगाम आतंकी हमले का मामला : कस्बे में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों की धरपकड़

पहलगाम आतंकी हमले का मामला : कस्बे में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों की धरपकड़

प्रतीक जैन खेरवाड़ा, पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशन की पालना के फलस्वरूप खेरवाड़ा पुलिस सतर्क रहते हुए खेरवाड़ा थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ के निर्देशन में विशेष दलों का गठन किया गया है। गठित विशेष दलों की टीम द्वारा कस्बे एवं क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों व किराए के मकानों में तलाशी अभियान चलाया जाकर अवैध रूप से रह रहे प्रवासीयो की धरपकड़ शुरू की। अभी तक खेरवाड़ा पुलिस द्वारा 15 संदिग्ध व्यक्तियों से उनके मुल निवास की जानकारी ली गई है साथ ही उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि के बारे में…
Read More
रामलीला में शबरी राम भेंट एवं हनुमान मिलन का हुआ मंचन

रामलीला में शबरी राम भेंट एवं हनुमान मिलन का हुआ मंचन

प्रतीक जैन खेरवाड़ा, कस्बे की राम वाटिका चल रही रामलीला के 7 वे दिन की रामलीला में भगवान राम माता सबरी के आश्रम तक पहुंचे और उनके झूठे बेर खाए और नौ प्रकार की भक्तियों को बताते हुए आगे बढ़े। फिर आगे उनके प्रेम भक्त हनुमान से मिलना होता है और राम सुग्रीव की मित्रता और वाली बध का मंचन किया गया। रामलीला के संचालक पंडित अशोक उपाध्याय ने बताया कि रामलीला मनोरंजन नहीं हमारी संस्कृति एवं संस्कारों का संगम है । रामलीला में भगवान राम ने माता सबरी के झूठे बेर खाकर पूरे समाज को यह संदेश दिया कि…
Read More
चलती ट्रक में लगी आग : फायर ब्रिगेड की मदद से पाया काबू 

चलती ट्रक में लगी आग : फायर ब्रिगेड की मदद से पाया काबू 

प्रतीक जैन खेरवाड़ा, कस्बे के निकट खाण्डी ओबरी में स्थित टोल नाका के पास सर्विस रोड पर उदयपुर से अहमदाबाद की ओर जा रहे एक सीएनजी चालित ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। बताया जाता है कि गुरुवार रात 10:30 के लगभग ट्रक में अचानक आग लग गई। टोल नाका प्रबंधक अन्ना दुरई ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलते ही डूंगरपुर से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया एवं ट्रैफिक को सर्विस रोड़ डायवर्ट किया गया। फायर ब्रिगेड एवं टोल कर्मियों तथा हाइवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा 1…
Read More
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरि​जा व्यास का निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरि​जा व्यास का निधन

उदयपुर, 1 मई : अपनी लेखनी से मानवीय संवेदनाओं को शेरो-शायरी की भाषा में अपनी पुस्तक ‘एहसास के पार’ में उकेरने वाली उदयपुर की बेटी डॉ. गिरिजा व्यास सिर्फ कथनी तक ही सीमित नहीं थीं, उन्होंने महिला सशक्तीकरण की जिजीविषा का परिचय अवसर मिलते ही उस समय दिया जब उन्हें महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने इस पद पर अपने दो कार्यकाल की अवधि में 57 नए कानूनों सहित कई ऐतिहासिक फैसले किए। बेटियों के अधिकारों को रोशन करने वाली शमा आज ‘एहसास के पार’ हो चली हैं। उनके निधन पर न केवल कांग्रेस, अपितु दीगर विचारधारा वाले संगठनों…
Read More
एक विदुषी राजनेता का महाप्रयाण

एक विदुषी राजनेता का महाप्रयाण

आखिर वह दुखद समाचार आ ही गया, जो नहीं आना था। विदुषी राजनेता, दर्शनशास्त्री, कवयित्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रो. डॉ. गिरिजा व्यास नहीं रही। राजनीति के अलावा वे शिक्षा व साहित्यजगत में भी ख्यातिप्राप्त थी। कांग्रेस में जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक व जनप्रतिनिधि के रुप में यूआईटी की न्यासी से लेकर केन्द्रीय मंत्री तक उन्हें काम करने का अवसर मिला। दर्शनशास्त्री के नाते विश्व के अनेक मंचो व विश्वविद्यालयों में उन्होने मार्गदर्शन किया। गिरिजाजी और में परस्पर विरोधी राजनीतिक विचारधारा के रहे। कई अवसरों पर उनके विरुद्ध वक्तव्य भी जारी किये। 1996 के लोकसभा चुनाव में जब वे…
Read More
डॉ. गिरिजा व्यास – मेवाड़ की जन-जन की नेत्री

