Year: 2024

ग्रीन पीपल सोसायटी की मासिक बैठक में हुए कई निर्णय

ग्रीन पीपल सोसायटी की मासिक बैठक में हुए कई निर्णय

समिति सदस्य शर्मा को मेवाड़ गौरव का सम्मान मिलने पर बधाई उदयपुर, 21 सितंबर। ग्रीन पीपल सोसाइटी की मासिक बैठक अरण्य कुटीर में शनिवार को सोसयटी अध्यक्ष राहुल भटनागर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्रारंभ में समिति की सम्मानित सदस्य सतीश कुमार शर्मा को मेवाड़ गौरव का सम्मान मिलने पर बधाई दी गई। बैठक में आगामी वन्य जीव सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में वन्यजीव वन विभाग के साथ सीसीआरटी एवं पर्यावरणविद् प्रदीप सुखवाल के विद्यालय की सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। समिति सदस्य एस.एन.दवे ने सुझाव दिया कि जीपीएस प्रारंभ में उदयपुर नगर परिषद क्षेत्र में…
Read More
प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ पर बलीचा हल्दीघाटी के साधकों ने रमी गवरी

प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ पर बलीचा हल्दीघाटी के साधकों ने रमी गवरी

उदयपुर, 21 सितम्बर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को समर्पित उदयपुर का प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ शनिवार को चिर-परिचित थाली-मांदल की धुन से गूंज उठा। अवसर था, मेवाड़ के भील आदिवासी समाज के पारम्परिक अनुष्ठान माता गौरज्या की साधना के पर्वोत्सव गवरी का। महाराणा प्रताप के मातृभूमि की स्वतंत्रता के संघर्ष में कदम-कदम के साथी रहे भील आदिवासी समाज ने गौरव केन्द्र परिसर को गवरी के पारम्परिक गीतों और प्रताप के जयकारों से गुंजा दिया। गवरी के इस अनुष्ठान में विविध कथानकों की प्रस्तुति में कालू भील, लक्खी बंजारा, चामुण्डा माता आदि कथानकों से सनातन संस्कृति की प्राचीनता और श्रद्धा…
Read More
बांसवाड़ा : लालीवाव मठ में 21 से 27 नवम्बर तक विराट धार्मिक महोत्सव

बांसवाड़ा : लालीवाव मठ में 21 से 27 नवम्बर तक विराट धार्मिक महोत्सव

108 भागवत पारायण, नौ कुण्डात्मक श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सहित कई अनुष्ठान विश्वविख्यात संत श्री राजेन्द्रदासजी महाराज के श्रीमुख से भागवत कथा देश भर से सैकड़ों संत-महंत और साधक-साधिकाओं का जुटेगा सत्संगी कुंभ बांसवाड़ा, 21 सितम्बर/सदियों पुरानी ऐतिहासिक एवं सिद्ध तपोभूमि लालीवाव मठ में आगामी 21 नवम्बर से होने जा रहे सात दिवसीय विराट धार्मिक महोत्सव की व्यापक स्तर पर तैयारियां आरंभ हो गई हैं। उल्लेखनीय है कि जानी-मानी आध्यात्मिक विभूति लालीवाव मठ के पूर्व पीठाधीश्वर महन्त श्री नारायणदास महाराज की स्मृति में बांसवाड़ा के इतिहास में पहली बार आयोजित इस विराट महोत्सव के अन्तर्गत अष्टोत्तरशत भागवत पारायण, 9 कुण्डात्मक श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ तथा विश्वविख्यात संत राजेन्द्रदास…
Read More
स्वच्छता ही सेवा अभियानः राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय षिविर में शिविरार्थियों ने किया गौ शाला के आस पास सफाई का कार्य

स्वच्छता ही सेवा अभियानः राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय षिविर में शिविरार्थियों ने किया गौ शाला के आस पास सफाई का कार्य

फतहनगर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय षिविर के दौरान श्री महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों द्वारा शनिवार को रेली एवं स्वच्छता अभियान चलाया जाकर सेवा कार्य को किया गया। इस सत्र का प्रथम एक दिवसीय शिविर के दौरान महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत ने रेली का शुभारम्भ करते हुए महाविद्यालय को प्लास्टिक मुक्त एवं कचरा मुक्त परिसर बनाने के लिये स्वयंसेवकों को शपथ दिलायी। द्वितीय चरण में सभी स्वयंसेवक महाविद्यालय परिसर से स्वच्छता का नारा लगाते हुए श्री कृष्ण महावीर गौ शाला पहुंचे जहां एन.एस.एस. प्रभारी डाॅ.शारदा…
Read More
इनरव्हील दिवास द्वारा नेत्रहीन विद्यालय में बच्चों को भोजन पैकेट वितरण

इनरव्हील दिवास द्वारा नेत्रहीन विद्यालय में बच्चों को भोजन पैकेट वितरण

उदयपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर दिवास द्वारा प्रज्ञा चक्षु संस्थान में आयोजित एक अनोखे कार्यक्रम में, बच्चों को भोजन पैकेट वितरित किए गए। क्लब प्रेसिडेंट नयना जैन ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों को भोजन पैकेट वितरित किए गए, जिसमें पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन शामिल था। बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखकर क्लब के सदस्यों को बहुत संतुष्टि मिली। उन्होंने बच्चों को उनकी प्रतिभा और संघर्ष की भावना के लिए प्रोत्साहित किया। भोजन वितरण के बाद, बच्चों ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए, जिसमें उनकी आवाज़ और सुर में मधुरता थी। क्लब के सदस्यों ने बच्चों की प्रतिभा की…
Read More
विघि पूर्वक किया गया कार्य अनुष्ठान चित्त की आकुलता को दूर करताःसाध्वी संयम ज्योति

