कुंआ पुलिस के कांस्टेबल की निकली शराब, उपसरपंच ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन
-आबकारी विभाग के शिशोट गांव में छापे में मिली थी उपसरपंच के कमरे में शराब -उपसरपंच का दावा कमरों को पुलिस वालो ने लिया था किराए पर - जुगल कलाल डूंगरपुर05जुलाई(ब्यूरो)। आबकारी विभाग की ओर से गुरुवार को कुआ थाना क्षैत्र के शिशोट गांव में एक मकान से बड़ी मात्रा में शराब मिली थी। आबकारी की कार्रवाई की बाद क्षेत्र के उपसरपंच ने शुक्रवार कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उक्त शराब कुंआ थाने मे ंकार्यरत कांस्टेबल गजेंद्रसिंह की बताई। उपसरपंच छगनलाल पुत्र माना रावत ने बताया कि वो शिशोट गांव का उपसरपंच है। इसके कारण उसका गांव में एक पक्का मकान…
