Month: July 2024

एक्यू प्रेशर, सुजोक वायब्रेशन एवं चुंबकीय शिविर का समापन,कई लोगों ने लिया शिविर का लाभ

एक्यू प्रेशर, सुजोक वायब्रेशन एवं चुंबकीय शिविर का समापन,कई लोगों ने लिया शिविर का लाभ

फतहनगर। शान्तिःक्रांति जैन श्रावक संघ के तत्वावधान मे मदनलाल पोखरना एवं श्री मती सम्पत देवी. पोखरना की स्मृति मे समता भवन फतहनगर मे चल रहा एक्यू प्रेशर,सुजोक वायब्रेशन एवं चुंबकीय शिविर गुरूवार को सम्पन्न हो गया। शाम 4 बजे समापन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें श्री संघ अध्यक्ष अशोक पोखरना ने जानकारी देते हुए बताया कि एक्यूप्रेशर रिसर्च ट्रेनिंग एवं ट्रीटमेंट इंस्टिट्यूट जोधपुर के डा.सतवीर सिंह एवं डा.प्रभुराम ने निरंतर 6 दिवस तक अपनी सेवाए दी। उससे काफी लोगो को तकलीफो से राहत मिली। इस शिविर मे पुराना सरदर्द, साइटिका, आंख, नाक, गले का रोग,घुटनो का दर्द,गैस बनना,मस्सा,मोटापा, ब्लडप्रेशर,शुगर,डिप्रेशन,…
Read More
फतहनगर से मेनार मार्ग पर आधा अधूरा हुआ सड़क का काम

फतहनगर से मेनार मार्ग पर आधा अधूरा हुआ सड़क का काम

फतहनगर। फतहनगर से मेनार मार्ग पर सड़क का आधा अधूरा काम हुआ है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि फतहनगर से चुण्डावत खेड़ी के आगे तक एवं मेनार से रूण्डेड़ा तक सड़क का काम हो गया है। बीच-बीच में कुछ काम छोड़ भी रखा है। रूण्डेड़ा से जोयड़ा तक सड़क खस्ताहाल है। सड़क पर जगह-जगह गढ्ढे बने हैं तो जोयड़ा के समीप नदी पर पुलिया काफी खराब हो रही है। इस पुलिया पर डाली गयी मिट्टी के कारण कीचड़ की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोग गिर कर चोटिल भी हो रहे हैं। इस सम्बन्ध में जनप्रतिनिधियों को भी अवगत…
Read More
महात्मा गांधी स्कूल सनवाड़ के तीन बच्चों का एनएमएमएस परीक्षा में चयन

महात्मा गांधी स्कूल सनवाड़ के तीन बच्चों का एनएमएमएस परीक्षा में चयन

फतहनगर। महात्मा गांधी स्कूल सनवाड़ के तीन विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली एनएमएमएस परीक्षा में चयन किया गया है। संस्थान के मिडिया प्रभारी दिनेश गर्ग के अनुसार शिक्षक लोकेश प्रजापत के मार्गदर्शन में इस परीक्षा में विद्यालय के प्रतिभावान गुंजन यादव,पलक यादव व जय वैरागी ने वरीयता वर्ग में आकर छात्रवृत्ति प्राप्त करने की पात्रता हासिल की। इस परीक्षा की छात्रवृत्ति के रूप में विद्यार्थियों को 12 हजार की राशि प्रति वर्ष अध्ययनरत रहने पर 4 वर्ष तक मिलती रहेगी। प्रधानाचार्य भानसिंह राव ने बताया कि इन विद्यार्थियों ने विद्यालय तथा घर पर नियमित अध्ययन कर अपने…
Read More
प्रवचन श्रवण में परिवर्तन का, सामायिक से समाधि का, पूजा से प्रसन्नता का लक्ष्य: निरागरत्न

प्रवचन श्रवण में परिवर्तन का, सामायिक से समाधि का, पूजा से प्रसन्नता का लक्ष्य: निरागरत्न

उदयपुर, 25 जुलाई। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के तत्वावधान में मालदास स्ट्रीट स्थित आराधना भवन में चातुर्मास कर रहे पंन्यास प्रवर निरागरत्न जी म.सा. ने गुरूवार को धर्मसभा में कहा कि भगवान महावीर की प्रगति यात्रा के चार बोध थे, पहला लक्ष्य बोध-हम चिंतन करें कि सालों से आराधना करते आ रहे है अपनी प्रगति क्यों नहीं हुई? रावण को नृत्य-पूजा से तीर्थंकर नाम कर्म की प्राप्ति, इरियावहिया से अइमुत्ता को केवल ज्ञान, अपने को क्यों नहीं कारण लक्ष्य बोध नहीं। प्रवचन श्रवण में परिवर्तन का, सामायिक से समाधि का, पूजा से प्रसन्नता का लक्ष्य है। दूसरा-शान्ति बोध-हम शान्ति…
Read More
जीवन मिला है तो सिर्फ सोचो मत, खुद को साबित करो: आचार्य विजयराज

जीवन मिला है तो सिर्फ सोचो मत, खुद को साबित करो: आचार्य विजयराज

उदयपुर, 25 जुलाई। केशवनगर स्थित अरिहंत वाटिका में आत्मोदय वर्षावास में गुरूवार को धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए हुक्मगच्छाधिपति आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. ने कहा कि सही दिशा में किया गया पुरूषार्थ उपलब्धिपरक होता है। भगवान महावीर ने पुरूषार्थ करने पर बहुत बल दिया। दीक्षा लेते ही साढ़े बारह वर्ष तक मौन रह कर जप-तप एवं सतत साधना की। निश्चय नय की दृष्टि से अनंत ज्ञान, अनंत दर्शन, अनंत चारित्र एवं अनंत आनंद व तप आत्मा का स्वाभाविक गुण है। इन पर पड़े आवरण को हटाने के लिए निरन्तर पुरूषार्थ किया जाता रहे तो सिद्धि दूर नहीं है। जीवन…
Read More
कंप्यूटर लैब में कंप्यूटर बंद करने पर टीचर ने डाटा, छात्र ने मार्बल की पट्टी से टीचर का फोड़ा सिर 

