मोबाइल लूट के आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर, 27 जुलाई (ब्यूरो): शहर की अम्बामाता थाना पुलिस ने राह चलते लोगों से मोबाइल लूटने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सुरेश कल्याणा पुत्र पुरुषोतम कल्याणा निवासी हरिजन बस्ती थाना अम्बामाता उदयपुर से रानी रोड अज्ञात बाइक सवार मोबाइल छीनकर भाग गए। मामले में कार्रवाई करते हुए अम्बामाता थानाधिकारी डॉ० हनवन्त सिंह राजपुरोहित की टीम ने शेखर गोंछा, तरूण शर्मा व शेखरदास पुत्र गणेश दास निवासी गांव मसारी जिला सीतामढ़ी बिहार हाल भोईवाडा खेमपुरा थाना प्रतापनगर को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी थाना सर्कल में मोबाइल की लूट करने से पूर्व थाना प्रतापनगर सर्कल…
