तेंदुए ने महिला को बनाया शिकार, जंगल में घास लेने गई थी
शव को पोस्टमार्टम के लिए बल्ली से चादर के झूले में लटकाकर ले जाया गया उदयपुर : शहर के गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नाड़ा फला के जंगल में घास लेने गई एक अधेड़ महिला को तेंदुए ने शिकार बना लिया। तेंदुए ने उसकी गर्दन को नोच डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के लिए बल्ली से बांधी चादर में झूले की तरह लटकाकर ले जाना पड़ा। पांच किलोमीटर बाद मुख्य रास्ते के बाद एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार काया फला निवासी हकरी…
