जयपुर से आदेश आते ही यूडीए ने हटाए 23 कार्मिक
बुधवार सुबह संविदा तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हटाने के आदेश मिले थे -सैयद हबीब उदयपुर। नगरीय शासन विभाग के संविदा एवं सेवानिवृत्त अस्थायी कर्मचारियों की सेवा हटाने के जयपुर से आए आदेश के बाद उदयपुर विकास प्राधिकरण ने अपने यहां सेवा दे रहे 23 कार्मिकों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दीं। यूडीए सचिव राजेश जोशी ने यूडीएच के संयुक्त सचिव के निकाले आदेश की पालना में दो अलग-अलग आदेश निकाले, जिसमें 23 कार्मिकों की सेवाएं समाप्त कर दीं गईं। आदेश में सभी इन कार्मिकों को अपना कार्यभार और रिकार्ड संबंधित सहायक प्रभारी अधिकारी को दिए जाने को कहा…
