Year: 2024

नारायण सेवा संस्थान का 41वां दिव्यांग सामूहिक विवाह

नारायण सेवा संस्थान का 41वां दिव्यांग सामूहिक विवाह

विदा हुई 51 बेटियां साजन के साथ उदयपुर, 11 फरवरी। नारायण सेवा संस्थान द्वारा रविवार को आयोजित 41वें निःशुल्क दिव्यांग व निर्धन सामूहिक विवाह में 51 जोड़े परस्पर सात वचनों को लेकर जनम - जनम के बंधन में बंध गए। इनमें 25 जोड़े सकलांग थे जबकि 26 जोडे ऐसे थे जो बैसाखी या किसी और के सहारे बिना उठ नहीं पाते, चल नहीं पाते अथवा देख नहीं पाते। इनमें अधिकतर वर- वधु ऐसे थे जो संस्थान से आर्टिफिशियल लिम्ब और आत्मनिर्भरता का कोर्स यही से पाया। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किये। सोहन चड्ढा-अमेरिका, भरतभाई सोलंकी- इंग्लैंड, कुसुम गुप्ता-…
Read More
निःशुल्क यूनानी चिकित्सा शिविर  में 72 रोगी लाभान्वित

निःशुल्क यूनानी चिकित्सा शिविर  में 72 रोगी लाभान्वित

उदयपुर। विश्व यूनानी दिवस के मौके पर 11 फरवरी को निःशुल्क यूनानी चिकित्सा शिविर होटल राजदर्शन के सामने हाथीपोल में आयोजित किया गया । इस शिविर में 72 रोगी लाभन्वित हुए और 28 रोगियों की हिज़ामा थैरेपी (कपिंग थैरेपी) भी की गई। रविवार को दिन में 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक गर्दन में दर्द, कमर दर्द, पीठ में दर्द, कंधो में दर्द, जोड़ो में दर्द, सायटिका ओर मौसमी बीमारी आदि वाले रोगियों के लिए निःशुल्क यूनानी चिकित्सा पद्धति से उपचार, औषधियां, हिज़ामा थैरेपी ओर काढ़ा पिलाया गया। डॉ. सना वकार और डॉ. राज़िक हुसैन ने बताया है कि…
Read More
उदयपुर टेक्स बार ने जीती संपति लाल बोहरा स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता

उदयपुर टेक्स बार ने जीती संपति लाल बोहरा स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता

उदयपुर। उदयपुर टेक्स बार एसोसिएशन ने संपति लाल बोहरा स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में आयकर विभाग उदयपुर की टीम को 72 रनों से हराकर कप अपने नाम किया। एसोसियेशन के अध्यक्ष सुधीर मेहता ने बताया कि गीतांजलि क्रिकेट ग्राउंड पर उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन की टीम ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 168  का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें अदब बाबेल ने 94 रन व पंकज जैन ने 55 रनों के योगदान दिया। आयकर विभाग की ओर से नरेश व अजय ने एक एक  विकेट लिए। जवाब में आयकर विभाग की टीम सिर्फ 96…
Read More
हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ श्री पुष्कर संयम शताब्दी शिखर समारोह एवं गुरुणी श्री पुष्पवती जन्म शताब्दी समारोह  

हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ श्री पुष्कर संयम शताब्दी शिखर समारोह एवं गुरुणी श्री पुष्पवती जन्म शताब्दी समारोह  

दिनेश मुनि म.सा. स्वर्ण संयम आराधक पद से अलंकृत उदयपुर। जैनाचार्य श्री देवेन्द्र मुनि शिक्षण एवं चिकित्सा शोध संस्थान ट्रस्ट,श्री तारक जैन गुरू ग्रन्थालय उदयपुर के तत्वावधान में देशभर के सभी गुरू परिवारों द्वारा भुवाणा स्थित देवेंद्र धाम में उप प्रवर्तक जिनेंद्र मुनि, श्रमण संघ के सलाहकार दिनेश मुनि,साध्वी सेवारत्न प्रिया दर्शनाश्री के सानिध्य में श्री पुष्कर संयम शताब्दी शिखर समारोह एवं गुरुणी श्री पुष्पवती जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में सभी चरित्र आत्माओं ने गुरू पुष्कर मुनि जी महाराज एवं गुरुणी श्री पुष्पवति जी का गुणावाद करते हुए उपस्थित श्रावकों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का…
Read More
प्रमुख शासन सचिव ने किया जगदीश मंदिर, बर्ड पार्क का दौरा

प्रमुख शासन सचिव ने किया जगदीश मंदिर, बर्ड पार्क का दौरा

गुलाब बाग को टूरिस्ट हब बनाने पर हुई चर्चा, मूब-बधिर बच्चों का बढ़ाया हौसला उदयपुर, 10 फरवरी। पर्यटन, कला व संस्कृति विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने अपनी उदयपुर यात्रा के दूसरे दिन शनिवार को शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों का दौरा कर यहां चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने जगदीश मंदिर जीर्णोद्धार कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए वहीं कई दर्शनीय स्थल होने से गुलाब बाग को टूरिस्ट हब के रुप में प्रचारित करने के विचार पर भी चर्चा की। उन्होने मूक बधिर विद्यालय के पूर्व छात्र सम्मेलन में भी अतिथि के…
Read More
नारी स्वास्थ्य एवं जागरूकता संगोष्ठी

