Year: 2024

प्रताप के जीवन का हर अध्याय प्रेरणापुंज – प्रो. बाघमार

प्रताप के जीवन का हर अध्याय प्रेरणापुंज – प्रो. बाघमार

उदयपुर, 11 जनवरी। वीरशिरोमणि महाराणा प्रताप हमारे आदर्श हैं। युवा पीढ़ी को उनके जीवन के हर पहलू को समझकर प्रेरणा लेनी चाहिए। महाराणा प्रताप के जीवन का हर अध्याय प्रेरणापुंज है। यह बात पीडब्ल्यूडी व महिला एवं बाल विकास विभाग राज्य मंत्री प्रो. मंजू बाघमार ने गुरुवार को यहां प्रताप गौरव केन्द्र राष्ट्रीय तीर्थ में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कही। राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार उदयपुर आईं प्रो. मंजू बाघमार उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के संघटक कॉमर्स एंड मैनेजमेंट स्डटीज कॉलेज की व्याख्याता भी हैं। उदयपुर प्रवास के दौरान उन्होंने…
Read More
डूंगरपुर नगर परिषद स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड, 2023 से सम्मानित राष्ट्रपति की अध्यक्षता में हुआ सम्मान समारोह

डूंगरपुर नगर परिषद स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड, 2023 से सम्मानित राष्ट्रपति की अध्यक्षता में हुआ सम्मान समारोह

डूंगरपुर, 11 जनवरी। नई दिल्ली के भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में गुरूवार को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण सम्मान समारोह के दौरान जयपुर हेरिटेज नगर निगम और डूंगरपुर नगर परिषद को स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड- 2023 से सम्मानित किया गया। डूंगरपुर नगर परिषद को एक लाख से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में  तथा जयपुर हेरिटेज नगर निगम को एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में स्वच्छता के उत्कृष्ट पैमाने प्राप्त करने के लिए स्वच्छता के निर्धारित पैमानों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु ये अवार्ड दिए गए। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत…
Read More
श्रीमद् भागवत कथा:  मीराबाई की कृष्ण भक्ति का किया मार्मिक वर्णन

श्रीमद् भागवत कथा:  मीराबाई की कृष्ण भक्ति का किया मार्मिक वर्णन

फतहनगर। चुंडावतखेड़ी में  चुंडावत परिवार के सौजन्य से चल रही श्रीमद्भागवत  के तीसरे दिन गुरुवार को भागवत कथा मार्मज्ञ पूज्य श्री लालगोविंद प्रभु ने दोपहर 1 से 5 बजे तक व्यास पीठ से संगीत मय भागवत कथा का वाचन करते हुए कहा कि इस जीवन में कमाया हुआ धन किसी के भी अगले जीवन में साथ नहीं जाता हैl  कहा जाता है कि कफन में कोई जेब नहीं होती है।सिकन्दर भी जब गया तो खाली हाथ था। पूर्व जन्म की भक्ति, हरि कथा और हरी स्मरण सदैव साथ रहता है।जीवन में कमाया भक्ति कर्म ही वह धन है जो हर…
Read More
हेल्थ एंबेसडर शिक्षक प्रशिक्षण शुरू     

हेल्थ एंबेसडर शिक्षक प्रशिक्षण शुरू     

फतहनगर.  आयुष्मान भारत  योजनांतर्गत स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम के तहत समग्र शिक्षा मावली ब्लॉक स्तरीय तीन दिवसीय हेल्थ एंबेसडर प्रशिक्षण के प्रथम चरण का प्रशिक्षण  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डबोक द्वितीय  परिसर में प्रारंभ किया गया। ब्लॉक प्रभारी अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षण में स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम के 11 मॉडल पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण के सभी बिंदुओं पर गहन मनन करके विद्यालय में सही तरीके से क्रियान्वित करने के निर्देश प्रदान किए गए। आज प्रथम दिवस के प्रशिक्षण में भावनात्मक कल्याण एवं मानसिक स्वास्थ्य, प्रजनन…
Read More
मावली में जोशी का किया जोरदार स्वागत

मावली में जोशी का किया जोरदार स्वागत

फतहनगरl  गुरूवार को मावली गेंगहट तीराहे पर सांसद सीपी जोशी का भव्य स्वागत किया गया ।  विभिन्न संघठनों एवं शिक्षक संघ व शिक्षा विभाग मावली द्वारा सांसद को उपरणा ओढ़ा कर, मेवाड़ी पाघ पहनाकर ढ़ोल बजाते हुए स्वागत किया गया। मावली ब्लॉक कार्यालय समग्र शिक्षा के नवीन भवन एवं चारदिवारी निर्माण की मांग की गई । प्रशासनिक अधिकारी करण सिंह राव, चुन्नी लाल अहीर, द्वारकेश जोशी, कमल सिंह, योगैश जैन, राजेन्द्र सिंह सारंगदेवत, नारायण लाल डांगी, सुधीर शर्मा, शैलेश कोठारी, शंकर लाल जाट, चंद्र शैखर चौधरी, शंकर लाल जाट, शंकर लाल जाट, नारायण लाल नाई, गणेश पगारिया, पवन जैन, अनिल सोमानी, भेरू लाल…
Read More
सांवरा सेठ के भंडार से निकले अमेरिकन डॉलर:पहले दिन की काउंटिंग में 6.21 करोड़ रुपए मिले

