Year: 2024

सूचना केंद्र वाचनालय का अवलोकन, विद्यार्थियों को बढ़ाया हौंसला

सूचना केंद्र वाचनालय का अवलोकन, विद्यार्थियों को बढ़ाया हौंसला

उदयपुर, 12 जनवरी। सांसद अर्जुन मीणा एवं जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल ने सूचना केंद्र परिसर में संचालित वाचनालय का शुक्रवार को अवलोकन किया। वाचनालय में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते देखकर सांसद व कलक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त की। उपनिदेशक जनसंपर्क गौरीकान्त शर्मा ने अवगत कराया कि प्रतिदिन सवा सौ से अधिक विद्यार्थी यहां अध्ययन के लिए जाते हैं, उन्हें पहले आओ-पहले पाओ के तहत प्रवेश दिया जाता है। विद्यार्थी पाठ्य सामग्री अपने साथ लाते हैं तथा यहां बैठकर शांत माहौल में परीक्षा की तैयारी करते हैं। जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उन्हें…
Read More
शक्तिनगर बोटलनेक हटाने पर मंथन

शक्तिनगर बोटलनेक हटाने पर मंथन

कलक्टर ने ली सिंधी समाज के प्रतिनिधियों एवं नगर निगम अधिकारियों की बैठक उदयपुर, 12 जनवरी। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू कराने को लेकर जिला प्रशासन कटिबद्ध है। जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल पहल पर फतहपुरा चौराहा, आयड़ पुलिया के समीप, शिल्पग्राम मार्ग आदि स्थलों पर यातायात की सुगम व्यवस्था के बाद अब जिला प्रशासन शक्तिनगर बोटलनेट को हटाकर मार्ग चौड़ा कराने के लिए प्रयासरत है। इसे लेकर शुक्रवार को जिला कलक्टर श्री पोसवाल ने नगर निगम के अधिकारियों तथा सिंधी समाज के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक कलक्ट्रेट मिनी सभागार में ली। बैठक में टाउनहॉल से शक्तिनगर सड़क को…
Read More
उदयपुर बर्ड फेस्टिवल 2024 का हुआ शुभारंभ

उदयपुर बर्ड फेस्टिवल 2024 का हुआ शुभारंभ

उदयपुर का प्राकृतिक परिवेश बहुत खुबसूरत है, इसे सहेजना जरूरी-विधायक जैन उदयपुर, 12 जनवरी। उदयपुर बर्ड फेस्टिवल 2024 के 10वें संस्करण का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को लेक पिछोला के किनारे स्थित कालका माता नर्सरी के समीप व गोल्डन पार्क में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन व विशिष्ट अतिथि संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट, मुख्य वन संरक्षक आर.के.सिंह व आर.के.जैन, समाजसेवी रवीन्द्र श्रीमाली आदि रहे। अतिथियों ने पक्षियों को छोड़कर एवं तिरंगी आभा के गुब्बारे उड़ाकर फेस्टिवल का शुभारंभ किया। विधायक जैन ने कहा कि उदयपुर पर प्रकृति की विशेष कृपा है। यह झीलों के साथ…
Read More
तीन दिवसीय प्लेन एयर वाटर कलर आर्ट केम्प – सिटी ऑफ लेक्स का समापन

तीन दिवसीय प्लेन एयर वाटर कलर आर्ट केम्प – सिटी ऑफ लेक्स का समापन

सहेलियों की बाड़ी को पेपर पर उकेरा उदयपुर, 12 जनवरी 2024। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर की ओर से तीन दिवसीय प्लेन एयर वाटर कलर आर्ट केम्प - सिटी ऑफ लेक्स के अंतिम दिन शुक्रवार को सहेलियों की बाड़ी के सौन्दर्य को पेपर पर उकेरा। शाम को शिल्पग्राम परिसर में कलाकारों ने कलाकृतियां उकेरी। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर की निदेशक किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि आर्ट केम्प में देशभर के 16 वाटर कलर आर्टिस्टों ने सहेलियों की बाड़ी के सौन्दर्य तथा शिल्पग्राम परिसर को अलग-अलग कोने से दृश्यों को पेपर पर उकेरे। उन्होंने बताया कि सभी कलाकार नवीन…
Read More
फोटो और डाक टिकट प्रदर्शनी देख अभिभूत हुए सांसद व कलक्टर

फोटो और डाक टिकट प्रदर्शनी देख अभिभूत हुए सांसद व कलक्टर

उदयपुर बर्ड फेस्टिवल सूचना केंद्र कला दीर्घा में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ उदयपुर, 12 जनवरी। 10वें उदयपुर बर्ड फेस्टिवल के तहत शुक्रवार को सूचना केंद्र परिसर में वन विभाग के तत्वावधान में तीन दिवसीय फोटो एवं डाक टिकट प्रदर्शनी का शुभारंभ सांसद अर्जुन मीणा और जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल के आतिथ्य में हुआ। प्रदर्शनी देखकर अतिथि अभिभूत हो उठे तथा जैव विविधता को मेवाड़ की धरोहर करार देते हुए उसके संरक्षण की आवश्यकता जताई। प्रारंभ में मुख्य वन संरक्षक आर के जैन, सेवानिवृत्त सीसीएफ राहुल भटनागर सहित अन्य ने सांसद मीणा और जिला कलक्टर पोसवाल का स्वागत किया। दोनों…
Read More
सुप्रकाशमति माताजी का 43वां दीक्षा दिवस कल