नारी स्वास्थ्य एवं जागरूकता संगोष्ठी

उदयपुर। हनुमान भक्त मंडल सुभाष नगर, आरसी व्यास, आर के कॉलोनी भीलवाड़ा के संयोजक एडवोकेट धर्मवीर सिंह कानावत ने बताया कि आज आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय सुभाष नगर भीलवाड़ा में  "नारी स्वास्थ्य एवं जागरूकता संगोष्ठी"आयोजित की गई।        इसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर निकिता जी चौधरी राजकीय आयुष चिकित्सालय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रभारी व अध्यक्षता दीपिका जी विजयवर्गीय प्रधानाध्यापिका आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय सुभाष नगर ने किया जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य एवं जागरूकता के बारे में डॉक्टर निकिता जी चौधरी का सानिध्य प्राप्त हुआ उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां प्रदान की एवं…
Read More
दो दिवसीय लिटरेचर एण्ड आर्ट फेस्टिवल शुरू

दो दिवसीय लिटरेचर एण्ड आर्ट फेस्टिवल शुरू

फेस्टिवल में देखने को मिलेगा रचनात्मकता और अन्वेषण का समायोजन उदयपुर। कलड़वास स्थित माउंट लिटेरा जी स्कूल में 10 व 11 फरवरी को दो दिवसीय लिटरेचर एण्ड आर्ट फेस्टिवल प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक निःशुल्क शुरू हुआ। उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए आयोजक अरूण माण्डोत ने बताया कि इस फेस्टिवल में रचनात्मकता और अन्वेषण का समायोजन देखने को मिलेगा। फेस्टिवल प्रातः 10 से शाम 5 बजे चलेगा। ’इसमें मुख्य रूप से सभी आयु वर्ग के लिए व्यावहारिक कला और शिल्प गतिविधियाँ और इंटरेक्टिव कार्यशालाओं,स्टोरी टेलर्स द्वारा आकर्षक कहानी कहने के सत्र,लेखक पैनल और पुस्तक,स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभाओं को…
Read More
देवस्थान विभाग की सद्बुद्धि का यज्ञ आज

देवस्थान विभाग की सद्बुद्धि का यज्ञ आज

उदयपुर। श्री सरदार स्वरूप श्यामजी माझी मंदिर बचाओ संघर्ष समिति, विश्व हिंदू परिषद उदयपुर,महानगर, के सयुक्त तत्वावधान में  देवस्थान विभाग द्वारा मंदिर के नाम से माँजी घाट पर प्रवेश शुल्क एवं प्रि-वेडिंग शुल्क वसूलने के विरोध में आंदोलित शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों की ओर से रविवार सायंकाल 6.30 बजे देवस्थान विभाग को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए एक एक दिया सभी धर्मावलंबियों द्वारा जलाया जाएगा। प्रि-वेडिंग के नाम पर मंदिरो में फूहड़त फोटोग्राफी( नग्नता का प्रदर्शन, प्रवेश शुल्क को बंद कराने माँजी घाट पर शहरवासी जुटेंगे।
Read More
डी.पी.एस. उदयपुर में ग्रेजुऐशन डे का सफल समापन

डी.पी.एस. उदयपुर में ग्रेजुऐशन डे का सफल समापन

नन्हें परिन्दों  की ऊंची  उडान उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर में किंडर गार्टन के छात्रों के औपचारिक शिक्षा में प्रवेश की बेला को स्मरणीय बनाया गया । इसके लिए ग्रेजुएशन डे समारोह का आयोजन उल्लास के साथ किया गया।  इस अवसर पर लगभग  270 बच्चों  ने भाग लिया। छात्र- छात्राओं  ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन  श्री गोविंद अग्रवाल  जी तथा प्रधानाचार्य श्री संजय नरवरिया जी ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर भुवन जोशी प्रोफेसर एवं उप प्रमुख (बजट एवं तकनीकी),प्रोफेसर रमित भट्टाचार्य प्रोफेसर एवं उप प्रमुख (प्रशासन एवं शैक्षणिक),मिस्टर…
Read More
असम के राज्यपाल ने किया वेद युवा संगठन के कैलेंडर का विमोचन

असम के राज्यपाल ने किया वेद युवा संगठन के कैलेंडर का विमोचन

उदयपुर. वेद समाज के युवा संगठन की ओर से समाज के लोगों के लिए तैयार किए गए साल 2024 के कैलेंडर का विमोचन असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने किया। इसी दौरान एक अन्य कार्यक्रम में ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने भी कैलेंडर का विमोचन किया। इस दौरान वेद समाज जनों ने सामाजिक कार्य के लिए वेद समाज को जमीन आवंटित कराने की मांग रखी। इस मौके पर युवा संगठन संरक्षक महेंद्र वेद, अध्यक्ष दीपक वेद, उपाध्यक्ष लोकेश वेद, सचिव प्रकाश वेद आदि मौजूद रहे।
Read More
error: Content is protected !!