Month: June 2024

जिला परिषद एसीईओ ने किया पंचायत समिति गोगुंदा का निरीक्षण

जिला परिषद एसीईओ ने किया पंचायत समिति गोगुंदा का निरीक्षण

उदयपुर, 7 जून। जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंजुम ताहिर सम्मा ने शुक्रवार को जिले की पंचायत समिति गोगुंदा की ग्राम पंचायत विजय बावड़ी, मदारड़ा तथा पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने मदारडा में मनरेगा के कार्यों तथा विजय बावड़ी में स्वच्छ भारत मिशन में बनाए गए कम्पोस्ट पिट का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। जिला परिषद के अतिरिक्त विकास अधिकारी राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि एसीईओ ने पंचायत समिति कार्यालय के निरीक्षण पर विकास अधिकारी, सहायक अभियंता, सहायक लेखाधिकारी सहित संबंधित शाखा प्रभारियों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस कचरा निस्तारण प्रबंधन हेतु…
Read More
फसलों को पेस्टिसाईड्स मुक्त करने की जरूरत – प्रो. सारंगदेवोत

फसलों को पेस्टिसाईड्स मुक्त करने की जरूरत – प्रो. सारंगदेवोत

महिलाओं के लिए  पोषण वाटिका प्रशिक्षण का हुआ आयोजन उदयपुर 07 जून / राजस्थान विद्यापीठ के संघटक  स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साईसेंज  के सभागार में फाउण्डेशन फॉर इकोलोजिकल एवं इन्वायरोमंेटल सस्टेनोबिलिटी ट्रस्ट की ओर से शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लि. भारत सरकार के सौजन्य से महिलाओं के लिए आयोजित पोषण वाटिका प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर, विरेन्द्र चौबीसा, चन्द्रप्रकाश चौबीसा, डीन प्रो. गजेन्द्र माथुर, प्रो. आईजे माथुर ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रशिक्षण शिविर में भीण्डर पंचायत की रायला, भोपाखेड़ी, डबोक सहित आस-पास के गांवों की…
Read More
हल्दीघाटी की माटी से तिलक एवं आर सी ए मे पूजन

हल्दीघाटी की माटी से तिलक एवं आर सी ए मे पूजन

महाराणा प्रताप की जन्म जयंती के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज प्रात: उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा को स्नान कराया तथा माल्यार्पण किया इसके पश्चात तीन ट्रेनों के आगंतुकों का पुष्प वर्षा तथा हल्दी  घाटी की पवित्र माटी से तिलक करके शोर्य एवं बलिदान की धरती पर स्वागत किया गया यह कार्यक्रम महाराणा प्रताप जयंती के पूर्व सात दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत मेवाड़  क्षत्रिय महासभा एवं पतंजलि योग समिति के सयुक्त तत्वधान में आयोजित किया गया , इस कार्यक्रम में मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह करेलिया , सात दिवसीय कार्यक्रम…
Read More
24 वां “मेवाड़ गौरव अलंकरण समारोह” 8 जून को

24 वां “मेवाड़ गौरव अलंकरण समारोह” 8 जून को

उदयपुर 7 जून । संजीव सेवा समिति, विज्ञान समिति एवं गणमान्य नागरिकगण द्वारा आयोजित 24 वां मेवाड़ गौरव अलंकरण समारोह "महाराणा प्रताप सम्मान 2024" के सम्मान अभिग्राही श्रीमान पी एन भंडारी पूर्व प्रमुख सचिव राजस्थान सरकार होंगे ।  संजीव सेवा समिति के संस्थापक महासचिव शांतिलाल भंडारी ने बताया कि शनिवार 8 जून 2024. शाम 6:30 बजे विज्ञान समिति सभागार में आयोज्य इस गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर अजीत कुमार कर्नाटक कुलपति एमपीयूएटी होंगे व कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर शांतिलाल मेहता पूर्व कुलपति एमपीयूएटी करेंगे। मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि श्री पी एन भंडारी सा यह सम्मान पाने…
Read More
फतहनगर को सिंगल युज प्लास्टिक से मुक्त करने का लिया संकल्प,कंपोस्टेबल बैग लेंगे उपयोग 

फतहनगर को सिंगल युज प्लास्टिक से मुक्त करने का लिया संकल्प,कंपोस्टेबल बैग लेंगे उपयोग 

फतहनगर । राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल  के मार्गदर्शन में ईज़ी फ्लेक्स पॉलीमर लिमिटेड उदयपुर एवं फॉस्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी इंटाली  के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय पर्यावरण चेतना मोबाइल वेन द्वारा वातावरण निर्माण के लिए नगर पालिका कार्यालय फतहनगर से शुक्रवार को मोबाइल वेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर डॉ.ललित नारायण आमेटा के अनुसार यह कार्यक्रम पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सिंगल युज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध की पालना कर समाज को स्वच्छ एवं सुंदर पर्यावरण में सहयोग की अपील हेतु एक दिवसीय मोबाइल वेन द्वारा जनजागृति …
Read More
सहसरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने पूर्व छात्र परिषद को दिया गुरु मंत्र

सहसरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने पूर्व छात्र परिषद को दिया गुरु मंत्र

उदयपुर, 7 जून| विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय हिरन मगरी सेक्टर 4 में विद्यालय के पूर्व भैयाओं द्वारा पूर्व छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया | प्रधानचार्य कमलेन्द्र सिंह ने बताया की इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे आरएसएस के सहसरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं अपने उद्बोधन में समाज में पूर्व छात्रों के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने अनेक सामाजिक विषयों पर भी बात किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्षारोपण की बात भी कही। उन्होंने देश के प्रति समर्पण भाव को देश के निर्माण का सबसे मजबूत…
Read More
राजसमंद : राहत लेकर आई रीछेड़ में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

राजसमंद : राहत लेकर आई रीछेड़ में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

कलक्टर ने मौके पर ही किया समस्याओं का समाधान गांव में ही किया रात्रि विश्राम, सुबह गांव का निरीक्षण कर आमजन से मिले, समस्याएं जानी राजसमंद। जिले के कुंभलगढ़ उपखंड के रीछेड़ में जिला कलक्टर डॉ भंवर लाल ने गुरुवार को आयोजित रात्रि चौपाल में स्थानीय जन समुदाय की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर राहत प्रदान की। रात्रि चौपाल का उद्देश्य जनता की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर उनका त्वरित समाधान करना था। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी विभिन्न समस्याओं को सामने रखा। कलेक्टर ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके…
Read More
सिन्धी बाल संस्कार कक्षाएं साल भर चलेगी

सिन्धी बाल संस्कार कक्षाएं साल भर चलेगी

उदयपुर । भारतीय सिन्धु सभा उदयपुर द्वारा आयोजित सिन्धी बाल संस्कार साप्ताहिक कक्षाएं अब वर्ष भर चलेगी। इस हेतु उदयपुर सिन्धी समाज की समस्त पंचायतों की एक सामुहिक बैठक ‌श्री सनातन धर्म मंदिर शक्तिनगर मे प्रताप राय चुग की अध्यक्षता मे श्री सनातन धर्म मंदिर शक्तिनगर मे आयोजित की गईं।          सिन्धु सभा के संरक्षक नानक राम कस्तुरी एवं जितेंद्र तलरेजा ने बताया कि शहर मे 10 स्थानों पर चलने वाली सिन्धी बाल संस्कार शिविरों का समापन समारोह सिन्धुपति महाराजा दाहिरसेन के 1312 बलिदान दिवस के अवसर पर सिन्धु महल जवाहर नगर मे 16 जून को मनाया…
Read More
भवन लोकार्पण एवं जयंती समारोहःट्रस्टी एवं हॉल निर्माण सहयोगी लाभार्थी परिवारों का किया सम्मान

भवन लोकार्पण एवं जयंती समारोहःट्रस्टी एवं हॉल निर्माण सहयोगी लाभार्थी परिवारों का किया सम्मान

फतहनगर। गुरु अंबेश मेमोरियल संस्थान के गुरु अंबेश सौभाग्य मदन सभागार में नवनिर्मित मनोहर लाल लोढ़ा भवन के लोकार्पण एवं गुरु अंबेश की 119वीं जयंती का त्रिदिवसीय समारोह शुक्रवार को विविध कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। पावनधाम सभागार में प्रातः कमल मुनि सहित अन्य संत साध्वियों के व्याख्यान हुए जिसमें नगर सहित मुंबई,सूरत,अहमदाबाद एवं देश के विभिन्न शहरों से आए श्रावक श्राविकाओं ने संत सानिध्य लेते हुए व्याख्यान का लाभ लिया। आज मांगलिक कार्यक्रम के साथ ही स्वामी वात्सल्य हुआ। विधिवत मंडप द्वार का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न किया गया। मेहंदी रस्म के बाद सायं 4 बजे से ट्रस्टी एवं हॉल…
Read More
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के प्रतिनिधियों का दौरा

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के प्रतिनिधियों का दौरा

चाइल्ड हेल्पलाइन एवं रेलवे हेल्पडेस्क का अवलोकन पोस्टर का किया विमोचन उदयपुर, 7 जून। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के प्रतिनिधि लता खतूरिया एवं विक्टोरियाने बाल अधिकारिता विभाग की ओर से मिशन वात्सल्य के तहत संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन एवं रेलवे हेल्पडेस्क का अवलोकन किया। उन्होंने बैठक लेकर माह नवंबर 2023 से अभी तक के चाइल्ड हेल्पलाइन में आने वाले बालकों के संबंध में आय प्रकरण को लेकर चर्चा की। बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अरुषि जैन ने बताया कि अब तक चाइल्ड हेल्पलाइन में प्राप्त प्रकरणों पर की गई कार्यवाही के आरे में जानकारी दी। उन्होंने प्रतिनिधियों को चाइल्ड…
Read More
error: Content is protected !!