अरावली श्रृंखला में आने वाली ग्राम पंचायतों में होटल रिसोर्ट के लिए नहीं हो कन्वर्जन
नई हिल पॉलिसी के तहत तैयार किया जाएगा प्रस्ताव यूडीए अध्यक्ष ने राजस्व विभाग को पत्र लिखने के दिए निर्देश -सुभाष शर्मा उदयपुर, 25 जनवरी। हाईकोर्ट के आदेश पर तैयार किये जा रहे नई हिल पॉलिसी ड्राफ्ट में इस बिंदु को सम्मिलित किया जा रहा है कि अरावली श्रृंखला में पहाड़ियों पर अब नये होटल व रिसोर्ट के लिए भू-रूपांतरण नहीं किया जाए। इस संबंध में संबंधित ग्राम पंचायतों में भू-रूपांतरण प्रतिबंधित करने के निर्देश जारी करने हेतु राजस्व विभाग को पत्र लिखा जाएगा। यूडीए अध्यक्ष राजेन्द्र भट्ट की अध्यक्षता में हिल पॉलिसी ड्राफ्ट समिति की गुरुवार को हुई बैठक…
