उत्खनन प्रशिक्षण हेतु 15 सदस्यीय दल रवाना
उदयपुर 02 फरवरी / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक साहित्य संस्थान के पुरातत्व विभाग द्वारा संचालित पीजी डिप्लोमा इन आर्क्योलॉजी, एमए प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व, पीएच डी के 15 सदस्यीय विद्यार्थियों के दल को उत्खनन प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु शुक्रवार को कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। दल का नेतृत्व कर रहे निदेशक प्रो. जीवन सिंह खरकवाल ने बताया कि विद्यार्थियों को हडप्पा संस्कृति के पुरातात्व स्थलों पर ले जाकर उत्खनन का प्रशिक्षण दिया जायेगा, जिसमें हरियाणा के मिताथल, तिगराना, राखीगढ़ी, बाणावली प्रमुख है, साथ ही विद्यार्थियों को पुरातात्विक सवेक्षण का…
