Year: 2024

जाइॅसी सेनलिन, झाला मिहिरदेव प्रद्युमन को मिली पीएचडी की उपाधि

जाइॅसी सेनलिन, झाला मिहिरदेव प्रद्युमन को मिली पीएचडी की उपाधि

उदयपुर 08 फरवरी / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय ने चिकित्सा संकाय में जाॅइसी सेनलिन को इफेक्ट आॅफ पल्मोनरी रेहबिलिटेशन ओन लंग फंक्शन, एक्सरसाइज कैपेसिटी एंड क्वालिटी आॅफ लाइफ आॅन पोस्ट हॉस्पिटलाइज्ड कोविड-19 पेशेंट विषय पर शोध कार्य करने एवं झाला मिहिरदेव प्रद्युमन सिंह को इफेक्ट आॅफ फिजियोथेरेपी इंटरवेन्शन आॅन मेनटल एंड फिजिकल हेल्थ ईन यंग एंड ओल्डर अडल्ट्स ड्यूरिंग कोविड-19 पैंडामिक विषय पर शोध कार्य करने पर पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है। डाॅ. जाॅइसी सेनलिन, डाॅ. झाला मिहिरदेव प्रद्युमन सिंह ने अपना शोध कार्य प्राचार्य डाॅ. शैलेन्द्र मेहता के निर्देशन में किया।
Read More
निर्वाण लड्डू चढ़ा कर आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याण दिवस मनाया  

निर्वाण लड्डू चढ़ा कर आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याण दिवस मनाया  

- नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में हुए विविध आयोजन   उदयपुर, 08 फरवरी। श्री दिगम्बर जैन बीसा नरसिंहपुरा तेरापंथ समाज,  नेमिनाथ कालोनी सेक्टर 3 उदयपुर स्थित नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में प्रथम तीर्थंकर आदिब्रह्मा आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याण दिवस धूमधाम से मनाया गया। पंडित अंकित शास्त्री ने बताया कि गुरुवार को प्रात: 7 बजे  मंगलाष्टक, एंव प्रथम आभिषेक एंव शांतिधारा शांतिलाल टाया एंव विमल संगावत ने की। उसके बाद नित्य नियम पूजन, भगवान आदिनाथ की पूजन निर्वाण काण्ड, निर्वाण लाडू सिद्धार्थ-निकिता टाया ने चढ़ाया।  उसके बाद 8.30 बजे 48 रिद्धि - सिद्धि युक्त दीपार्चना के साथ भक्तामर विधान एवं…
Read More
बेणेश्वर धाम मेले में गैर प्रतियोगिता 24 फरवरी को

बेणेश्वर धाम मेले में गैर प्रतियोगिता 24 फरवरी को

स्थानीय लोक कलाकारों को मिलेगा मंच एमपी, महाराष्ट्र और गुजरात से भी हिस्सा लेंगे कलाकार डूंगरपुर, 08 फरवरी। माही, सोम और जाखम नदी के संगम पर स्थित श्री बेणेश्वर धाम मेला लोक संस्कृति से गुलजार होगा। आदिवासियों के कुंभ के नाम से मशहूर बेणेश्वर मेले में जिला प्रशासन, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, नेहरू युवा केन्द्र, डूंगरपुर के संयुक्त तत्वावधान में 24 फरवरी को गैर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बांसुरी, ढोल, नगाड़े और ढोल की गूंज के बीच थिरकते कदम मेले में आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार मीणा ने बताया कि गैर नृत्य में प्रथम विजेता…
Read More
डूंगरपुर : 485 दिव्यांगजनों को यूनिक आईडी नंबर से मिलेगा देशभर में योजनाओं का लाभ

डूंगरपुर : 485 दिव्यांगजनों को यूनिक आईडी नंबर से मिलेगा देशभर में योजनाओं का लाभ

मिशन-नो वन लेफ्ट बिहाइंड 27 दिव्यांगजनों को स्वरोजगार, 60 रोडवेज पास और 18 का छात्रवृत्ति योजना में पंजीयन चिखली पंचायत समिति क्षेत्र में तीन दिवसीय दिव्यांगजन शिविर फोटो संलग्न: डूंगरपुर, 08 फरवरी। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह के नेतृत्व में मिशन नो वन लेफ्ट बिहाइंड के तहत चिखली पंचायत समिति के चिखली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 5 से 7 फरवरी तक आयोजित दिव्यांगजन शिविर में एक ही छत के नीचे दिव्यांगजनों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं में पंजीयन किया गया। चिकित्सकीय जांचों के साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यूडीआईडी जारी करने का काम भी मिशन मोड में किया गया।…
Read More
सड़क सुरक्षा माह के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 41 यूनिट रक्तदान

सड़क सुरक्षा माह के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 41 यूनिट रक्तदान

