Month: June 2024

कामधेनु शांतिनाथ का मोक्ष कल्याणक एवं विशेष पर्यावरण दिवस पर 51 परिवारों द्वारा 5 जून को किया जायेगा पौधरोपण

कामधेनु शांतिनाथ का मोक्ष कल्याणक एवं विशेष पर्यावरण दिवस पर 51 परिवारों द्वारा 5 जून को किया जायेगा पौधरोपण

उदयपुर। सुप्रकाश ज्योति मंच द्वारा आगामी 5 जून को ध्यानोदय तीर्थ पर 16वें तीर्थंकर कामधेनु शांतिनाथ के मोक्ष कल्याणक एवं विशेष पर्यावरण दिवस पर 51 परिवारों द्वारा विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। मंच के चेयरमैन ओमप्रकाश गोदावत ने बताया कि जैन धर्म के 16 वें तीर्थंकर शांतिनाथ भगवान का 5 जून ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दशी को जन्म तप एवं मोक्ष कल्यांक एक साथ हुए थे यानि उनका जन्म चतुर्दशी तप चतुर्दशी एवं मोक्ष चतुर्दशी को हुआ। उस दिन प्रातः 7 बजे मांगलिक क्रिया करते हुए गाजे बाजे से प्रभु को सिंहासन पर विराजमान किया जायगा,तत्पश्चात उनका विशेष अभिषेक किया जायेगा।…
Read More
युगधारा के राजस्थानी कैलेंडर का लोकार्पण

युगधारा के राजस्थानी कैलेंडर का लोकार्पण

उदयपुर 3 जून।युगधारा की सृजन विविधा गोष्ठी सेंट्रल एकेडमी विद्यालय सेक्टर 5 के सभागार में किरण बाला ’किरन’ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम किशोर मेहता, विशिष्ट अतिथि डॉ रेनू देवपुरा थीं। संस्थापक डॉ ज्योतिपुंज ने बताया कि कार्यक्रम में राजस्थानी भाषा अर् संस्कृत प्रचार मंडल, अहमदाबाद की संयुक्त सहभागिता में युगधारा के राजस्थानी कैलेंडर का लोकार्पण किया गया। इस कैलेंडर की विशेषता यह है कि यह राजस्थानी भाषा में हिंदी महीनों से संधारित है, समस्त राजस्थानी, भारतीय रीति-रिवाजों, तीज-त्याहारों, संस्कृति-संस्कारों आदि का उल्लेख पीछे के पृष्ठों पर विस्तृत रूप से किया गया है। कार्यक्रम…
Read More
मेवाड़ के मौलिक विचार विकास के माध्यम से आगे दिखे-डॉ.मन्नालाल रावत

मेवाड़ के मौलिक विचार विकास के माध्यम से आगे दिखे-डॉ.मन्नालाल रावत

उदयपुर 3 जून। मेवाड़ के मौलिक विचार विकास के माध्यम से आगे दिखे। इसीलिए अरावली विचार मंच की आवश्यकता बनी। इस मंच के माध्यम से आने वाले विचारों पर तेजी से आगे बढ़ते हुए धरातल पर उतारेंगे। यह बात समाजसेवी डॉ. मन्नालाल रावत ने रविवार को अरावली विचार मंच की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से जाखम बांध का पानी जयसमंद झील में लाने के विचार के क्रियान्वयन के लिए प्रबुद्धजनों की समिति गठित कर दी गई है। इसी तरह वनांचल में बहुतायत में पाए जाने वाले मीठे महुए के फूलों के दवाओं व अन्य…
Read More
पर्यावरण को प्रभावित करने वाले कारकों पर की चर्चा

पर्यावरण को प्रभावित करने वाले कारकों पर की चर्चा

उदयपुर, 3 जून। वन विभाग के सेवानिवृत्त वन अधिकारियों की एसोसिएशन ग्रीन सेवियर्स की बैठक सेवानिवृत्त आईएफएस राहुल भटनागर की अध्यक्षता में अरण्य कुटीर में सम्पन्न हुई। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय पर्यावरण को प्रभावित करने वाले कारकों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र में वृक्षारोपण के कार्यो को प्रोत्साहित करने की बात कही। बैठक में आईएफएस के पीसीसीएफ (हॉफ) पद पर पदोन्नति एवं सुश्री शिखा मेहरा के पीसीसीएफ बनने पर एसोसिएशन की ओर से उन्हें बधाई दी गई। एसोसिएशन के सदस्य दलपत सिंह राजपुरोहित के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर सदस्य…
Read More
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण

अधिकारियों को दिए निर्देश उदयपुर, 3 जून। लोकसभा आम चुनाव की मतगणना को लेकर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय आर्टस् कॉलेज परिसर में की गई तैयारियों का सोमवार शाम को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अरविन्द पोसवाल ने सघन निरीक्षण किया। पोसवाल मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था तथा गणना अधिकरियों, कार्मिकों व चुनाव अभिकर्ताओं की प्रवेश व्यवस्था का जायजा लिया। इसके पश्चात पुस्तकालय हॉल में तैयार किए गए मीडिया सेंटर में पहुंचे। प्रभारी अधिकारी उपनिदेशक जनसंपर्क गौरीकान्त शर्मा ने मीडिया सेंटर पर मीडियाकर्मियों को मतगणना की सूचना उपलब्ध कराने के लिए की गई व्यवस्था से अवगत कराते हुए बताया कि इनकोर पोर्टल…
Read More
आज होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