सांवरा सेठ के भंडार से निकले अमेरिकन डॉलर:पहले दिन की काउंटिंग में 6.21 करोड़ रुपए मिले

उदयपुर, 10 जनवरी(ब्यूरो):। दक्षिण राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित श्री सांवलियाजी मंदिर का भंडार बुधवार को खोले गए। जिसमें अमेरिकन डॉलर के भी सौ नोट निकले। पहले राउंड में 6 करोड़ 21 लाख से ज्यादा के रुपयों की गिनती हुई है। दूसरे राउंड की गिनती अब 12 जनवरी को की जाएगी। अमावस्या होने के कारण गुरुवार को काउंटिंग नहीं होगी। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को भगवान श्री सांवलिया सेठ के दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन भगवान श्री सांवलिया सेठ की राजभोग की आरती के बाद ठाकुरजी का भंडार खोला गया। जिसकी गणना के पहले चरण में…
Read More
आयोग की सतर्कता से पकडा गया डमी अभ्यर्थी— दस्तावेजों की जांच में आया प्रकरण सामने

आयोग की सतर्कता से पकडा गया डमी अभ्यर्थी— दस्तावेजों की जांच में आया प्रकरण सामने

जयपुर, 10 जनवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच दौरान बरती जा रही सतर्कता से वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2022 में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर डमी अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा देने का मामला सामने आया है। आयोग द्वारा मूल व डमी अभ्यर्थी के विरूद्ध पुलिस थाना, सिविल लाईन्स अजमेर में प्रकरण दर्ज करवाया गया है। आयोग सचिव ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा 2022 के सामान्य ज्ञान एवं शैक्षणिक मनोविज्ञान की परीक्षा 22 दिसम्बर 2022 को प्रातः 09ः00 बजे से 11ः00 बजे तक एवं हिन्दी विषय की…
Read More
जयपुर से अयोध्या के लिए रवाना हुए तेल के 2100 पीपे मुख्यमंत्री ने शोभायात्रा को किया रवाना

जयपुर से अयोध्या के लिए रवाना हुए तेल के 2100 पीपे मुख्यमंत्री ने शोभायात्रा को किया रवाना

जयपुर, 10 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने बुधवार को जयपुर के चांदपोल स्थित गंगा माता मंदिर से अयोध्या की सीता रसोई के लिए तेल के 2100 पीपों और राम दरबार शोभायात्रा को रवाना किया। उन्होंने कहा कि सीता रसोई के लिए सामग्री भेजना सौभाग्य की बात है। आराध्य भगवान श्री राम हमारे रोम-रोम में बसते हैं। श्री शर्मा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। अयोध्या दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक केंद्र बन गया है। अयोध्या महोत्सव के साक्षी बनने वाले भक्तों के लिए सामग्री भेजने के…
Read More
बर्ड रेस के साथ उदयपुर बर्ड फेस्टिवल आगाज आज

बर्ड रेस के साथ उदयपुर बर्ड फेस्टिवल आगाज आज

उदयपुर, 10 जनवरी। पक्षी एवं उनके आवास के संरक्षण हेतु वन विभाग द्वारा उदयपुर में 11 से 14 जनवरी को पक्षी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पक्षी महोत्सव के प्रथम दिन गुरुवार 11 जनवरी को उदयपुर बर्ड रेस का आयोजन किया जाएगा। उप वन संरक्षक वन्यजीव अरूण कुमार डी. ने बताया कि बर्ड रेस के लिए जाने वाली टीमों को प्रातः 6 बजे संभागीय मुख्य वन संरक्षक आर.के. सिंह, मुख्य वन संरक्षक आर.के.जैन व वण्डर सीमेंट के डायरेक्टर परमानन्द पाटीदार फ्लैग दिखाकर रवाना करेंगे। पक्षी विशेषज्ञों की 5 विभिन्न टीमें उदयपुर के लगभग 60 किमी की परिधि में…
Read More
आरके सर्कल से रॉयल राज विलास जाने वाली मुख्य सड़क से हटाया अतिक्रमण

आरके सर्कल से रॉयल राज विलास जाने वाली मुख्य सड़क से हटाया अतिक्रमण

उदयपुर विकास प्राधिकरण की कार्यवाही उदयपुर, 10 जनवरी। उदयपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट एवं जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल के निर्देशन में जिले में आवागमन को सुगम बनाने एवं निर्बाध यातायात के लिए अतिक्रमण हटाने कार्यवाही लगातार जारी है। बुधवार को उदयपुर विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश जोशी के निर्देशन में भूमि अवाप्ति अधिकारी मनसुख डामोर एवं तहसीलदार रणजीत सिंह विठू के नेतृत्व में आर.के.सर्कल से रॉयल राज विलास जाने वाली मुख्य सड़क पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। सचिव जोशी ने बताया कि उदयपुर विकास प्राधिकरण के क्षेत्राधिकार में स्थित आरके सर्कल से रॉयल राज विलास…
Read More
error: Content is protected !!