Month: September 2024

निलंबित जिलाध्यक्ष खेमराज यादव के समर्थन में लामबंद हुए बिजली निगम के कार्मिक, एसई ऑफिस पर दिया धरना  

निलंबित जिलाध्यक्ष खेमराज यादव के समर्थन में लामबंद हुए बिजली निगम के कार्मिक, एसई ऑफिस पर दिया धरना  

डूंगरपुर,09 सितंबर.  डूंगरपुर के विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष खेमराज यादव को निलंबित किए जाने के बाद बिजली निगम के कार्मिक एकजुट हो गए हैं। राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वीराज गुर्जर के नेतृत्व में सोमवार को निगम के कार्मिकों ने डूंगरपुर अधीक्षण अभियंता (एसई) ऑफिस के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्मिकों ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर निलंबित जिलाध्यक्ष खेमराज यादव को तत्काल बहाल करने और एफआरटी (फॉल्ट रेस्टोरेशन टीम) में पर्याप्त कार्मिक लगाने के लिए ठेकेदार को पाबंद करने की मांग की। एफआरटी में कार्मिकों की कमी, कामकाज प्रभावित-विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ…
Read More
डूंगरपुर : विधायक गणेश घोघरा ने किया रामसागड़ा सरकारी कॉलेज का उद्घाटन, प्रशासन बेखबर 

डूंगरपुर : विधायक गणेश घोघरा ने किया रामसागड़ा सरकारी कॉलेज का उद्घाटन, प्रशासन बेखबर 

-स्टूडेंट्स और ग्रामीण रहे मौजूद -दो कमरों में चल रहा था 450 स्टूडेंट्स कॉलेज  जुगल कलाल  डूंगरपुर, 9 सितंबर.  रामसागड़ा में लंबे समय से तैयार सरकारी कॉलेज का उद्घाटन सोमवार को कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा ने कर दिया। इस दौरान गांव के लोग और स्टूडेंट्स मौजूद रहे, लेकिन कॉलेज प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। तीन महीने से तैयार कॉलेज भवन का उद्घाटन न होने से छात्रों में नाराजगी थी, क्योंकि कॉलेज का संचालन जालुकुआ के सीनियर स्कूल के दो छोटे कमरों में हो रहा था, जिससे छात्रों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। विधायक…
Read More
शिक्षा में उच्च गुणवत्ता लाने के लिए अनुसंधान व नवाचार पर फोकस जरूरी-प्रो. सुनीता मिश्रा

शिक्षा में उच्च गुणवत्ता लाने के लिए अनुसंधान व नवाचार पर फोकस जरूरी-प्रो. सुनीता मिश्रा

मीरा गर्ल्स कॉलेज में उच्च शिक्षा में गुणवत्ता विषयक व्याख्यान उदयपुर 9 सितंबर। मीरा कन्या महाविद्यालय में सोमवार को साहित्यिक समिति के तत्वावधान में ’उच्च शिक्षा में गुणवत्ता का महत्व : हमारा दृष्टिकोण’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.सुनीता मिश्रा ने उच्च शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए सामाजिक जागरूकता, नेतृत्व क्षमता एवं प्रबंधन जैसे गुणों को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा में उच्च गुणवत्ता लाने के लिए हमें अनुसंधान व नवाचार पर फोकस करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा रोजगारपरक हो, उसमें आधुनिकीकरण हो लेकिन उसकी जड़े…
Read More
अर्बन स्केचर्स के स्केच्स की तीन दिवसीय प्रदर्शनी आज से

अर्बन स्केचर्स के स्केच्स की तीन दिवसीय प्रदर्शनी आज से

सूचना केन्द्र में यूडीए आयुक्त राहुल जैन करेंगे शुभारंभ उदयपुर, 9 सितम्बर। ऑन-लोकेशन स्केचिंग के लिए समर्पित स्केच आर्टिस्ट्स के वैश्विक समुदाय ‘अर्बन स्केचर्स’ उदयपुर द्वारा हर रविवार स्केच मीट का शतक पूरा होने के उपलक्ष में सूचना केन्द्र में तीन दिवसीय स्केच प्रदर्शनी मंगलवार से शुरू होगी। अर्बन स्केचर्स उदयपुर के प्रणेता ख्यातनाम वास्तुविद और स्केच आर्टिस्ट सुनील एस लड्ढा ने बताया कि मंगलवार शाम को साढ़े चार बजे सूचना केन्द्र की कलादीर्घा में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी का शुभारंभ उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) आयुक्त राहुल जैन के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि कश्ती…
Read More
हिन्दी सिनेमा के बाल गीतों का बालमन पर प्रभाव पर हुई चर्चा

हिन्दी सिनेमा के बाल गीतों का बालमन पर प्रभाव पर हुई चर्चा

ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय बाल साहित्य संगोष्ठी का आयोजन उदयपुर, 9 सितम्बर/ अंतर्राष्ट्रीय वामा हिंदी साहित्य अकादमी एवं सलिला संस्था के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय बाल साहित्य संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता इंडिया नेट बुक्स के प्रकाशक डॉ. संजीव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में लंदन से पुरवाई वेब पत्रिका के संपादक तजेंद्र शर्मा जुड़े। संगोष्ठी की संयोजक व संचालक सलिला संस्था की अध्यक्ष डॉ. विमला भंडारी थी। विषय विशेषज्ञ वक्ता ऑस्ट्रेलिया से हेमा बिष्ट, गाजियाबाद से रजनीकांत शुक्ल एवं भोपाल से डॉ. लता अग्रवाल “तुलजा“ थी। इस अवसर पर डॉ. लता “तुलजा“ ने फिल्मी लोरियों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि…
Read More
औदिच्य समाज की बैठक में समाज के विकास के लिए हुआ व्यापक चिंतन

