माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में 68वीं जिला स्तरीय अंडर-14 तैराकी प्रतियोगिता का शुभारंभ
उदयपुर। माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, उदयपुर में आज 68वीं जिला स्तरीय अंडर-14 तैराकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 250 से अधिक छात्र-छात्राएँ भाग ले रहे हैं, जो अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे और जिले में सर्वश्रेष्ठ तैराक का खिताब जीतने का प्रयास करेंगे। उद्घाटन समारोह के दौरान माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल के प्राचार्य जय सिंह ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना की शपथ दिलाई, जिसमें निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ खेल खेलने का संकल्प लिया गया। स्कूल के निदेशक अरुण मांडोत ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं और सभी खिलाड़ियों को प्रेरित…
