राजसमंद : त्यौहारो के मध्येनजर खाद्य पदार्थो मिलावट पर कार्यवाही जारी
सनवाड़, बड़गांव व केलवाड़ा में खाद्य कारोबारीयों के यहां हुई कार्यवाही राजसमंद, 18 अक्टूबर। त्यौहारो के मध्येनजर खाद्य पदार्थाे में मिलावट की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार द्वारा शुद्ध आहार - मिलावट पर वार अभियान के तहत राजनगर के सनवाड़, कुम्भलगढ़ ब्लॉक के बड़गांव व केलवाड़ा में टीम ने कार्यवाही कर खाद्य पदार्थो के नमुने लिये तथा प्रथम दृष्टया दूषित एवं बदबूदार पाये जाने पर खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। यह जानकारी सीएमएचओ डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल ने दी। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार यादव व टीम ने सनवाड़ स्थित देवनारायण गृह उद्योग…
