
किंग्स युनाइटेड ग्रुप की धमाकेदार प्रस्तुतियों पर नाच उठे दर्शक
स्वस्तिक डांस ग्रुप के साथ हुई जबरदस्त जुगलबंदी उदयपुर, 24 अक्टूबर: दीपावली मेला 2024 में गुरुवार को डांस नाइट में किंग्स युनाइटेड ग्रुप के कलाकारों की धमाकेदार प्रस्तुतियों पर शहरवासियों ने जमकर ठुमके लगाए। कार्यक्रम के अंतिम समय तक मस्ती में झूम और नाच कर इस मेले की शाम को रंगीन बना दिया। किंग्स युनाइटेड ग्रुप के कोरियोग्राफर सुरेश मुकुंद हिंदी सहित कई मराठी व दक्षिण भारत फिल्मों में कोरियोग्राफी कर रहे है। मुकुंद कई डांस रियलिटी शो में अपनी प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। गणेश वंदना देवा श्री गणेशा के गाने पर धमाकेदार प्रस्तुति के साथ कलाकारों ने राम…