डॉ. गिरिजा व्यास – मेवाड़ की जन-जन की नेत्री

एक ऐसी व्यक्तित्व, जो किसी पद या परिचय की मोहताज नहीं थी—डॉ. गिरिजा व्यास। वे केवल एक राजनेता नहीं थीं, बल्कि एक सच्ची जनसेविका थीं, जिनका हृदय उदयपुर और मेवाड़ के लिए धड़कता था। उनकी कार्यशैली में राजनीतिक सीमाओं से परे जाकर जनहित सर्वोपरि था। चाहे वे सांसद रही हों, महिला आयोग की अध्यक्ष या एक सामान्य नागरिक की मददगार—हर भूमिका में उन्होंने सिर्फ और सिर्फ सेवा को ही प्राथमिकता दी। उनका व्यक्तित्व सहज, सशक्त और प्रेरणादायक था। जब भी किसी ने सहयोग की अपेक्षा की, गिरिजा जी ने बिना देर किए मानवीय संवेदनाओं से भरपूर सहायता प्रदान की। मुझे…
Read More
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का निधन, कांग्रेसजनों में शोक की लहर

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का निधन, कांग्रेसजनों में शोक की लहर

उदयपुर, 01 मई 2025, गुरुवार को सायं 7:30 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष डॉ. गिरिजा व्यास का अहमदाबाद के ज़ायडस अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले एक महीने से अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थीं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया की उनका इलाज  अहमदाबाद के ज़ायडस अस्पताल में किया जा रहा था! डॉ. व्यास के निधन के समय उनके भाई एवं पूर्व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, पुष्पा शर्मा, डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. अलका शर्मा सहित…
Read More
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

उदयपुर। 1 मई। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस संगठन महासचिव अरुण टांक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ गिरिजा व्यास जी का निधन उदयपुर के लिए एक अपूरणीय क्षति है। एक युग का अंत हो गया है। डॉ गिरिजा व्यास जी के निधन से उदयपुर में शोक की लहर है। वो एक दूरदर्शी, बेहट शिक्षित और बहुत ही सुलझी हुई व्यक्तित्व…
Read More
डॉ गिरिजा व्यास का निधन दुखद घटना: डॉ मन्नालाल रावत

डॉ गिरिजा व्यास का निधन दुखद घटना: डॉ मन्नालाल रावत

उदयपुर। सांसद मन्नालाल रावत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता डॉ सुश्री गिरिजा व्यास के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ गिरिजा ने राजनीतिक शिखर पर मेवाड और राजस्थान का नाम किया जिसे कभी भूलाया नहीं जा सकता। उनका निधन पूरे देश के लिए दुखद घटना है। कांग्रेस पार्टी की कद्दावर नेता के रुप में काम करते हुए उन्होंने कभी भी अपने सिद्दांतों से समझौता नहीं किया और हमेशा मेवाड खासकर उदयपुर के विकास को लेकर सोचा। लंबे राजनीतिक जीवन के पश्चात उनके निधन से जो रिक्तता हुई है उसे लंबे समय तक…
Read More
कनाडा के ग्राहकों से ऑनलाइन ठगी, अमेजन के नाम से फर्जी कॉल सेंटर चला रहे 41 आरोपी गिरफ्तार

कनाडा के ग्राहकों से ऑनलाइन ठगी, अमेजन के नाम से फर्जी कॉल सेंटर चला रहे 41 आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर, 1 मई : शहर की सवीना थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए डाकनकोटड़ा स्थित द सफायर रिसॉर्ट होटल में संचालित फर्जी कॉल सेंटर से 31 युवकों और 10 युवतियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी 'वन वे टेक्नोलॉजी' के नाम से अमेजन के फर्जी प्रतिनिधि बनकर कनाडा के नागरिकों से बिटकॉइन के जरिए ठगी कर रहे थे। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन और सवीना थानाधिकारी अजय सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पकड़े गए आरोपी नागालैंड, असम, मणिपुर, मेघालय, दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद जैसे राज्यों से हैं। कॉल…
Read More
error: Content is protected !!