मोटर साईकिल सवार से 2.200 किग्रा अवैध अफीम जब्त, एक गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने सोमवार को नाकाबंदी के दौरान एक मोटर साईकिल सवार से 2 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सदर निंबाहेड़ा थाना इंचार्ज नारूलाल उप निरीक्षक व पुलिस जाप्ता द्वारा सोमवार को नाकाबंदी के दौरान नीमच की तरफ से एक बिना नम्बरी संदिग्ध मोटर साईकिल को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई तो मोटर साईकिल से एक प्लास्टिक की सफेद रंग की थैली में अवैध अफीम मिली, जिसका वजन 02 किलो 200 ग्राम हुआ। अवैध अफीम व बिना नम्बरी मोटर साईकिल को जब्त कर मोके से मोटर साईकिल चालक जिला झालवाड थाना उन्हेल नागेश्वर, पेटलो का मौहल्ला निवासी नाहरसिह पुत्र शंकर लाल ऑजना (पटेल) को गिरफ्तार किया जाकर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर अवैध अफीम की खरीद फरोख्त के संबंध मे विस्तृत अनुसंधान जारी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!