प्रधानमंत्री ने डूंगरपुर की महिला लाभार्थी से किया संवाद
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से जुड़े जयपुर-डूंगरपुर, 18 जनवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरूवार को मुख्यमंत्री कार्यालय से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थी संवाद में वीसी के माध्यम से शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने डूंगरपुर जिले से जुड़ी महिला लाभार्थी से संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत बहुत तेजी से बदल रहा है। नए भारत के निर्माण का संकल्प चारों तरफ दिखाई दे रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का विकास रथ, विश्वास रथ है। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में…
