Month: October 2024

उदयपुर जिला तैराकी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

उदयपुर जिला तैराकी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

महादेव सिंह चौहान अध्यक्ष,दिलीप सिंह चौहान सचिव नियुक्त - नए सदस्यों को अवसर के लिए पुरानी कार्यकारिणी ने दिया स्वैच्छिक इस्तीफा उदयपुर, 20 अक्टूबर। जिला तैराकी संघ की वार्षिक आम सभा की रविवार को आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी चुनी गई। संघ की वार्षिक आम बैठक में सर्वप्रथम कार्यकारिणी के अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, सचिव प्रदीप आमेटा व कोषाध्यक्ष ने स्वेच्छा से अपने-अपने पदों से त्यागपत्र दिया। इस मौके पर अपने संबोधन में अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने कहा कि वे व उनकी कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी चाहते हैं कि तैराकी संघ की कमान नए सदस्य संभालें। इसलिए उनका स्वेच्छिक…
Read More
आचार्य नानेश के अनुभव व शिक्षाएं ही हमारी विरासत है : आचार्य विजयराज

आचार्य नानेश के अनुभव व शिक्षाएं ही हमारी विरासत है : आचार्य विजयराज

उदयपुर, 20 अक्टूबर। केशवनगर स्थित अरिहंत वाटिका में आत्मोदय वर्षावास में रविवार को आचार्य श्री नानालाल जी म.सा. की 25वीं पुण्यतिथि पर हुक्मगच्छाधिपति आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. ने कहा कि आचार्य श्री नानेश ने हम अज्ञ बालकों को संयम व संयम में प्रसन्नता प्रदान की। छोटे-छोटे गांव या छोटी जगह पर गुरूदेव होते और हम होते, तब वे ज्ञान का पिटारा खोल देते। वे खजाना लुटाते और हम मकरंद व वात्सल्य लूटते। उनके अनुभव व शिक्षाएं ही हमारी विरासत है। मेरे सीमित शब्द असीम भावों को व्यक्त करने में असमर्थ है। आचार्य नानेश का वर्चस्वी, तेजस्वी, यशस्वी व्यक्तित्व आज…
Read More
कन्या छात्रावास में वाटर कूलर भेंट

कन्या छात्रावास में वाटर कूलर भेंट

उदयपुर। रोटरी क्लब पन्ना ने आज राजस्थान महिला परिषद के चेतक सर्कल स्थित कन्या छात्रावास में 100 लीटर कैपेसिटी का वाटर कूलर भेंट किया। क्लब संरक्षक एवं सचिव भानुप्रताप सिंह ने बताया कि वाटर कूलर को भेंट करने में रोटरी पन्ना के कई सदस्यों का योगदान रहा। जिसमें अध्यक्ष कुणाल भटनागर, सेक्रेटरी भानुप्रताप सिंह, सर्विस प्रोजेक्ट चेयर कुणाल यादव, रोटेरियन अनिल खेतान व पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा रहंे। इस गर्ल्स हॉस्टल में करीब 180 लड़कियां हैं और यह वाटर कूलर वहां स्थापित होने के बाद इन बच्चियों को हमेशा ठंडा पानी पीने के लिए उपलब्ध रहेगा। इस अवसर पर स्कूल…
Read More
उदयपुर सम्मेद शिखर जी की 12 दिवसीय धार्मिक यात्रा आठवें दिन श्री सम्मेद शिखरजी पहुँची

उदयपुर सम्मेद शिखर जी की 12 दिवसीय धार्मिक यात्रा आठवें दिन श्री सम्मेद शिखरजी पहुँची

उदयपुर। जेएसजीआईएफ मेवाड रिजन के तत्वावधान में आयोजित सकल जैन समाज की 12 दिवसीय श्री सम्मेद शिखर जी की धार्मिक तीर्थ यात्रा आज आठवें दिन तीर्थयात्रियों के लेकर गंतव्य स्थल तीर्थराज श्री सम्मेद शिखर जी पहुँची। आयोजक जेएसजीआईएफ मेवाड़ रिजन के चेयरमैन अनिल नाहर ने बताया कि स्पेशल ट्रेन से तीर्थयात्रियों को लेकर आज आठवें दिन यात्रा प्रातः 5.30 बजे पार्श्वनाथ रेलवे स्टेशन पर पहुँची जहां से बस द्वाराशासनपति भगवान महावीर स्वामी को केवलज्ञान की प्राप्ति स्थल ऋजुवालिका जी तीर्थ के दर्शन करते हुए जैन धर्म की मान्यताओं के अनुसार पावन पुण्य धरा तीर्थराज श्री सम्मेद शिखर पहुँची। नाहर ने…
Read More
धूमधाम से मनाया ‘ग्रैंड पेरेन्ट्स डे’

धूमधाम से मनाया ‘ग्रैंड पेरेन्ट्स डे’

उदयपुर। सेंट मेरीज कॉन्वेंट सी. सै. विद्यालय में अपनी रजत जयंती समारोह के क्रम में दिनांक 18 अक्टूबर 2024 को बड़े हर्षाेल्लास से ‘ग्रैंड पेरेन्ट्स डे’ मनाया गया। नन्हें-मुन्हों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के द्वारा उनके जीवन में दादा-दादी व नाना-नानी की महत्त्वपूर्ण भूमिका को प्रकाशित किया। नृत्य, संगीत, काव्य-पाठ व नाटिका के माध्यम से संयुक्त परिवार का महत्त्व व संस्कारों व जीवन-मूल्यों की सुन्दर झलक प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माननीय लोकेश भारती तथा विशिष्ट अतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी श्री मुरलीधर जी चौबीसा थे। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी श्री अजय कोठारी व सहायक…
Read More
हल्दीघाटी योद्धाज़ ने पिछोला पैंथर्स को 7 विकेट से हराया