राजसमंद 8 फरवरी। सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला परिवहन अधिकारी के निर्देशन में टोल प्लाजा नेगडिया एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा राजसमंद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया रेडक्रॉस मानद सचिव बृजलाल कुमावत ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 41 यूनिट रक्तदान हुआ। 15 व्यक्तियों ने आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान करने का संकल्प लिया। शिविर में ज़िला परिवहन अधिकारी कल्पना शर्मा टोल प्लाज़ा प्रोडक्ट हेड जयनंदन मिश्रा, मानद सचिव बृजलाल कुमावत, देलवाड़ा थाना ए एस आई, अयूब खान,सयुक्त सचिव दीपचंद गाडरी, गोपाल लाल, टॉल सुरक्षा प्रबंधक अमित इंदुलकर, घटना प्रबंधक हरी राम मलका,ब्लड बैंक टीम के…
Read More
राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 9 से 12 की छात्राओं को प्रति  1000 रुपये दिए जाने का स्वागत

राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 9 से 12 की छात्राओं को प्रति  1000 रुपये दिए जाने का स्वागत

बांसवाड़ा। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने राज्य सरकार के राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 9 से 12 की छात्राओं को प्रति  1000 रुपये दिए जाने, बालिकाओं के लिए 25-25 करोड़ की लागत से स्पोर्टस सेंटर खोलने,तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिला आरक्षण 50 % और अन्य भर्ती भर्ती में महिला आरक्षण 30 % से बढ़ाकर 40% करने, RGHS में कार्मिकों एवं पेंशनरों को दवाईयों की होम डिलीवरी योजना प्रारंभ करने, पदोन्नति (डीपीसी)   में 2 साल की छूट का प्रावधान करने ,GPF की सूचना ऑनलाइन करने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 10% की वृद्धि करने का स्वागत किया है। सेवा नियम…
Read More
सभी विद्यालयों में स्काउट गाइड की गतिविधियों का संचालन आवश्यक-मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी

सभी विद्यालयों में स्काउट गाइड की गतिविधियों का संचालन आवश्यक-मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी

योग्य छात्राओं को 10 से 14 फरवरी तक आयोजित ध्रुव पद एवं निपुण प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित करवाने के निर्देश फतहनगर। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा उदयपुर ने सोमवार को एक आदेश जारी कर जिले के समस्त राजकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक,बालिका उच्च प्राथमिक,माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, बालिका माध्यमिक,बालिका उच्च माध्यमिक, निजी विद्यालय, महात्मा गांधी स्कूल और माॅडल स्कूल के संस्था प्रधानों के नाम एक आदेश जारी कर निर्देशित किया है कि राजस्थान सरकार व शिक्षा विभाग की नीति के अनुसार राज्य के सभी विद्यालयों में स्काउट गाइड गतिविधियों का संचालन किया जाना आवश्यक है। आदेश अनुसार अपने-अपने विद्यालय में जिन…
Read More
ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय एसएमसी,एसडीएमसी, केआरपी प्रशिक्षण संपन्न

ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय एसएमसी,एसडीएमसी, केआरपी प्रशिक्षण संपन्न

-एसएमसी और एसडीएमसी विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच सेतु का काम करती है फतहनगर। समग्र शिक्षा मावली के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय एसएमसी, एसडीएमसी एवं केआरपी प्रशिक्षण शिविर आज महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल मावली गांव में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सरस्वती मां को तिलक एवं माल्यार्पण एवं उसके बाद ईश वंदना से हुआ। ब्लॉक कार्यालय की ओर से नियुक्त किए गए दक्ष प्रशिक्षक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंधु के पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी उमेश माहेश्वरी एवम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंगेडी के पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार द्वारा मावली ब्लॉक…
Read More
आठवें वेतन आयोग गठन शीघ्र करे केंद्र सरकार:- शिक्षक संघ सियाराम

आठवें वेतन आयोग गठन शीघ्र करे केंद्र सरकार:- शिक्षक संघ सियाराम

बांसवाड़ा। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं वेतनमान में विसंगतियों के शीघ्र हल करने  तथा अपनी जायज मांगों को पूरा करने हेतु डबल इंजिन सरकार से निदान की मांग की है। राउमावि अमरथुन में आहूत घाटोल ब्लॉक  कार्यकारिणी  बैठक में बोलते हुवे ब्लॉक अध्यक्ष बदन लाल डामोर ने कहा कि वर्तमान दौर में सरकारों द्वारा ना केवल हमारी जायज मांगों की अनदेखी की जा रही बल्कि लम्बे और कड़े संघर्षों से प्राप्त अधिकारों को छीनने और सामाजिक सुरक्षा समाप्त करने के कुप्रयास किए जा रहे हैं। डामोर ने बताया कि केंद्र सरकार ने संविधान प्रदत्त दिशा निर्देशों की…
Read More
तेंदुआ ने बनाया ग्रामीण को शिकार

तेंदुआ ने बनाया ग्रामीण को शिकार

उदयपुर। भीलवाड़ा जिले के कारोई थाना क्षेत्र के बागौर रोड़ स्थित खेत पर कृषि कार्य कर रहे एक ग्रामीण को तेंदुए ने शिकार बना लिया। घटना के बाद से आस-पास के ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीण अपने खेतों पर जाने से डर रहे हैं। वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल के समीप पिंजरा लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार भुणास निवासी 70 वर्षीय ओंकार लाल पुत्र घासीराम बलाई ने कारोई के लक्ष्मीनाथ मंदिर की कृषि भूमि सिंजारे पर ले रखी हैं। बुधवार दोपहर 1 बजे ओंकार लाल व मंदिर का पुजारी…
Read More
error: Content is protected !!