सांसद रावत ने केंद्रीय सड़क मंत्री से भेंट कर
खेरवाड़ा में बायपास स्वीकृत करने की मांग की उदयपुर, 3 जुलाई/ लोकसभा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नित्तिन गडकरी से भेंट कर खेरवाड़ा में बायपास स्वीकृत करने की मांग की है। सांसद रावत ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री को एक पत्र सौंपते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 48 खेरवाड़ा कस्बे के मध्य से गुजरता है। जहां यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है। इस कारण वहां प्रतिवर्ष अनेक दुर्घटनाएं होती है, जिसमें जनहानि भी होती है। यह स्थान डेंजर ज़ोन बन चुका है। इस समस्या के निराकरण के लिए…