औदिच्य समाज की बैठक में समाज के विकास के लिए हुआ व्यापक चिंतन

केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न उदयपुर, 9 सितंबर। औदिच्य ब्राह्मण समाज विकास समिति की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक समाज अध्यक्ष कमलेश शर्मा की अध्यक्षता में अमरख महादेव मंदिर परिसर में हुई। बैठक में समाज के भवन के लिए जमीन आवंटन करवाने, समाज के सामाजिक और शैक्षणिक विकास सहित विभिन्न विषयों पर व्यापक चिंतन मनन किया गया। केन्द्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने बताया कि बैठक में प्रमुख रूप से समाज के लिए जमीन आवंटन पर विस्तार से चर्चा की गई। जमीन आवंटन के लिए बैठक में ही समाज के प्रबुद्धजनों एवं भामाशाहों की ओर से करीब 22 लाख रूपए का…
Read More
भादवी छठ पर वार्षिक ध्वजा के साथ हुआ यज्ञ एवं भक्ति संध्या का आयोजन

भादवी छठ पर वार्षिक ध्वजा के साथ हुआ यज्ञ एवं भक्ति संध्या का आयोजन

उदयपुर, 9 सितम्बर। सेक्टर-3 स्थित भैरव धाम सोसायटी में भादवी छठ का महोत्सव सोमवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. एस.एल. मेनारिया ने बताया कि भादवी छठ के तहत पूरे मंदिर प्रांगण पर भव्य रंगरोगन किया गया साथ ही पूरे मंदिर प्रांगण में भव्य विद्युत सज्जा की गई। भैरू जी की प्रतिमा को विशेष आंगी धरा पूजा-अर्चना के पश्चात मंदिर जी के शिखर पर वार्षिक ध्वजा चढ़ाई गई। दोपहर 3 बजे डॉ. भगवती शंकर व्यास के नेतृत्व में पांच पंडितों द्वारा यज्ञ एवं हवन का आयोजन किया गया जिसमें समिति सदस्यों ने सामूहिक रूप से आहूतियां…
Read More
श्री अग्रवाल वैष्णव समाज की पिकनिक आयोजित

श्री अग्रवाल वैष्णव समाज की पिकनिक आयोजित

उदयपुर। श्री अग्रवाल वैष्णव समाज की वार्षिक पिकनिक आज गुलेला गांव स्थित खेड़ा देवी माताजी मन्दिर में आयोजित की गई। समाज के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि संजय मारवाड़ी,रेखा अग्रवाल के संयोजन में आयोजित इस पिकनिक में महिला, पुरूषों व बच्चों ने अनेक कार्यक्रमों में भाग ले कर उनका आनन्द उठाया। पिकनिक में हाउजी,मेड हाउजी,वन मिनिट गेम,खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किये गये। सभी समाजजनों ने बीच रास्ते में घसियार श्रीनाथ जी मन्दिर,सेमल माताजी मन्दिर के दर्शनों का लाभ लिया। पिकनिक में 101 समाजजन  ने दो बसों व अनेक कारों से वहंा पंहुचे। ये सभी कार्यक्रम पुरूष एवं महिला कार्यकारिणी द्वारा…
Read More
जनपद सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित डी.पी.एस. उदयपुर  के विद्यार्थी

जनपद सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित डी.पी.एस. उदयपुर  के विद्यार्थी

उदयपुर। संस्कृत भारती उदयपुर द्वारा संस्कृत दिवस के उपलक्ष में आयोजित संस्कृत सप्ताह में डी पी एस. उदयपुर  के विद्यार्थियों ने सभी प्रतियोगिताओं में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के प्राचार्य संजय नरवरिया ने बताया कि ‘‘कनिष्ठ एवं वरिष्ठ‘‘ दो वर्गों में आयोजित की गई इन प्रतियोगिताओं में ‘‘संस्कृत श्लोक पाठ’’ में कनिष्ठ वर्ग में कृतिका विजय प्रथम और वरिष्ठ वर्ग में आन्या सिंह तृतीय स्थान पर रही। ‘‘संस्कृत गीत‘‘ प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में डी. पी. एस. उदयपुर  के छात्रों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा वरिष्ठ वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।‘‘ श्लोक आधारित चित्रकला ‘‘प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग…
Read More
58 वां साक्षरता दिवस समारोह आयोजित

58 वां साक्षरता दिवस समारोह आयोजित

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर सूर्या ने आज जिला साक्षरता अधिकारी बी.के.सिंह के सान्निध्य में राजकीय उ.मा.विद्यालय धार (बडगांव) में58 वें विश्व साक्षरता दिवस समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर एक पैदल व कार  रैली का आयोजन किया गया,जिसका उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को साक्षर बनाने हेतु शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। क्लब अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय प्रागंण में रंगोली,पारम्परिक मांडना, मेंहदी, पोस्टर मेकिंग व डांस प्रतियोगियों का आयोजन कर विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय  पुरस्कारो से नवाजा गया। क्लब सूर्या ने विद्यालय प्रांगण में उपस्थित सभी विद्यार्थियों व ग्रामीणों को…
Read More
error: Content is protected !!