सुप्रकाशमति माताजी का 43वां दीक्षा दिवस कल

उदयपुर। राष्ट्र संत उपसर्ग विजेता गुरु माँ गणिनि आर्यिका 105श्री सुप्रकाश मति माताजी का 43वां दिक्षा दिवस 14 जनवरी को ध्यानोदय तीर्थ पर. मनाया जायगा। सुप्रकाश ज्योति मंच के राष्ट्रीय संयोजक ओमप्रकाश गोदावत ने बताया कि सुप्रकाशमति माताजी  42 वर्ष पूर्व मुंबई पोदनपुर त्रिमूर्ति पर आचार्य 108अभिनन्दन सागर एवं मुनि श्री दया सागर के कर कमलो से दीक्षित हुई। 13वर्ष की बालिका सुशीला को उस समय आर्यिका सुप्रकाशमति नाम दिया गया। माताजी ने धर्म के मार्ग पर चलते हुई सम्पूर्ण भारत वर्ष की करीब 75000हजार किलोमीटर की पद यात्रा कर जैन धर्म को प्रचार कर रही है। 14जनवरी को प्रातः…
Read More
युवा राष्ट्र निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिकाः सांसद मीणा

युवा राष्ट्र निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिकाः सांसद मीणा

राष्ट्रीय युवा दिवस पर मेरा युवा भारत-विकसित भारत कार्यक्रम उदयपुर, 12 जनवरी। नेहरू युवा केंद्र, उदयपुर एवं महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विद्युत अभियांत्रिकी महाविद्यालय, उदयपुर तत्वावधान में शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मेरा युवा भारत- विकसित भारत कार्यक्रम सांसद अर्जुन मीणा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। इसमें जिले भर से युवाओं ने भागीदारी निभाई। अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में मेवाड़ सहित वागड़ की संस्कृति का दिग्दर्शन हुआ। सभी प्रतिभागियों को नेहरू युवा केंद्र की ओर से स्मृति…
Read More
राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्कूली बालिकाओं को किया जागरूक

राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्कूली बालिकाओं को किया जागरूक

उदयपुर, 12 जनवरी। माननीय सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्रधिकरण अध्यक्ष के निर्देशों के एडीजे कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रेजीडेंसी व भूपालपुरा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्कूली बालिकाओं के लिए जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पुलिस उपाधीक्षक चेतना भाटी व प्रधानाचार्य रेजीडेंसी स्कूल मंचासीन रहे । शर्मा ने बालिकाओं को कानूनी जानकारियां प्रदान की और उन्हें मेहनत करते हुए लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। भूपालपुरा विद्यालय में प्रधानाचार्य श्रीमती प्रीति शर्मा, श्रीमती इंदिरा करतला शिक्षिका, इंदू जैन तथा…
Read More
करणी माता रोप-वे दूध तलाई पर रोप-वे रेस्क्यू मॉक ड्रिल

करणी माता रोप-वे दूध तलाई पर रोप-वे रेस्क्यू मॉक ड्रिल

उदयपुर, 12 जनवरी। एनडीआरएफ की 06 बटालियन वडोदरा, गुजरात की टीम द्वारा शुक्रवार को करणी माता रोप-वे दूध तलाई पर रोप-वे रेस्क्यू मॉक ड्रिल असिस्टेन्ट कमांडर राकेश सिंह के नेतृत्व में किया गया। इसका निरीक्षण अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन), शैलेश सुराणा ने किया। इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों की टेबल टॉक मीटिंग आयोजित की गई जिसमें रोप-वे रेस्क्यू के संबंध में चर्चा की गई। मीटिंग में एडीएम सुराणा, सीएमएचओ डॉ. एस.एल. बामनिया, अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी, एसडीआरएफ टीम से भगवान लाल, नागरिक सुरक्षा विभाग से जगदीश एव करणी माता रोप-वे संचालक राजेश पाण्डे एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। असिस्टेन्ट…
Read More
अब यूडीए देखगा अपने क्षेत्र का सफाई प्रबंधन

अब यूडीए देखगा अपने क्षेत्र का सफाई प्रबंधन

संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने सफाई का ठेका निरस्त कर यूडीए द्वारा स्वयं लेने के दिए निर्देश स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समन्वयक केके गुप्ता की उपस्थिति में हुई बैठक दो पार्क व दो कॉलोनियों को मॉडल रूप में विकसित किया जाएगा उदयपुर, 12 जनवरी। पर्यटन नगरी उदयपुर अपनी सुंदरता के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। अब इसे स्वच्छता में भी प्रसिद्धि दिलाने की कवायद की जाएगी। इसी कड़ी में यूडीए अध्यक्ष संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के तहत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के लिए नियुक्त समन्वयक केके गुप्ता ने शुक्रवार को यूआईटी में तकनीकी…
Read More
error: Content is protected !!