आज होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

लोकसभा आम चुनाव- 2024 लोकसभा आम चुनाव की मतगणना आज, तैयारियां पूर्ण उदयपुर संसदीय क्षेत्र के लिए 8 प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में उदयपुर, 03 जून। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में लोकसभा आम चुनाव- 2024 की मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब पूरी दुनिया की निगाहें मंगलवार को होने वाली मतगणना पर टिकी हुई हैं। मंगलवार को पूरे देश की 543 सीटों के लिए एक साथ मतगणना होनी है। इसके लिए निर्वाचन आयोग के व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। इसी कड़ी में उदयपुर संसदीय क्षेत्र की मतगणना को लेकर भी जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल के निर्देशन में…
Read More
ईंटाली में श्रीमद् भागवत कथा का पांचवा दिन

ईंटाली में श्रीमद् भागवत कथा का पांचवा दिन

गौ माता की सेवा से ही होगा मनुष्य का कल्याणः अनुजदास फतहनगर। मावली तहसील के ईंटाली गांव स्थित श्री बालाजी गौधाम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम के पांचवें दिन सोमवार को कथा प्रवक्ता अनुजदास महाराज ने कहा कि गौ माता की सेवा से ही मनुष्य का इस जन्म में कल्याण होने वाला है। उन्होने कहा कि घर में लक्ष्मी चाहते हो,घर में सुख शांति चाहते हो तो गौ माता की सेवा करें। सभी का आधार गौ माता की सेवा है और सब के मूल में गौ माता हैं। 33 करोड़ देवता गौ माता के अंदर निवास करते हैं।…
Read More
प्रताप जयन्ती को लेकर फतहनगर में हुई पूर्व तैयारी बैठक,सर्व समाज के लोगों ने लिया भाग

प्रताप जयन्ती को लेकर फतहनगर में हुई पूर्व तैयारी बैठक,सर्व समाज के लोगों ने लिया भाग

फतहनगर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 484 जयंती के लेकर पूर्व तैयारी बैठक रविवार को संस्थान के कार्यालय श्री राजपूत धर्मशाला आवरी माता शक्तिपीठ फतहनगर में संपन्न हुई जिसमें नगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, पूर्व अध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना,पर्वतसिंह नया बंगला, भेरूसिंह चौहान, महेंद्रसिंह झाला, रूप सिंह राणावत,भगवत सिंह राठौड़, पूरणसिंह राणावत,भगवत सिंह गोड़, अजय कुमार सिंह राणावत, डूंगरसिंह राणावत, लक्ष्मणसिंह चौहान, अमरसिंह राणावत, पार्षद गजेंद्र सिंह रावल,गोवर्धन खटीक, भगवत सिंह चुंडावत, पप्पूसिंह चुंडावत, कर्नल सिंह चौहान, हेमेंद्रसिंह राठौड़, हिम्मतसिंह चौहान, मनीष सोनी, किशनसिंह सोलंकी, प्रवीणनाथ चौहान,महेंद्रसिंह राणावत, कानसिंह राणावत, गुणवंतसिंह राणावत, प्रहलादसिंह राणावत, अभिराज सिंह राणावत, सूर्य प्रतापसिंह रावल ,नारायणसिंह…
Read More
महाराणा प्रताप जयंती पर सात दिवसीय आयोजन पर चेतक अश्व पूजन,शौर्य तलवार रास, स्केटिंग, अखाड़ा एवं  महाआरती का आयोजन

महाराणा प्रताप जयंती पर सात दिवसीय आयोजन पर चेतक अश्व पूजन,शौर्य तलवार रास, स्केटिंग, अखाड़ा एवं  महाआरती का आयोजन

उदयपुर। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा और नगर निगम के संयुक्त  तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत आज बजरंग सेना मेवाड़, श्री ओम बन्ना सेवा संस्थान, अजब सेवा संस्थान, श्री राम रोलर स्पोर्ट्स एवं डर्ट बाइक, राणा प्रताप पूंजा मार्शल आर्ट अकादमी के संयुक्त कार्यक्रम में आज चेतक सर्कल पर कमलेंद्र सिंह पंवार, करणवीर सिंह राठौड़, सुनील कालरा ,पुखराज राजपुरोहित, एडवोकेट निर्मल पंडित, एडवोकेट उदय सिंह देवड़ा, शिव सिंह सोलंकी के सानिध्य मे चेतक अश्व पूजन का कार्यक्रम किया गया।  जिसमें संयोजक अमित जैन के नेतृत्व में मातृ शक्ति  द्वारा शौर्य तलवार रास का आयोजन, श्री राम रोलर स्केटिंग के…
Read More
एग्जिट पोल भारतीय जनता पार्टी सिर्फ जनता को  भ्रमित करना मुख्य उद्देश्य है- ताराचंद मीणा

एग्जिट पोल भारतीय जनता पार्टी सिर्फ जनता को  भ्रमित करना मुख्य उद्देश्य है- ताराचंद मीणा

उदयपुर /02जून /2024 उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व जिला कलेक्टर  कलेक्टर ताराचंद मीणा ने आज होटल कजरी आरटीडीसी शास्त्री सर्कल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि विभिन्न सर्वे एजेंसियों, एग्जिट पोलो के मुताबिक तथा विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के द्वारा प्रसारित कीये जा रहे जिसमें भारतीय जनता पार्टी 350 से ज्यादा सीटे आना बता रही है यह भारतीय जनता पार्टी सिर्फ जनता को  भ्रमित करना मुख्य उद्देश्य है, वास्तविकता में इंडिया गठबंधन की 295 सीटे जीतने जा रही हैं! कलेक्टर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के परिणामो मे इंडिया गठबंधन…
Read More
error: Content is protected !!