हल्दीघाटी योद्धाज़ ने पिछोला पैंथर्स को 7 विकेट से हराया

उदयपुर क्रिकेट प्रीमियर लीग, ओम बडलियास मेन ऑफ द मैच उदयपुर। नॉन प्रोफेशनल्स के लिये चल रही उदयपुर क्रिकेट प्रीमियर लीग के छठे दिन खेले गए मैच में हल्दीघाटी योद्धाज़ ने पिछोला पैंथर्स को 7 विकेट से हराया। वंडर सीमेंट्स प्रजेंट्स यूपीएल के आयोजक प्रतीक परिहार ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पिछोला पैंथर्स ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 147 रन बनाएं । पिछोला पैंथर्स की तरफ से अमन शेखावत ने 41 रन का योगदान दिया । जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी हल्दीघाटी योद्धाज़ ने मात्र 18 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया।…
Read More
सोजतिया ज्वैलर्स पर उमड़ी भीड़

सोजतिया ज्वैलर्स पर उमड़ी भीड़

उदयपुर। करवा चौथ के साथ ही दीपावली पर्व की शुरुआत हो चुकी है। आज करवा चौथ के अवसर पर सोने और चाँदी की जमकर ख़रीदारी हुई।सोने और चाँदी के भाव गत वर्ष की तुलना में लगभग 30ः अधिक है किंतु करवा चौथ पर ख़रीदी के उत्साह में कहीं कमी नहीं दिखाई दी। करवा चौथ पर आज सोजतिया ज्वैलर्स पर भीड़ उमड़ पड़ी। सोजतिया के निदेशक डॉ महेन्द्र सोजतिया ने बताया कि करवा चौथ पर आज जहाँ नवविवाहित युगल दंपत्ति ने सरप्राइज़ गिफ़्ट दिया ,वही कई लोगों ने परिवार सहित डिज़ाइन पसंद करकर सोने और चाँदी की ज्वेलरी ख़रीदी ।मंगलसूत्र ,अंगूठी…
Read More
शहर के पर्यटन विकास में होटल उद्योग निभायें अग्रणी भूमिकाःविश्वराजसिंह मेवाड़

शहर के पर्यटन विकास में होटल उद्योग निभायें अग्रणी भूमिकाःविश्वराजसिंह मेवाड़

उदयपुर होटल एसोसिएशन कार्यकारी समिति का शपथग्रहण समारोह आयोजित उदयपुर। उदयपुर होटल एसोसिएशन कार्यकारी समिति का कांक्लेव व शपथग्रहण समारोह बेम्बूसा रिसोर्ट में आज आयोजित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि नाथद्वारा विधायक विश्वराजसिंह मेवाड़,अध्यक्षता शहर विधायक ताराचंद जैन एवं विशिष्ठ अतिथि उप महापौर पारस सिंघवी थे। समारोह में बोलते हुए विश्वराजसिंह मेवाड़ ने कहा कि शहर के पयटन विकास में अपार संभावनायें है। जिसके विकास के लिये होटल उद्योग को अग्रणी भूमिका ही निभानी चाहिये। शहर की सांस्कृतिक विरासत हमारी धरोहर है। हमें इसका संरक्षण करते हुए इसे पर्यटन से जोड़ना चाहिये।शहर में जो कुछ भी पर्यावरण व प्रकृति के…
Read More
मेज़बान राजस्थान की लगातार तीसरी जीत, शीर्ष पर आने की उम्मीद बरक़रार

मेज़बान राजस्थान की लगातार तीसरी जीत, शीर्ष पर आने की उम्मीद बरक़रार

नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई द्वारा आयोजित चौथी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप का छठवां दिन उदयपुर, 20 अक्टूबर । नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई के साझे में लेकसिटी में चल रही चौथी राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट टी -20 चैंपियनशिप अपने चरम पर हैं । छठवां दिन दिव्यांग खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए खुशी और मनोरंजन से भरपूर रहा। नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने रविवार को खेले गए आठ मुकाबलों व नतीजों की जानकारी देते हुए बताया कि पहले सत्र में राजस्थान बनाम दिल्ली के मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 148 रन…
Read More
वरड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन निकाला

वरड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन निकाला

हमारा समाज शक्तिशाली तो है परंतु संगठित नहीं, एक घंटे की शाखा ही इसका सबसे प्रमुख उपाय उदयपुर, 20 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयादशमी के मौके पर आयोजित होने वाले पथ संचलन की श्रृंखला में रविवार को संघ के महानगर के ग्राम वरडा में पथ संचलन निकाला गया। इस पथ संचलन में गांव के प्रत्येक घर की सहभागिता रही व बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीण जन एवं स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए महानगर प्रचारक नारायण ने कहा कि राष्ट्र सेवा के पुनीत लक्ष्य को हासिल  करने के उद्देश्य से गठित हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक…
Read More
error: Content is protected !!