देश के हर जिले में होगा इतिहास संकलन समिति का गठन – बोहरा
-संघ के शताब्दी वर्ष से पहले इतिहास संकलन योजना को सशक्त करने का संकल्प -वरिष्ठ इतिहासविद् मोहनलाल साहू होंगे क्षेत्रीय अध्यक्ष, गुप्ता के निधनोपरांत रिक्त था पद उदयपुर, 05 फरवरी। इतिहास संकलन समिति देश के हर जिले में समिति का गठन करेगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष 2025 से पूर्व इस कार्य को सम्पन्न करने का संकल्प लिया गया है। इसके साथ ही समिति में आजीवन सदस्यों की संख्या बढ़ाने तथा देश भर में अधिक से अधिक महाविद्यालयों-विश्वविद्यालयों को इतिहास संकलन योजना से सम्बद्ध करने का भी निर्णय किया गया है। यह जानकारी इतिहास संकलन समिति राजस्थान…
