Month: July 2024

पदक विजेता खलाड़ियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान

पदक विजेता खलाड़ियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान

एशियाई महिला लैक्रोज़ प्रतियोगिता-2024 उदयपुर, 8 जुलाई। उज़्बेकिस्तान में आयोजित हुई सीनियर महिला एशियाई लैक्रोज़ प्रतियोगिता की उपविजेता भारतीय टीम में सम्मिलित उदयपुर के खिलाड़ियों का गृह जिले उदयपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कप्तान सुनीता मीणा, जुला कुमारी गुर्जर, डाली गमेती, विशाखा मेघवाल, मीरा दौजा, हेमलता डांगी व दीपिका बामनिया सहित प्रशिक्षक नीरज बत्रा का रेलवे स्टेशन, तितरड़ी, राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय छात्रावास, लोयरा, चिकलवास, धार में ढोल-नगाड़े, आतिशबाज़ी, गुलाल, माला, उपरणे से जुलुस के साथ भावपूर्ण व गर्मजोशी भरा स्वागत किया गया। इस अवसर पर खेलप्रेमी, खिलाड़ी, परिजन, विभिन्न खेल, राजनीतिक, सामाजिक, कर्मचारी संगठनों के…
Read More
उत्साह एवं उल्लासपूर्वक मनाया जाएगा 78वां स्वाधीनता दिवस समारोह 2024

उत्साह एवं उल्लासपूर्वक मनाया जाएगा 78वां स्वाधीनता दिवस समारोह 2024

पूर्व तैयारी बैठक में एडीएम ने विभागों को सौंपे दायित्व देशभक्ति से ओत-प्रोत गरिमापूर्ण कार्यक्रम के साथ अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित हो- एडीएम उदयपुर, 08 जुलाई। आगामी 15 अगस्त को 78वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह की आवश्यक तैयारियों को लेकर बैठक सोमवार को जिला कलक्टर के निर्देशन में एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ एवं एडीएम सिटी राजीव द्विवेदी के सानिध्य में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। स्वाधीनता दिवस का जिला स्तरीय समारोह गांधी ग्राउण्ड में 15 अगस्त को सुबह 9 बजे से आयोजित होगा। एडीएम ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह के आयोजन को लेकर…
Read More
राज्य अधीनस्थ सेवा आधारभूत पाठ्यक्रम प्रारंभ

राज्य अधीनस्थ सेवा आधारभूत पाठ्यक्रम प्रारंभ

उदयपुर, 08 जुलाई। हरिशचंद्र माथुर राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान परिसर स्थित सीवी रमण हॉल में लोक सेवा आयोग द्वारा नव-चयनित राज्य अधीनस्थ सेवा अधिकारियों - आबकारी निरीक्षक, सहायक बाल विकास परियोजना अधिकारी, उद्योग निरीक्षक एवं कनिष्ठ रोजगार अधिकारी के लिए आठ सप्ताह के आधारभूत पाठ्यक्रम का उद्घाटन सोमवार को आबकारी आयुक्त श्री अंशदीप, (आइ.ए.एस) के आतिथ्य में हुआ। आबकारी आयुक्त श्री अंशदीप ने नवनियुक्त अधीनस्थ सेवा अधिकारियों को प्रशिक्षण उपरान्त अपना कार्य संविधान के दायरे में रहते हुए पूर्ण लगन एवं निष्ठा से करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नवचयनित अधिकारियों को अपने विभाग की रीढ़ बताते हुए अतः विभाग…
Read More
वरडा और धार उमावि में हुई शनिवारिय सभा

वरडा और धार उमावि में हुई शनिवारिय सभा

विद्यार्थियों ने सीखी स्केचिंग की बारीकियां उदयपुर,6 जुलाई। जिला मुख्यालय के समीपस्थ वरड़ा और धार गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को स्कूल प्रशासन और कश्ती फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवारिय सभा का आयोजन किया गया। कश्ती फाउंडेशन प्रमुख श्रद्धा मुर्डिया ने बताया कि स्कूली विद्यार्थियों को शैक्षिक के साथ-साथ सह शैक्षिक गतिविधियों की और उन्मुख करने के उद्देश्य से आयोजित इस पहली शनिवारिय सभा का विद्यार्थियों ने जमकर लुत्फ उठाया और अतिथि कलाकारों के साथ अपने कला कौशल और अभिरुचि पर संवाद किया। बतौर अतिथि ख्यातनाम स्केच आर्टिस्ट व आर्किटेक्ट सुनील लड्ढा ने आज विद्यार्थियों को स्केचिंग…
Read More
जमीन हड़पने के लिए देवर ने की भाभी से मारपीट

जमीन हड़पने के लिए देवर ने की भाभी से मारपीट

उदयपुर, 6 जुलाई (ब्यूरो): शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने देवरों के खिलाफ उसके हिस्से में आए प्लॉट को हड़पने के लिए गाली—गलौच व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार कमला गमेती पत्नी स्व. पन्नालाल गमेती निवासी गोरेला उबेश्वर जी मार्ग सीसारमा ने अपने देवरों प्रकाश व मनोहर पुत्र स्व. भैरू निवासी मिराज कॉम्प्लेक्स शोभागपुरा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ससुर के दिए प्लॉट को हड़पने के लिए उससे मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि उसके पति का निधन 18 वर्ष पूर्व हो चुका है। 6 माह पूर्व उसके ससुर का भी…
Read More
70 लाख का सोना और 26 लाख कैश के साथ 3 गिरफ्तार

