माता महालक्ष्मी को पहनाई गई सवा पांच लाख रुपए की सोने और चांदी की पोशाक
-धूमधाम से मनाया गया प्राकट्योत्सव उदयपुर। उदयपुर वासियों की प्रमुख आस्था का केंद्र महालक्ष्मी मंदिर में प्राकट्योत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर माता महालक्ष्मी का सोने और चांदी की बनी मनमोहक पोषक से श्रृंगार किया गया। माता महालक्ष्मी के दर्शन के लिए अल सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ती रही तो वही मंदिर प्रबंधन ने भी दर्शन के लिए समुचित बंदोबस्त किए। भट्टियांनी चौहट्टा स्थित माता महालक्ष्मी का मंदिर उदयपुर संभाग का सबसे पुराना मंदिर है और प्राकट्योत्सव के अवसर पर हर वर्ष हजारों भक्त पूरे दिन में दर्शन करते है। माता महालक्ष्मी के मंदिर प्रांगण पर…
