बांसवाड़ा में स्कूली छात्रा ने प्रेमी संग मिलकर सहेली की कर दी हत्या
आरोपी भी नाबालिग, गुजरात से पकड़े गए उदयपुर। प्रदेश के बांसवाड़ा जिले में खौफनाक मामला सामने आया है। जिसमें साजिश रचते हुए एक स्कूली छात्रा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी सहेली की हत्या कर दी। बाद में उसे अपने कपड़े पहनाए तथा शव का चेहरा बिगाड़कर कुएं में डाल दिया। वारदात के बाद दोनों फरार हो गए। पुलिस के डिटेन किए जाने के बाद ही खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ। मामला बांसवाड़ा जिले के सल्लोपाट थाना इलाके का है। क्षेत्र के भोगापुरा गांव के कुएं से 2 जनवरी को एक किशोरी का शव मिला था। जिसकी पहचान गांव…
