Month: June 2024

एक साल में डूंगरपुर में बिकी 220 करोड़ की शराब, पिछ्ले साल से 41 करोड़ ज्यादा

एक साल में डूंगरपुर में बिकी 220 करोड़ की शराब, पिछ्ले साल से 41 करोड़ ज्यादा

- 2024 - 25 में 274 करोड़ राजस्व का लक्ष्य -जिले में 50 शराब के ठेके  डूंगरपुर, 24 जून(ब्यूरो) जिले में सुरा सेवन का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बात की गवाही खुद आबकारी विभाग के आंकड़े दे रहे हैं। आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिले के 220 करोड़ की शराब की बिक्री हुई थी। आबकरी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गत चार सालों में शराब बिक्री में इज़ाफा हुआ है। डूंगरपुर जिला राजस्थान शराब बिक्री के मामले में टॉप पांच में शामिल है। पिछले तीन सालो के शराब बिक्री के आंकड़े …
Read More
शास्त्री और कुमावत की प्रतिमा स्थापित करने के निर्णय का विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत

शास्त्री और कुमावत की प्रतिमा स्थापित करने के निर्णय का विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत

उदयपुर 24 जून। कश्मीर में धारा 370 हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले और उदयपुर से सुन्दर सिंह जी भण्डारी के साथ  श्यामाप्रसाद मुखर्जी के कश्मीर आन्दोलन में जाने वाले उदयपुर के स्व आचार्य  श्यामलाल कुमावत और स्व. भानु कुमार शास्त्री की नगर निगम द्वारा बाल उद्यान में प्रतिमा स्थापित करने का जो निर्णय लिया उसका स्वागत करते हुए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने महापौर और समिति का आभार व्यक्त किया। बजरंग सेना मेवाड़ के कमलेन्द्र सिंह पंवार ने इस आशय का संयुक्त वक्तव्य जारी करते हुए बताया कि विभिन्न संगठनों ने इस कार्य को प्रेरणास्पर्ध एवं आने वाले पीढ़ी…
Read More
रिसर्च के लिए एडवांस लेब की होगी स्थापना – प्रो.  सारंगदेवोत

रिसर्च के लिए एडवांस लेब की होगी स्थापना – प्रो.  सारंगदेवोत

विद्यापीठ -एकेडमिक  काउंसिल   व रिसर्च बोर्ड की बैठक सम्पन्न उदयपुर 24 जून  / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल एवं रिसर्च बोर्ड की बैठक सोमवार को प्रतापनगर स्थित कुलपति सचिवालय के सभागार में कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में नयी शिक्षा नीति के अनुसार बनाये गये नये पाठ्यक्रमों को स्वीकृति दी गई। स्वयम पोर्टल के पाठ्यक्रमों को विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने, अन्य मूक्स, साइबर सिक्योरिटी के पाठ्यक्रमों को संचालित करने पर विस्तार से चर्चा कर निर्णय लिए गए। संस्थान के सभी विभागों द्वारा आउटकम बेस्ड एजुकेशन के तहत कोर्स…
Read More
महावीर इंटरनेशनल स्वर्ण जयंती समारोह का आगाज

महावीर इंटरनेशनल स्वर्ण जयंती समारोह का आगाज

- पूरे वर्ष वृहद रूप से सेवा कार्य करने का लिया संकल्प उदयपुर, 24 जून। महावीर इंटरनेशनल केंद्र के स्वर्ण जयंती वर्ष का आगाज रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ। समारोह की थीम दोस्ती से सेवा की ओर पर केन्द्रित रही। महावीर इंटरनेशनल के अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौतम राठौड़ ने बताया कि स्वर्ण जयंती समारोह में उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और राजसमंद आदि के 42 केन्द्रों के लगभग 500 वीर-वीराओं ने अपनी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में पावर पोइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से सभी संस्थाओं द्वारा किये गये सेवा कार्यों की जानकारी सदन के समक्ष रखी गई। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के…
Read More
डॉ. भाणावत का भारत श्री राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु चयन

डॉ. भाणावत का भारत श्री राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु चयन

उदयपुर, 24 जून। करेंसी मेन के नाम से मशहूर लेकसिटी के डॉ. विनय भाणावत का ‘‘भारत श्री’’ पुरस्कार के लिए चयन किया गया हैै। भारत श्री राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि आगामी 11 अगस्त रविवार को इंदौर (म.प्र.) स्थित होटल मेरियोट में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि एयर मार्शल शशिकर चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल बी.एस. सिसोदिया डॉ. भाणावत को भारत श्री राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजेंगे। डॉ. भाणावत को यह सम्मान कौमी एकता एवं नोटाफिलिस्ट के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हेतु प्रदान किया जाएगा।
Read More
फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट ने उदयपुर को दी सौगात

फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट ने उदयपुर को दी सौगात

कश्ती फाउंडेशन के कलाकारों के गीत को मिलेगी बॉलीवुड में एंट्री उदयपुर, 24 जून। बॉलीवुड के ख्यातनाम फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट शुक्रवार को लेकसिटी की यात्रा पर रहे। इस दौरान उन्होंने कश्ती फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित एक परिचर्चा में अलग-अलग विधाओं के युवा कलाकारों से संवाद किया और दो युवा गायकों के मौलिक गीत को सुनकर हाथों-हाथ प्रोत्साहित करते हुए अपनी आने वाली फिल्म में इस गीत को लेने का निर्णय लिया। कश्ती फाउंडेशन प्रमुख श्रद्धा मुर्डिया ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा आयोजित गतिविधियों और उनकी आवश्यकता विषय पर आयोजित इस परिचर्चा में फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट ने खुलकर…
Read More
हमारा हर क्षण, हर पल राष्ट्र को समर्पित हो : राज्यपाल कटारिया

हमारा हर क्षण, हर पल राष्ट्र को समर्पित हो : राज्यपाल कटारिया

-असम के  राज्यपाल कटारिया और सहकारिता राज्य मंत्री दक जैन विधायकों के अभिनंदन समारोह में हुए शामिल- -उदयपुर विधायक ताराचंद जैन का किया सम्मान -राज्य सरकार हर वर्ग के लिए विकास हेतु प्रतिबद्ध : मंत्री दक उदयपुर, 24 जून।  मेवाड़ के सभी जैन विधायकों का अभिनंदन समारोह रविवार को प्रज्ञा विहार, कांकरोली में धूमधाम से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि असम के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के हाथों उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन का अभिनंदन किया गया।  राज्यपाल को यहां पहुंचते ही राजसमंद पुलिस द्धारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कलक्टर डॉ भंवर लाल और एसपी मनीष त्रिपाठी ने बुके…
Read More
राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा 2023 में वंश गहलोत का उत्कृष्ट प्रदर्शन

राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा 2023 में वंश गहलोत का उत्कृष्ट प्रदर्शन

उदयपुर। अपनी उत्कृष्टता का प्रमाण देते हुए सेंट ग्रिगोरियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल,उदयपुर कक्षा 12वीं कला वर्ग (सत्र 2023- 24) के छात्र वंश गहलोत ने कला वर्ग में राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा 2023 में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट 20 में से 11वीं रैंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि के लिए राजस्थान सरकार द्वारा उन्हें स्नातक की पढ़ाई पूरी होने तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।  विद्यालय प्रबंधन के प्रबंधक रेव.फादर वर्गीस थॉमस,विद्यालय प्रबंधन के सदस्यों ,प्रधानाचार्या श्रीमती शुभा जोस एवं समस्त स्टॉफ ने वंश को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण भाव से अर्जित सफलता हेतु बधाईयां दी और…
Read More
विद्यार्थियो को करियर संबंधी मार्गदर्शन देना भी शिक्षा दान करने जैसा – शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

विद्यार्थियो को करियर संबंधी मार्गदर्शन देना भी शिक्षा दान करने जैसा – शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

उदयपुर। विद्यार्थियों को सही समय पर केरियर बनाने संबंधी सही मार्गदर्शन प्रदान करना भी शिक्षा दान जैसा ही कर्म है। यह बात प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने ग्लोबल एज्युकेशन के मासिक शिक्षा संवाद के पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में कही। आयोजक विकास जोशी ने बताया कि ग्लोबल एज्युकेशन एजुटेक कान्क्लेव के अन्तगर्न होने वाले शिक्षा सवांद कार्यक्रम में हर माह शिक्षा जगत के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के अध्यायकों एवं छात्रों के साथ शिक्षा के विषय पर सवांद किया जाता रहा है। इसी कड़ी में आयोजित संवाद में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन…
Read More
फ़ोर्टी वूमेन विंग का रूबरू ( मीट द लीडर) कार्यक्रम संपन्न

फ़ोर्टी वूमेन विंग का रूबरू ( मीट द लीडर) कार्यक्रम संपन्न

महिलाओं ने जाना समस्याओं का समाधान उदयपुर। फोर्टी वूमन विंग उदयपुर द्वारा आज होटल जगत में रूबरू मीट द लीडर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शहर की जानी मानी उद्यमी फ्यूज़न बिज़नेस सोलिशंस की डायरेक्टर श्वेता दूबे और आवरण की संस्थापक अलका शर्मा ने सदस्याओं से बात की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनरल सेक्रेटरी डॉ हर्षा कुमावत ने करते हुए बताया कि रूबरू की पहल इस उद्देश्य से की गई है कि फोरम की महिला उद्यमी अपने क्षेत्र में अग्रिम महिला उद्यमी से उनके व्यावसायिक यात्रा से कुछ सीखे और अपने कार्य में आने वाली चुनौती का सामना कैसे करें, ये…
Read More
error: Content is protected !!