70 लाख का सोना और 26 लाख कैश के साथ 3 गिरफ्तार

उदयपुर, 6 जुलाई (ब्यूरो): जिले के बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने राजस्थान-गुजरात के रतनपुर बॉर्डर पर 70 लाख का सोना और 26 लाख रूपय कैश के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बिछीवाड़ा थानाधिकारी कैलाश सोनी ने बताया अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजस्थान-गुजरात के रतनपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी कर गाड़ियों की तलाशी ली जा रही थी। उदयपुर से अहमदाबाद नेशनल हाइवे 48 पर रतनपुर बॉर्डर पर तीन व्यक्ति गाड़ी से उतरे। उनकी पीठ पर थैले लटके हुए थे। संदिग्ध होने पर पुलिस ने तीनों को रोककर तलाशी ली। थैलों…
Read More
जगन्नाथ यात्रा के दौरान कुछ ऐसी रहेगी शहर में यातायात व्यवस्था

जगन्नाथ यात्रा के दौरान कुछ ऐसी रहेगी शहर में यातायात व्यवस्था

उदयपुर, 6 जुलाई (ब्यूरो): भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा रविवार को निकाली जाएगी। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा शहर के ट्रैफिक में कुछ बदलाव किए गए हैं। जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा एवं यातायात पुलिस उपाधीक्षक नेत्रपाल सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 7 जुलाई को दोपहर 3 बजे जगदीश मन्दिर, जगदीश चौक, उदयपुर से भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी। रथ यात्रा जगदीश चौक मुख्य मंदिर से प्रारम्भ होकर घण्टाघर, बड़ा बाजार, मोचीवाड़ा, भड़भूजा घाटी, संतोषी माता मन्दिर, तीज का चौक, धानमण्डी, मार्शल चौराहा, अस्थल मंदिर, आर.एम.वी. रोड,…
Read More
डॉ जोशी एमपीयूएटी में निदेशक नियुक्त

डॉ जोशी एमपीयूएटी में निदेशक नियुक्त

उदयपुर, 06 जुलाई। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में डॉ सुनील जोशी को निदेशक प्लानिंग एवं मॉनिटरिंग के पद पर नियुक्त किया गया। श्री जोशी ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण किया। पूर्व में श्री जोशी सीटीएई कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे।  प्रोफेसर सुनील जोशी के पास 30 वर्षों  का अध्यापन एवं अनुसंधान के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है।  उन्होंने वायरलेस संचार, सेंसर और रोबोटिक्स के क्षेत्र में नवीन तकनीकों को विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वायरलेस संचार के क्षेत्र में श्री जोशी के द्वारा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी…
Read More
नेशनल मेडिको ऑर्गेनाइजेशन की डॉक्टर्स मीट आयोजित

नेशनल मेडिको ऑर्गेनाइजेशन की डॉक्टर्स मीट आयोजित

एलोपेथी की मेडीकल एव डेंटल विंग से जुड़े डाक्टर्स व छात्रों ने लिया भाग उदयपुर, 06 जुलाई। नेशनल मेडिको ऑर्गेनाइजेशन (एन एम ओ) के उदयपुर चैप्टर की ओर से शनिवार को रविंद्र नाथ टैगोर आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के न्यू लेक्चर थिएटर में डॉक्टर्स मीट आयोजित की गई। कार्यक्रम में मेडिकल एवं डेंटल डॉक्टर एवं मेडिकल छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र कार्यवाहक जसवंत खत्री ने अपने संबोधन ने कहा कि चिकित्सा एक दिव्य पेशा है जिसमें सेवा के साथ ही रोजगार जुड़ा हुआ है। भारतीय संस्कृति में दरिद्र नारायण को ही लक्ष्मी नारायण किसी संज्ञा दी…
Read More
रोटरी क्लब युवा के अध्यक्ष बने सीए यश कुणावत और सचिव बने अमित जैन

रोटरी क्लब युवा के अध्यक्ष बने सीए यश कुणावत और सचिव बने अमित जैन

उदयपुर। रोटरी क्लब युवा की वर्ष 2024-25 की नवीन कार्यकारिणी का आज गठन किया गय। जिसमें सीए यश कुणावत अध्यक्ष एवं अमित जैन को सचिव मनेानीत किया गया। क्लब सलाहकार और मेंटर सीमा सिंह ने बताया कि नवगठित बोर्ड में अध्यक्ष निर्वाचित शेखर टंाक, निवर्तमान अध्यक्ष संगीता शर्मा, उपाध्यक्ष शमील शेख, शाश्वत पंचोली ट्रेज़रार, ममता धूपिया  क्लब प्रशिक्षक, योगेश परीक संयुक्त सचिव, डॉ. लवली भाटी आर्म्स एट सार्जेंट, निदेशक मण्डल में एश्वर्या सिंह क्लब प्रशासन और सोशल मीडिया, शेखर टांक सदस्यता, शश्वत पंचोली फाउंडेशन, प्रवदा राठौर सेवा परियोजनाएं और व्यावसायिक सेवाएं, लवली भाटी पब्लिक इमेज, डीईआई डॉ. अपर्णा शर्मा, दिलीप…
Read More
error: Content is protected !!