डूंगरपुर : अवैध खनन पर कड़ा प्रहार, 8 नावें और लगभग 400 टन बजरी जब्त
जिला कलक्टर के नेतृत्व में संयुक्त जांच दल की कार्रवाई डूंगरपुर, 16 जनवरी। राज्य सरकार के निर्देश पर जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए संयुक्त जांच दल की कार्रवाई मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। मंगलवार को दोवड़ा थाना क्षेत्र के इन्दौड़ा और करेलिया क्षेत्र में सोम कमला आम्बा बांध के पेटे से अवैध रूप से बजरी निकालने में प्रयुक्त की जा रही 8 नावों और लगभग 400 टन बजरी को जब्त किया गया। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में 3 बड़ी और 5 छोटी नावों का जब्त किया गया…
