निःशुल्क पंचकर्म शिविर का समापन
उदयपुर 7 मई। आयुर्वेद विभाग उदयपुर, आयुकल्प फार्मा एवं रसराज फार्मा के संयुक्त तत्वावधान में आरोग्य समिति राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिन्धी बाजारमें आयोजित निःशुल्क पंचकर्म शिविर का समापन शुक्रवार को किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला रसद अधिकारी गितेशश्री मालवीय थे। अध्यक्षता आयुर्वेद उपनिदेशक डॉ. राजीव भट्ट ने की जबकि विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक डॉ. भानु कुमार जैन व अग्निकर्म कर्म विशेषज्ञ डॉ चंद्रेश तिवारीथे। इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि मालवीय ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति निरापद है, कोविड के बाद लोगां का रुझान आयुर्वेद के प्रति बढ़ा है। उन्होंने आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति अपनाने और…
