Month: July 2024

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अभिनव प्रयास सिद्ध हो सकता है ट्री गार्ड का दोबारा उपयोग

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अभिनव प्रयास सिद्ध हो सकता है ट्री गार्ड का दोबारा उपयोग

वर्षों से लगे ट्री गार्ड को रीयूज कर बचाया जा सकता है धन शहर की सुंदरता में भी लग सकते हैं चार चांद उदयपुर, 18 जुलाई। दक्षिणी राजस्थान में छोटी-बड़ी पहाड़ियों के बीच बसा उदयपुर शहर अपनी हरियाली, सुंदरता, प्राकृतिक छटाओं एवं खूबसूरत झीलों के लिए विश्व पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट स्थान रखता है। वन विभाग, उदयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएं शहर को हरा भरा बनाए रखने में वर्षों से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं। इन संस्थाओं की ओर से पौधों की सुरक्षा के लिए लगाए जाने वाले ट्री गार्ड का कुछ वर्षों बाद…
Read More
चांदीपुरा वायरस से बचाव के लिए चिकित्सा विभाग सतर्क

चांदीपुरा वायरस से बचाव के लिए चिकित्सा विभाग सतर्क

सीएमएचओ ने किया हाई अलर्ट क्षेत्र का दौरा, चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण स्टाफ को अवकाश नहीं देने तथा मुख्यालय पर रहने के दिए निर्देश उदयपुर, 18 जुलाई। जिले में चांदीपुरा वायरस से बचाव व सुरक्षा के लिए चिकित्सा विभाग सतर्क है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर एच बामनिया ने चांदीपुरा वायरस के हाई अलर्ट क्षेत्र के रूप में घोषित गुजरात सीमा से सटे खेरवाड़ा और नयागांव क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गुजरात में चांदीपुरा वायरस से बच्चों की मृत्यु के मामले सामने आने के बाद गुजरात सीमा से…
Read More
प्रणिता तलसेरा को मिला भारत भूटान समरसता रत्न अवॉर्ड

प्रणिता तलसेरा को मिला भारत भूटान समरसता रत्न अवॉर्ड

उदयपुर। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष प्रणिता तलसेरा को अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के तत्वावधान में भूटान की राजधानी थिम्पू में आयोजित जी-22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन-2024 में भारत-भूटान समरसता सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान भूटान में दिनांक 19 जून से 21 जून 2024 तक आयोजित  होने वाले सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन में भूटान सरकार के सर्वाेच्च धर्म गुरू रिनपोच्छे साग्वे दोरजी,पूर्व प्रधान मंत्री किग्जेम दोरजी, पूर्व अर्थ मंत्री लोकनाथ शर्मा ने माल्यार्पण कर, शाल ओढ़ाकर, प्रशस्तिपत्र प्रदान कर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। भूटान समारोह में प्रणिता तलसेरा के उपस्थित नहीं होने के कारण उनका सम्मान उनके  प्रतिनिधि कुलदीप…
Read More
उदयपुर में गूंजेगी साध्वी डॉ संयमलता की वाणी

उदयपुर में गूंजेगी साध्वी डॉ संयमलता की वाणी

धर्म साधना व तप आराधना का इतिहास रचने की तैयारी उदयपुर। इस बार चातुर्मास काल धर्म आराधना व जिनशासन भक्ति का नया इतिहास रचने की तैयारी में है। धर्म प्रभावना का नया इतिहास रचने के लिए श्रमण संघीय साध्वी डॉ संयमलता अपनी शिष्याओं साध्वी डॉ अमितप्रज्ञा, साध्वी कमलप्रज्ञा, साध्वी सौरभप्रज्ञा आदि ठाणा धर्म प्रभावना कर रहे है। उनके दर्शन लाभ पाने और धर्म संदेश श्रवण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं पहुंच रहे है। चातुर्मास धर्म साधना और तप त्याग की दृष्टि से एतिहासिक बने इसके लिए सभी को प्रेरणा प्रदान की जा रही है। हर जगह साध्वी डॉ…
Read More
लघु उद्योग भारती द्वारा पौधरोपण

लघु उद्योग भारती द्वारा पौधरोपण

उदयपुर। उदयपुर। लघ्ुा उद्योग भारती द्वारा मादड़ी स्थित कुन्दन स्वीच गियर कंपनी के स्थापना दिवस पर 25 पौधों का पौधरोपण इसे हर्षोल्लास के साथ मनाया। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष हेमन्त जैन ने बताया कि इस अवसर पर हेवल्स इंडिया लिमिटेड के अधिकारी  सहायक महाप्रबन्धक हिमांशु त्यागी ने परिसर में वृक्षारोपण कर इसे पर्व की तरह मनाया। उल्लेखनीय है कि लघु उद्योग भारती ने विगत दिनों जिला कलेक्टर अरविन्द पोसवाल के हाथों मादड़ी औद्योगिक क्षेत्र में वृक्षारोपण किया। हेमन्त जैन ने कंपनी के सभी कर्मचारियों को वृक्ष लगानें हेतु प्रेरित किया।
Read More
 महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचानें एमबी हॉस्पीटल में 6 करोड़ की मशीन भेंट करेगा रोटरी क्लब मेवाड़

 महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचानें एमबी हॉस्पीटल में 6 करोड़ की मशीन भेंट करेगा रोटरी क्लब मेवाड़

रोटरी क्लब मेवाड़ का पदस्थापना समारोह आयोजित उदयपुर। रोटरी क्लब मेवाड़ के संरक्षक हंसराज चौधरी ने कहा कि वर्ष 2024-25 के दौरान जनहित से जुड़े दो बड़े प्रोजेक्ट करेगा। जिसमें एक प्रोजेक्ट एमबी हॉस्पीटल में सर्वाईकल कैंसर से जूझ रही महिलाओं को उपचार के लिये 6 करोड़ की लागत की मशीन एवं बर्ड पार्क में घायल पक्षियों के ईलाज के लिये क्लिनिक खोलेगा ताकि उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध हो सकें। वे आज स्पेक्ट्र रिसोर्ट एण्ड स्पा में आयोजित क्लब के वर्ष 2024-25 के पदस्थापना समारोह में क्लब की 23 वर्षो सेवा यात्रा के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने…
Read More
गुलाब बाग से चंदन के पेड़ चोरी, मामला दर्ज

गुलाब बाग से चंदन के पेड़ चोरी, मामला दर्ज

—गार्ड को बंधक ​बना कर दिया घटना को अंजाम उदयपुर, 17 जुलाई (ब्यूरो): शहर के बीचोंबीच स्थित आक्सीजन खजाने यानि गुलाब बाग से चोरों ने चंदन के पेड़ चुरा लिए। सूरजपोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत घटी इस घटना में बदमाशों ने गार्ड को तलवार की नोक पर बंधक बना कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार अज्ञात बदमाश मंगलवार सुबह लगभग तीन बजे के आसपास खांजीपीर की तरफ से आने वाले कच्चे रास्ते से गुलाब बाग में घुसे। आधा दर्जन से अधिक तादात में बाग में घुसे बदमाशों ने चेहरे को ढक रखा था। घटना वाले स्थान पर जब…
Read More
पैट्रोल पंप पर खड़ा डम्पर चोरी

पैट्रोल पंप पर खड़ा डम्पर चोरी

उदयपुर, 17 जुलाई (ब्यूरो): जिले के भीण्डर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बदमाशों ने पैट्रोल पंप के बाहर खड़ा डम्पर चुरा लिया। पुलिस के अनुसार हितेश पुत्र रमेश चौबीसा निवासी सूरजपोल भीण्डर ने 14 जुलाई शाम को करीब 7 बजे अपना डंपर चारगदिया पैट्रोल पंप पर खड़ा किया था। 15 जुलाई को सुबह देखा तो डम्पर गायब मिला। सीसीटीवी देखने पर पता चला कि रात को करीब 3 बजे के आसपास अज्ञात बदमाश डंपर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शराब के लिए पैसे देने से किया इंकार तो पीटा, दो गिरफ्तार उदयपुर,…
Read More
न्यास करवाएगा रोडवेज बस स्टैंड का विकास

न्यास करवाएगा रोडवेज बस स्टैंड का विकास

जिला कलक्टर नमित मेहता ने किए पैंतालीस लाख रुपये स्वीकृत भीलवाड़ा,17 जुलाई। जल्द ही रोडवेज बस स्टैंड अपने नए रंग और रूप में नजर आएगा। नगर विकास न्यास अध्यक्ष नमित मेहता ने रोडवेज बस स्टैंड के विकास के लिए पैंतालीस लाख रुपये स्वीकृत किए है। यूआईटी सचिव ललित गोयल ने बताया कि यह राशि रोडवेज बस स्टैंड के विकास के लिए स्वीकृत की गई है। इसके अंतर्गत रोडवेज बस स्टैंड के रंग-रोगन का कार्य, रिपेयर आदि का कार्य, बिजली फिटिंग कार्य, टाइलेट ब्लॉक की रिपेयर, टिकट काउंटर के स्टैंड व यात्री प्रतीक्षालय में बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
Read More
रेप के आरोपी को 20 साल की सजा

रेप के आरोपी को 20 साल की सजा

राजसमंद: राजसमंद की पॉक्सो कोर्ट ने तीन साल पहले नाबालिग से रेप के मामले में दोषी ठहराए युवक को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। उस पर 20,500 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। पॉक्सो कोर्ट की न्यायाधीश पूर्णिमा गौड़ ने बुधवार को यह फैसला दिया। विशिष्ट लोक अभियोजक राहुल सनाढ्य के अनुसार 11 अक्टूबर 2021 को पीड़िता के नाना ने देवगढ़ को रिपोर्ट पेश की थी। जिसमें बताया कि 14 साल की दोहिती उन्हीं के पास रहती थी। 11 अक्टूबर को उनकी दोहिती सुबह 7 बजे घर से शौच करने निकली थी। करीब 7.30 बजे वह रोती…
Read More
error: Content is protected !!