कंप्यूटर लैब में कंप्यूटर बंद करने पर टीचर ने डाटा, छात्र ने मार्बल की पट्टी से टीचर का फोड़ा सिर 

 महारावल स्कूल का मामला डूंगरपुर, 24 जुलाई (ब्यूरो) शहर के महारावल स्कूल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 11वीं कक्षा के एक छात्र ने शिक्षक के साथ मारपीट की। इस घटना ने स्कूल प्रशासन और शिक्षकों में आक्रोश फैला दिया है। घटना की शुरुआत तब हुई जब शिक्षक अजीत रावल ने छात्र को कंप्यूटर लैब में कंप्यूटर बंद करने के लिए डांटा। इस पर नाराज छात्र ने गुस्से में आकर मार्बल की पट्टी से शिक्षक के सिर और मुंह पर हमला कर दिया। हमले में शिक्षक अजीत रावल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल…
Read More
 ट्रेक पर लोहे के सरिए डालकर ट्रेन डी रेल के मामले पुलिस ने किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी डिटेन 

 ट्रेक पर लोहे के सरिए डालकर ट्रेन डी रेल के मामले पुलिस ने किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी डिटेन 

 लूट के इरादे से ट्रेक पर रखें लोहे सरिए  21 जुलाई की रात कोटाना गांव पास हुई थी घटना  डूंगरपुर, 24 जुलाई(ब्यूरो)। सदर थाना क्षेत्र में ट्रेक पर लोहे के सरिए डालकर ट्रेन को डी रेल करने की साजिश का पर्दाफाश करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है और एक बाल अपचारी को डिटेन किया है। इस साजिश का मकसद ट्रेन में सवार यात्रियों से लूटपाट था। यह घटना 21 जुलाई की रात को कोटाणा के पास हुई थी। एसपी मोनिका ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि, 21 जुलाई की रात को कोटाणा के पास रेलवे ट्रेक पर कुछ…
Read More
खान विभाग द्वारा जून माह के बेस्ट परफॉर्मर अधिकारी घोषित

खान विभाग द्वारा जून माह के बेस्ट परफॉर्मर अधिकारी घोषित

एएमई दौसा  लक्ष्मी चंद मीणा जून माह के बेस्ट परफॉर्मर -निदेशक खान  कलाल ने श्री मीणा को जारी किया सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन -ऑब्जेक्टिव आधार पर प्रतिमाह होगी घोषणा, 100 अंकों उदयपुर, 25 जुलाई। राज्य के खान विभाग द्वारा सहायक खनिज अभियंता दौसा श्री लक्ष्मी चंद मीणा को जून माह का बेस्ट परफॉर्मर अधिकारी घोषित किया है। निदेशक खान एवं पेट्रोलियम श्री भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि विभाग द्वारा नवाचार अपनाते हुए खान विभाग के 50 कार्यालयों में कार्य निष्पादन को लेकर स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा स्थापित करते हुए प्रतिमाह माह का बेस्ट परफॉर्मर अधिकारी घोषित करने का निर्णय किया है। चयन…
Read More
सांसद डॉ मन्ना लाल रावत ने की रेल मंत्री से मुलाकात, रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी

सांसद डॉ मन्ना लाल रावत ने की रेल मंत्री से मुलाकात, रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी

उदयपुर, 25 जुलाई।   सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने गुरुवार सुबह केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान सांसद रावत ने रेल मंत्री के साथ मेवाड़-वागड़ में रेल सुविधाओं के विस्तार सहित रेलवे से सम्बन्धित अन्य  समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर चर्चा की। सांसद रावत ने रेलमंत्री को अवगत कराया कि उदयपुर पर्यटन की दृष्टि से विश्व पटल पर विशेष स्थान रखता है, यहाँ वर्ष पर्यन्त लाखों की संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक आते है। उदयपुर की देश के दूसरे शहरों से बेहतर रेल कनेक्टिविटी के लिए उदयपुर की जनता द्वारा वर्तमान संचालित ट्रेनों के फेरे बढ़ाने, ट्रेनों…
Read More
मोहित अग्रवाल चेयरमैन एवं अंगद छाबड़ा सचिव बनें

मोहित अग्रवाल चेयरमैन एवं अंगद छाबड़ा सचिव बनें

उदयपुर। उदयपुर लेकसिटी राउंड टेबल 206 की आज आयोजित वार्षिक सभा में टेबलर मोहित अग्रवाल चेयरमैन, अंगद छाबड़ा सचिव चुने गये। इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष के रूप में विशाल शाह, कोषाध्यक्ष के रूप में ध्रुव शाह को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर मोहित अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष उनकी टीम शहर के उन राजकीय विद्यालयों का चयन करेगी जिनकी माली हालत काफी खराब है। उन विद्यालयों के कमरों,छतों  का अवलोकन कर खराब होने की स्थिति में उनका पुननिर्माण कराया जायेगा और जरूरतमंद राजकीय विद्यालयों में नये कक्षाकक्षों का निर्माण कराया जायेगा। बारीश के मौसम में जरूरतमंदांे सहित यातायात पुलिस…
Read More
error: Content is protected !!