विघि पूर्वक किया गया कार्य अनुष्ठान चित्त की आकुलता को दूर करताःसाध्वी संयम ज्योति

उदयपुर। सुरजपोल बाहर स्थित दादाबाड़़ी में चल रहे चातुर्मास में साध्वी संयम ज्योति ने कहा कि किसी भी कार्य की सिद्धी के लिये सफलता प्राप्त करने के लिये उस विषय संबंधित एक्सपर्ट स्पेशलिस्ट से कनेक्ट करना आवश्यक है। उन्हेांने कहा कि एक्सपर्ट के गाईड के अनुसार विधिपूर्वक उस कार्य को करना आवश्यक है। अवधि में किया हुआ कार्य उचित सफलता नहीं दे सकता। उन्होंने कहा कि धर्म के क्षेत्र में भी धर्माचार्य का सानिध्य आवश्यक है। धर्माचार्य ही आपको कौनसा धर्मानुष्ठान कब करना,कैसे करना, कहां करना, बता सकते है। विघि पूर्वक किया गया कार्य अनुष्ठान चित्त की आकुलता को दूर…
Read More
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा आवेदन तिथि बढ़ाई

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा आवेदन तिथि बढ़ाई

अब 23 सितंबर तक हो सकेंगे आवेदन उदयपुर । राज्य सरकार के निर्देशानुसार वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत आवेदन की तिथि 23 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। देवस्थान विभाग के आयुक्त वासुदेव मालावत ने बताया कि विभाग के मंत्री जोराराम कुमावत के निर्देशानुसार वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि अब 19 सितंबर से बढ़ाकर 23 सितंबर कर दी गई है। उन्होंने समस्त पात्र आवेदकों से आह्वान किया है कि अब 23 सितंबर तक आवेदन करते हुए इस योजना का लाभ उठावें।
Read More
यूडीए आयुक्त जैन व कला प्रेमी मुर्डिया ने किया केटलाॅग का विमोचन

यूडीए आयुक्त जैन व कला प्रेमी मुर्डिया ने किया केटलाॅग का विमोचन

मुंबई की जहांगीर गैलरी में सजेगी उदयपुर के शिल्पकार की कलाकृतियां उदयपुर, 21 सितंबर। शहर के ख्यातनाम प्रस्तर शिल्पकार हेमंत जोशी की कलाकृतियां मुंबई की विश्वप्रसिद्ध जहांगीर आर्ट गैलेरी में आगामी 24 सितंबर से प्रदर्शित की जाएंगी। सात दिवसीय इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित होने वाली कलाकृतियों की एक प्रदर्शनी शहर के सुखेर स्थित शिवम् कलांगन में प्रदर्शित की गई। समारोह में उदयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त राहुल जैन और प्रसिद्ध उद्योगपति, कला-संस्कृति प्रेमी और बॉलीवुड फिल्मों के निर्माता डाॅ. अजय मुर्डिया ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और केटलाॅग का विमोचन करते हुए शिल्पकार जोशी को शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व अतिथियों…
Read More
राजस्थान विद्यापीठ एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के साझे में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का हुआ आगाज

राजस्थान विद्यापीठ एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के साझे में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का हुआ आगाज

भारत के जल संसाधन: अतीत, वर्तमान और भविष्य पर होगा मंथन संस्कृति-ज्ञान को जड़ों से जोड़ना होगा -प्रो. देवनानी बेेहतर भविष्य के लिए अतीत से प्रेरणा लेकर बढ़ना होगा आगे - प्रो. देवनानी पर्यावरणीय चेतना सनातन का अभिन्न अंग -प्रो. देवनानी तार्किकता व वैज्ञानिकता आधारित ज्ञान से जुड़े युवा पीढ़ी - डाॅ. कोठारी पाठ्यक्रम में जुड़े समस्याओं के समाधान - डाॅ. कोठारी झीलों की नगरी का वाटर हार्वेस्टिंग के क्षेत्र में उत्प्रेरणीय योगदान - प्रो. सारंगदेवोत   उदयपुर 21 सितम्बर /संस्कार संस्कृति हो या कोई ज्ञान जड़ों से जोड़ंेगे तो ही नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सकेगा। पर्यावरण चेतना सनातन…
Read More
यातायात जागरूकता के लिए नवाचार

यातायात जागरूकता के लिए नवाचार

पीके मस्त आज उदयपुर में, अनूठे अंदाज में करेंगे युवाओं को जागरूक फतहसागर की पाल पर होगा आयोजन उदयपुर, 21 सितम्बर। रोड सेफ्टी राजस्थान के नोडल ऑफिसर तथा सोशल मीडिया पर पीके मस्त के नाम से विख्यात राजस्थान पुलिस के अधिकारी प्रवीण कुमार उदयपुर के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान यातायात पुलिस तथा आधार फाउंडेशन के तत्वावधान में यातायात जागरूकता कार्यक्रम होंगे। इसमें पीके मस्त अपने अनूठे अंदाज में युवाओं को जागरूक करने का प्रयास करेंगे। पुलिस उपाधीक्षक यातायात नेत्रपालसिंह ने बताया कि रविवार शाम 5 बजे फतहसागर की पाल पर विशेष कार्यक्रम होगा। इसमें पीके मस्त युवाओं…
Read More
error: Content is protected !!