होम वोटिंग के लिए आवेदन बुधवार तक करें
राजस्थान विधानसभा उपचुनाव-2024 अब तक 7 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2,431 आवेदन प्राप्त जयपुर, 21 अक्टूबर. विधानसभा उपचुनाव के दौरान 7 विधानसभा क्षेत्रों में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाता घर पर रहकर ही वोट डालने के लिए निर्धारित प्रपत्र 12डी में 23 अक्टूबर बुधवार तक बीएलओ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन महाजन ने सम्बंधित विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पात्र मतदाताओं को…
